त्रिकालदर्शी बाबा | Kahani Trikaldarshi Baba

भारतीय समाज में पाखंड और अंधविश्वास इतना फैला है कि कौन सच्चा कौन झूठा इसका निराकरण करना बड़ा मुश्किल है। ऐसे लोग समाज में अंधविश्वास एवं पाखंड फैलाकर और गर्त में डाल देते हैं। यही कारण है कि भारत में वैज्ञानिक प्रतिभा का विकास नहीं हो पाता है।

सुदेश नामक एक बालक समाज से ऐसे पाखंड हेमंत विश्वास को दूर करने के लिए उसकी तह तक जाया करता था। उसका मन इस प्रकार के अंधविश्वासों से बड़ा विचलित रहा करता था।

उसने समाज में देखा कि किस प्रकार से भोली भाली जनता को लोग धर्म के नाम पर तक रहे हैं तो उसका हृदय कराह उठा। उसने सोचा कि यदि समाज में इस प्रकार के पाखंड एवं विश्वासों को दूर करना है तो उसकी तह में जाना पड़ेगा।

इसलिए जब उसने सुना कि मथुरा के किसी गांव में एक तांत्रिक रहते हैं । तो वह उनसे मिलने के लिए चल पड़ा। उसे पता चला कि उन्होंने देवी को सिद्ध कर लिया है देवी मैया उन पर प्रसन्न है और उन्हें त्रिकाल दर्शी होने का वरदान दिया हुआ है।

सुदेश ने यह जानने का प्रयास किया के इसके पास कोई सिद्धि है कि नहीं कि यह मात्र लोगों को बेवकूफ बना रहा है। इसलिए उसने उस त्रिकालदर्शी बाबा के आश्रम के लोगों से मेल मिलाप करना शुरू कर दिया।

अगले दिनों उसे उस त्रिकालदर्शी बाबा से मुलाकात करनी थी। इसलिए वह स्नान ध्यान करके बाबा से मिलने निकल पड़ा। बाबा से मिलने व दो 300 लोग पहले से बैठे हुए थे। वह भी उनके साथ जाकर बैठ गया।

उसने देखा कि बाबा माथे पर त्रिपुंड, लाल रेशमी धोती , बढ़े हुए बाल, चढ़ी हुई आंखें, देखने में आकर्षक लग रहा था। अब उस बाबा ने एक व्यक्ति का नाम पुकारा और उसके बारे में बहुत सी बातें बताने लगा।

यह सब उसी प्रकार हो रहा है जिस प्रकार से आजकल एक बाबा लोगों का भविष्य लिखकर बताया करता है। जिसके पास लाखों के भीड़ टूट पड़ती है। ऐसा लगता है कि क्या अनपढ़ क्या पढ़ा लिखा धर्म के नाम पर सब अंधे हैं। इस देश में अंधे अंधों को मार्ग दिखा रहे हैं।

इस अंधेपन में लोग भेड़ियों की तरह ऐसे टूटते हैं कि पूछो मत। कहां जाता है के जब किसी भेड़ को नदी पार करना होता है तो भेड़ का मालिक एक भेदी उठाकर जल में फेंक देता है ।

उस भेड़ को देखकर उसके पीछे-पीछे अन्य भेड़िया भी पानी में कूद जाते हैं। इसी प्रकार से पीछे-पीछे सभी भेड़िया जल में उतर जाती हैं और नदी को पार कर लेते हैं यही स्थिति आज मनुष्यों की हो गई है।

सुदेश ने देखा कि जिस व्यक्ति को बाबा ने बुलाया था ।वह हाथ बांधकर खड़ा हो गया ।अब उस खड़े हुए व्यक्ति का सारा इतिहास वह बाबा बताने लगा। ऊपर पेड़ की ओर उसकी दृष्टि थी। भाव भंगिमा ऐसी बनाता था मानो पेड़ के ऊपर कोई देवता बैठा हो और वह उनसे कुछ कह रहा हो ।

जो बातें वह देवता से सुनता हो वही बातें वह कह रहा हो । कभी-कभी अपनी भूल का बहाना करके देवता से फिर दोबारा उस बात को पूछता और अपनी गलती को दुरुस्त करता।

इस प्रकार जो व्यक्ति पुकारा गया था। उसका गांव , नाम, घर की बनावट, पारिवारिक परिचय अन्य गुप्त प्रकट बातें, घर से यहां तक आने का वृतांत, यहां आने का प्रयोजन, अनेकों बातें सविस्तार उसने बताएं और किस काम के लिए आया था । उसके संबंध में भविष्यवाणी की जो बातें बताई गई थी सभी सही थी।

ऐसे में बेचारा वह व्यक्ति श्रद्धा से गदगद हो गया । ऐसी स्थिति में वह बाबा उसकी दृष्टि में ईश्वर के बराबर था । जो कुछ भी उसने भेंट पूजा लाया हुआ था उसने बाबा के चरणों में समर्पित कर दिया।

इस प्रकार से एक-एक व्यक्ति को बुलाया जाता और वह त्रिकालदर्शी बाबा उसके बारे में गुप्त बातें बताता था । सुदेश को लग रहा था कि कहीं कुछ गड़बड़ है इस बाबा को एक-एक चीज कैसे पता हो जाती है?

सुदेश का उद्देश्य इस बाबा के द्वारा समाज में अंधविश्वास एवं पाखंड फैलाने से पर्दा उठाना था। इसलिए उसने प्रयास करना नहीं छोड़ा कि इसका रहस्य क्या है? क्या यह बाबा ऐसे ही लोगों को बेवकूफ बना रहा है कि इसमें वास्तव में कोई शक्ति छिपी हुई है?

सुदेश एकदम पीछे बैठा हुआ था। अब बाबा ने उसको पुकारा। सुदेश भी अन्य लोगों की भांति हाथ बांधकर खड़ा हो गया । अब वह देवता से पूछने और उसके संबंध में बताना शुरू कर दिया। परंतु उसके आश्चर्य का ठिकाना ना रहा जब देखा कि उसके संबंध में एक भी बात सच नहीं बताई जा रही है।सब की सब गलत है।

जब सब लोगों की बातें सच बताई जा चुकी हैं तो मेरे संबंध में एकदम उल्टा क्यों हो रहा है ?उसने इसकी तह में जाते हुए अनुभव किया कि आश्रम का जो व्यक्ति मेरे बारे में पूछ रहा था जैसा मैंने बताया वही सब कुछ यह बाबा बता रहा है इसमें नया कुछ भी नहीं है।

अब उसकी समझ में आने लगा कि ढोल में कहां पोल है? सुदेश को वास्तविकता समझते देर नहीं लगी। अब बाबा ने उससे पूछा -“बताओ जो मैं बता रहा हूं सही है कि नहीं?”

सुदेश को इसकी वास्तविकता और जाननी थी । इसलिए उसने झूठ बोल दिया कि जी बाबा जी आप सब सही बता रहे हैं। उसने देखा कि उस बाबा ने अपने चार-छह भक्तों को स्टेशन पर लगा रखा था। जिनका काम था जो भी व्यक्ति आता उसके बारे में छोटी-छोटी बातें पूछना और आने का उद्देश्य पूछना और वही बातें वह बाबा से बता दिया करता था। उसका हुलिया वगैरा नाम सब बता दिया करता ।

जैसा वह व्यक्ति बताता वैसा ही बाबा भी वह दोहरा दिया करता। इस प्रकार से उसने देखा कि यह बाबा किस प्रकार से लोगों को मूर्ख बनाकर अपना धंधा चला रहा है। वास्तव में देखा जाए तो इस प्रकार के हैं अंधविश्वास एवं पाखंडों में कुछ भी सार नहीं है।

ऐसे लोग जनता को किस प्रकार से मूड़ बनाकर उनको लूटना है। बस यही कला जानते हैं और इस कला के द्वारा जनता को लूट कर ऐसो आराम से अपनी जिंदगी गुजारते हैं।

इन लोगों को जनता से कोई मतलब नहीं होता है। इनका बस इतना मतलब होता है जनता को बेवकूफ बना और ठाठ-बाट से जिंदगी गुजारो। जनता गर्त में जाए चली जाए इससे कोई मतलब नहीं होता है।

योगाचार्य धर्मचंद्र जी
नरई फूलपुर ( प्रयागराज )

यह भी पढ़ें :-

जिंदगी का सफरनामा ( एक शिक्षक की आत्मकथा )

Similar Posts

  • तेरे इश्क में | Tere Ishq Mein

    राहुल एक बहुत होनहार लड़का था। बचपन से ही उसने घर की परेशानियों को देखते हुए शिक्षण कार्य करने लगा था। वह वह बच्चों को बहुत ही मेहनत से पढ़ता था और सारे बच्चे भी उस पर बहुत खुश थे। जिंदगी में हजार गम होते हुए भी हर समय वह मुस्कुराता रहता था। अभी उसकी…

  • अति

    6 माह पुरानी बात है। रोज की तरह जैसे ही मैं स्कूल पहुँचा तो मुझे पता चला कि आज राजू के दोनों बच्चे स्कूल नहीं आये हैं। कारण पूछने पर पता चला कि बच्चों के पिता राजू ने पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की है। उक्त घटना को सुनकर मुझे…

  • सही फैसला

    राजू और रीना एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे, लेकिन परिस्थितियों के कारण वे एक दूसरे से अलग हो गए थे। राजू की शादी कविता से हो गई थी, लेकिन वह अभी भी रीना को प्यार करता था, उसे भुला नहीं पाया था। उसके दिल में रीना के लिए एक गहरा प्यार और आकर्षण…

  • बंटवारा | Batwara

    ( स्वातंत्रता दिवस विशेष ) लगभग 100 वर्ष पूर्व की बात है भारत पाकिस्तान और बांग्लादेश तीन भाई थे। वे सभी बड़े प्रेम से रहा करते थे। आपस में कोई मनमुटाव होता तो आपसी बातचीत से सुलझा लेते थे। यह प्रेम कुछ दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों को देखीं नहीं जा रही थी। तीनों शरीर से…

  • निकम्मा | Nikamma

    उसे सभी निकम्मा कहते थे। वैसे वह 15 — 16 साल का हो चुका था लेकिन उसका मन पढ़ने लिखने में नहीं लगता था । यही कारण था कि कई कई बार तो वह फेल होने से बच गया। उसे नहीं समझ में आ रहा था कि आखिर कैसे पढ़ाई करू कि जो मुझे लोग…

  • समझदारी

    रात होने को थी। करीब 8:00 के आस पास का वक्त था। रजनीश अपने कमरे में बैठकर सुबह का अखबार पढ़ रहा था। (रजनीश को सुबह ऑफिस के लिए जल्दी निकलना होता था, तो अखबार पढ़ने का वक्त ही नहीं मिल पाता था) अचानक रजनीश को अपनी पत्नी ममता और माता शकुंतला (70 वर्षीय) की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *