Kahani Sabjiwala aur Neta

सब्ज़ीवाला और नेता | Kahani Sabjiwala aur Neta

हमारी कालोनी की दो औरतें मिसेज़ शर्मा और मिसेज़ वर्मा गली में खड़ी होकर बातें कर रही थीं ।
“…और मिसेज़ शर्मा जी अबकी बार चुनावों में किसे वोट दे रही है ?”- मिसेज़ वर्मा ने पूछा ।
“हम तो अबकी बार भी लल्लु लाल जी को ही वोट देंगे ।”- मिसेज़ शर्मा ने उत्तर दिया ।
मिसेज़ वर्मा ने थोड़ा हैरान होते हुए कहा,
“…परन्तु उन्होंने तो पिछले साल 1 करोड़ की लागत से बनने वाले कम्यूनिटी सेंटर के कागजों में 3 करोड़ रूपए के करीब दिखाए थे ।
और उन पर तो भ्रष्टाचार और अपराध के कई संगीन आरोप भी लग चुके हैं ।
“बहनजी ! आरोप किस नेता पर नहीं लगते  ? राजनीति में कोई भी दूध का धुला नहीं होता !…”
श्रीमती शर्मा ने लल्लू लाल जी का बचाव करते हुए कहा ।
“हम तो उन्हें वोट इसलिए भी देंगे क्योंकि वो हमारी बिरादरी के प्रधान भी रह चुके हैं। पिछले साल एक ये ही तो थे जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर अपने खर्चे पर कालोनी की कब्जे वाली जमीन पर मंदिर का निर्माण कराया था ।

“पर यह तो गलत बात है ना जी ? ऐसे ही तो पिछले चुनावों में जनता ने बिना-सोचे समझे कई अयोग्य नेताओं को अपनी जात-बिरादरी,धर्म और जान-पहचान के आधार पर ही वोट किया था और आज देख लो देश की क्या हालत हो चुकी है…”-मिसेज़ वर्मा ने उनकी बात को काटते हुए कहा ।

तभी वहाँ से एक सब्ज़ीवाला गुज़रता है । मिसेज़ वर्मा सब्ज़ी लेने के लिए आगे बढ़ती है, परंतु तभी मिसेज़ शर्मा उन्हें रोक देती है और कहती हैं,”रूको बहन, यह सब्जी वाला लोगों को अक्सर ख़राब और बासी सब्जी दे जाता है, इसलिए इससे सब्जी मत लेना ! ”
“पर यह भी तो आपकी जान पहचान का है ना ?…” मिसेज़ वर्मा ने व्यंगपुर्ण शब्दों में कहा।
“हाँ, है ! तभी तो आपको मना कर रही हूँ ।” मिसेज़ शर्मा ने उत्तर दिया।
मिसेज़ वर्मा ने चुटकी लेते हुए कहा, “ख़राब है तो क्या हुआ ? औरों के मुकाबले सब्ज़ी सस्ती भी तो देता है।”
मिसेज शर्मा ने थोड़ा खीजते हुए कहा,”यह सिर्फ़ एक सब्जी वाला ही तो है !”
“देख बहन जिस तरह से ख़राब सब्ज़ी खाने से हमारे परिवार का स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है उसी तरह से ख़राब नेता चुनने से देश की हैल्थ भी ख़राब हो रही है !…”
मिसेज़ वर्मा के इस कटाक्ष को सुन, मिसेज़ शर्मा मुँह चिढ़ाकर वहाँ से चलती बनी ।

कवि : संदीप कटारिया

(करनाल ,हरियाणा)

Similar Posts

  • पिता जी के हाथ के निशान

    पिता जी बूढ़े हो गए थे और चलते समय दीवार का सहारा लेते थे। नतीजतन, दीवारें जहाँ भी छूती थीं, वहाँ रंग उड़ जाता था और दीवारों पर उनके उंगलियों के निशान पड़ जाते थे। मेरी पत्नी यह देखती और अक्सर गंदी दिखने वाली दीवारों के बारे में शिकायत करती। एक दिन, उन्हें सिरदर्द हो…

  • धर्म एक स्मार्ट बिजनेस | Kahani Dharm ek Smart Business

    सुधीर जो भी काम करता अक्सर उसमें असफल हो जाता। किसी प्रकार से उसका घर चल पा रहा था। उसे कुछ सूझ नहीं रहा था कि क्या करें ? उसने एक दुकान कपड़ों की खोला लेकिन वह भी बंद करनी पड़ी। उसके पिताजी कुछ झाड़ फूंक किया करते थे। बचपन में वह उन्हें ऐसा करते…

  • ईश्वर से शिकायत

    सत्संग चल रहा था। गुरुजी अपने भक्तों के प्रश्नों के उत्तर बारी बारी से दे रहे थे। 15 साल की एक छोटी बच्ची ने गुरुजी से सवाल किया:- “गुरु जी, मुझे भगवान से शिकायत है कि ईश्वर(भगवान) अच्छे लोगों को हमेशा इतने कष्ट क्यों देते हैं? अच्छे लोग व उनके परिवार वाले हमेशा कष्ट में…

  • श्री राम | Shri Ram

    श्री राम ( Shri Ram )   कौशल्या के सुत,दशरथ नंदन आए अवध की नगरी श्री राम बोलो श्री राम राम राम, श्री राम राम राम श्री राम राम राम श्री राम राम राम चरण पखारो,तिलक लगाओ, गाओ मंगल गीत होगा फिर से राम राज्य, प्रभु आए हैं निज धाम बोलो श्री राम राम राम…

  • क्या रावण मर गया है ?

    आज दोपहर उस वक्त मुझे  प्रभु राम मिले जब मैं नींद में था। कहीं जा रहे थे वह, जल्दी में थे। मैंने उन्हें देखा और पुकारा। वह रुके। मैंने उन्हें प्रणाम किया। उन्होंने जल्दबाजी में अपना दायाँ हाथ मेरे सर पर रखकर आशीर्वाद दिया। मैंने कहा प्रभु इतनी जल्दी में ?  उन्होंने कहा हां कहा…

  • परहित का फल | Kahani Parahit ka Phal

    एक आदमी बहुत गरीब था। बचपन में ही उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। एक बार उस लड़के की मां ने कहा — “जाओ बेटा!जंगल में एक बाबा जी आए हुए हैं। वह जो भी आशीर्वाद देते हैं फलित होता है।” लड़का मां का आशीर्वाद लेकर चल दिया । रास्ते में एक सेठ का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *