Kahani Prem ka Pyasa Bhediya

प्रेम का प्यासा भेड़िया | Kahani Prem ka Pyasa Bhediya

यह संसार प्रेम का भूखा है। दुनिया में दुख इसीलिए बढ़ गए हैं कि कोई किसी को सच्चा प्रेम नहीं करता। प्रेम के नाम पर बस वासना पूर्ति रह गई है।

तोता, मैना, बंदर छोटे-छोटे सौम्य स्वभाव के जीव की कौन कहे प्रेम की प्यास तो भयंकर खूंखार जानवरों के हृदयों में भी पायी जाती है। भेड़िया जैसा खूंखार जीव भी प्रेम के आगे अपने को नतमस्तक कर देता है।

समाज में आज शराब की नदियां इसलिए बह रही हैं क्योंकि कोई सच्चा प्रेमी नहीं मिला। प्रेम से जब खूंखार जीवो की प्रकृति को बदला जा सकता है तो मनुष्य की प्रकृति क्यों नहीं बदली जा सकतीं हैं ? संपूर्ण मानवता के सामने यह एक बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है?

कहा जाता है एक व्यक्ति को भेड़िया पालने की सूझी। कहीं से उसे एक भेड़िए का बच्चा मिल गया। उसे वह अपने साथ लेकर रहने लगा। भेड़िया कुछ दिनों में उनसे ऐसा घुल मिल गया मानो उनकी मैत्री कई जन्मों की हो।

एक बार उस व्यक्ति को कहीं जाना पड़ा । वह व्यक्ति भेड़िए को एक चिड़ियाघर में दे दिया। भेड़िया चिड़ियाघर तो आ गया परंतु अपने मित्र की याद में दुखित रहने लगा। मनुष्य का जन्मजात बैरी मनुष्य के प्रेम के लिए पीड़ित हो यह देखकर चिड़ियाघर के सभी कर्मचारी बड़े अचंभित हुए।

पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य कहते हैं कि -“प्रेम संसार की ज्योति है और सब उसी के लिए संघर्ष करते रहते हैं । सच्चा समर्पण भी प्रेम के लिए होता है। इसीलिए जान पड़ता है कि विश्व की मूल रचनात्मक शक्ति यदि कुछ होगी तो वह प्रेम ही होगी। और जो प्रेम करना नहीं सीखता उसे ईश्वर की अनुभूति कभी नहीं हो सकती।

परमेश्वर की सच्ची अभिव्यक्ति ही प्रेम है और प्रेम भावनाओं का विकास कर मनुष्य परमात्मा को प्राप्त कर सकता है। प्रेम से बढ़कर जोड़ने वाली वाली योग शक्ति संसार में और कुछ भी नहीं है।”

लगता है भेड़िए ने प्रेम की वास्तविक शक्ति को पहचान लिया था। यही कारण है कि भेड़िया अब अपने आत्मा की भूख शांत करने के लिए दूसरे जीवों की ओर दृष्टि डाली। कुत्ता भेड़िए का एक नंबर का शत्रु होता है । भेड़िया कुत्ते को प्रेम करने लगा।

आचार्य श्री कहते हैं -“यदि इस सत्य को संसार जान जाए तो फिर क्यों लोगों में झगड़ा हो, क्यों मनमुटाव दंगे -फसाद , भेदभाव उत्पीड़न और दूसरे से घृणा हो।”

वह खूंखार भेड़िया अब कुत्ते का सच्चा प्रेमी बन गया। उसके बीमार जीवन में भी एक नई चेतना पैदा हो गई।
2 वर्षों बाद मालिक लौटा। घर आकर जब वह चिड़ियाघर गया तो अभी वह मालिक से बातचीत ही कर रहा था कि उसका स्वर सुनकर भेड़िया भागा चला आया और उसके शरीर से खूब प्यार जताने लगा। कुछ दिन इसी प्रकार मैत्रीपूर्ण जीवन बीता।

कुछ दिनों बाद मलिक को फिर जाना पड़ा । भेड़िया के जीवन में लगता है भटकाव ही लिखा था। फिर उसने कुत्ते के पास जाकर उससे अपनी पीड़ा शांत किया ।इस बार मालिक थोड़ा जल्दी आ गया।

भेड़िया इस बार उससे दूने उत्साह से मिला परंतु उसका स्वर शिकायत भरा था। बेचारे को क्या पता था कि मनुष्य ने अपनी जिंदगी ऐसी व्यस्त जटिल सांसारिकता से जकड़ दी है कि उसे आत्मिक भावनाओं की ओर दृष्टिपात करने की सोचता ही नहीं। मनुष्य की यह कमजोरी दूर हो गई होती तो आज संसार कितना सुखी और संतुष्ट दिखाई देता।

कुछ दिन दोनों बहुत प्रेम ‌ पूर्वक साथ-साथ रहे । एक दूसरे को चाहते । हिलते मिलते खाते पीते रहे और इसी बीच एक दिन उसके मालिक को फिर बाहर जाना पड़ा । इस बार भेड़िए ने किसी से ना दोस्ती की ना कुछ खाया पिया । उसी दिन से बीमार पड़ गए और प्रेम के लिए तड़प तड़प कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया।

उसके आसपास रहने वाले लोग भेड़ियों का यह दिव्य प्रेम देखकर भाव विह्वल हो गए ।काश मनुष्य इन खूंखार भेडियों से कुछ सीख पाता तो उसकी जिंदगी कितनी सुंदर हो सकती थी।

वर्तमान समय में मनुष्य अपने को और उलझा दे रहा है । उसे अपने लिए समय नहीं बच रहा काम काम काम के दबाव में वह दूसरे की भावनाओं को समझ नहीं पा रहा है। जिसके कारण उसका जीवन नरक बनकर रह गया है। प्रेम की जगह अब वासना पूर्ति रह गयी हैं।

योगाचार्य धर्मचंद्र जी
नरई फूलपुर ( प्रयागराज )

यह भी पढ़ें :-

असमंजस | Kahani Asamanjas

Similar Posts

  • मार्क्स की दौड़

    अभिभावक शिक्षक बैठक(PTM) में बच्चों की परीक्षा की कॉपियां दिखाई जा रही थी। आराध्या भी अपने पिता के साथ PTM में आई हुई थी। आराध्या कक्षा 4 में पढ़ती है। वह पढ़ाई में काफी अच्छी है, लेकिन एग्जाम में पता नहीं उसको क्या हो जाता है? वह काफी गलतियां कर देती है जिस कारण उसके…

  • लघु कथा सुकून | Laghu Katha Sukoon

    सीता पेपर देने अपने पति के साथ भोपाल आई थी। पेपर अच्छा रहा लौटते समय एक सुलभ कांप्लेक्स के सामने गाड़ी रोक कर सीता के पति कहने लगे । बड़ा साफ सुथरा है, सुलभ कांप्लेक्स। जब तुम पेपर देने गई थी। तब हम लोग यहां आए थे। तुम भी फ्रेश हो जाओ फिर रास्ते में…

  • रॉंग नंबर (PART-3 )

     रॉंग नंबर (PART-3 )    बम-बम भोले और हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए हम मेला परिसर में दाखिल हुए। यहां लाई, खील बेचने वाले दुकानदार अपनी दुकानों के पीछे भोले भक्तों के ठहरने हेतु तिरपाल बिछा देते हैं। यह यहां का अघोषित नियम ही है कि जो जिस तिरपाल के नीचे ठहरेगा वह…

  • कपटी दुकानदार

    6 माह पुरानी बात है। स्कूल जाते समय मैंने एक किराना दुकानदार से 25 रुपए की नमकीन का एक पैकेट लिया और भुगतान करने को दुकानदार को 200 का नोट दिया। पेमेंट करके मैं दुकान से बाहर निकल गया। लगभग 3 किलोमीटर दूर जाने पर मुझे ध्यान आया कि दुकानदार ने मुझे 75 रुपये वापिस…

  • अभिमन्यु | Kahani Abhimanyu

    अभिमन्यु को हम अक्सर इसलिए याद किया करते हैं कि उसने मां के गर्भ से ही चक्रव्यूह भेदने की कला सीख ली थी। कहां जाता है कि अभिमन्यु जब मां के गर्भ में ही था तो अर्जुन उसकी मां सुभद्रा को चक्रव्यूह भेदने कि कला का वर्णन कर रहे थे । जब वह चक्रव्यूह में…

  • श्री कृष्ण जन्म-अष्टमी | Shri Krishna Janm Asthami Kavita

     श्री कृष्ण जन्म-अष्टमी  ( Shri Krishna Janm Asthami )    जन्मअष्टमी उत्सव है, जय कृष्ण कन्हैया लाल की |   1. नन्हा कान्हां कृष्णा कन्हैया, माँ यसोदा का दुलारा है | प्यारी सूरत माखन की चोरी, सारे गोकुल को प्यारा है | पूतना,अजगर को तार दिया, कई दैत्यों को भी मारा है | किए बड़े-बड़े…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *