Kalam par kavita

कलम ने जिंदगी आसान कर दी | Kalam par Kavita

कलम ने जिंदगी आसान कर दी

( Kalam ne zindagi aasan kar di ) 

 

बल जोश जज्बा उमंग भर दी
हिम्मत हौसलों में जान कर दी
चेतना की लौ जला मेरे मन में
कलम ने जिंदगी आसान कर दी

हर आंधी तूफ़ानों से भीड़ जाना
हर बाधा मुश्किलों से टकराना
कवि मन में ऐसी ताकत भर दी
कलम ने जिंदगी आसान कर दी

अंधियारे में नई राह दिखाई
कहां कुआं कहां गहरी खाई
जलती मशाल रोशनी कर दी
कलम ने जिंदगी आसान कर दी

तालमेल शब्द सुधारस बरसाया
दिग्गज हिले फिर बवाल मचाया
अधर लेखनी ने मुस्कान भर दी
कलम ने जिंदगी आसान कर दी

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मेरी बीवी मायके चली गई | Meri Biwi Maike Chali Gayi

Similar Posts

  • अब ख़ुद ही निखरना है | Hindi kavita on motivation

    अब ख़ुद ही निखरना है ( Ab khud hi nikharna hai )   अपनें आपको तपाकर अब ख़ुद ही निखरना है, उलझनों को सुलझाकर आगे बढ़ते ही रहना है। राह भले ही मुश्किलों की हो पर चलतें जाना है, अब यें कीमती वक्त स्वयं पर ही ख़र्च करना है।।   साहस एवं हिम्मत से हर…

  • हिन्दी दिवस है | Hindi Diwas Hai

    हिन्दी दिवस है ( Hindi Diwas Hai ) हिंदी दिवस है क्यों हिंदी विबस हैअपने ही लोगों का मन परबस है । अपने ही लोग सब अपने ही भाईअंग्रेजी में जमकर करे सब पढ़ाई। अपने ही लोग करे जब उपेक्षाबढ़े कैसे हिन्दी बढ़े कैसे शिक्षा। हिंदी में सोते सब हिंदी में जागेफिर भी अंग्रेजी के…

  • छठी मैया | Chhathi maiya kavita

    छठी मैया ( Chhathi maiya )   छठी मैया तुमको ध्याता रातदिन मां शीश नवाता। अक्षत रौली चंदन लेकर सरिता तीर भेंट चढ़ाता।   करती बेडा पार मैया तुम हो लखदातार मैया। सुख वैभव यश दाता सजा सुंदर दरबार मैया।   झारखंड उत्तराखंड आता जनमन माता मनाता। मनवांछित फल नर पाता तेरे दर गुणगान गाता।…

  • अभी दिल भरा नहीं | Poem abhi dil bhara nahin

    अभी दिल भरा नहीं ( Abhi dil bhara nahin )    अभी दिल भरा नही, अभी मन भरा नही, क्यो जाते हों छोड़ के, अभी कुछ हुआ नहीं।   अभी मन मिले नही, अभी अधर मिले नही, मंजिल अभी दूर है, सच्चे साथी मिले नही।   दिल के फूल खिले नही, मन के मैल धुले…

  • आदमियत | Aadamiyat

    आदमियत ( Aadamiyat )   आया हुआ आज रुकता नही आनेवाले कल को कोई रोक सकता नहीं इन्ही के बीच भागती हुई जिंदगी मे भी कोई समरसता नहीं क्या खो चुके हो और क्या खो दोगे यह आपके समझ की बात है किंतु,वसीयत मे क्या रख पाओगे यह आपके निर्णय की बात है स्वयं आपका…

  • मेजर ध्यानचंद | Major Dhyanchand

    मेजर ध्यानचंद ( Major Dhyanchand )    राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद जयंती) ( 2 ) हॉकी भी कायल हुई, जादू भरी अदाओं पर अलौकिक विलक्षण प्रतिभा , जीवन वृत्त हॉकी परिभाषा । हर गोल विजयी भव पर्याय, अंतर कीर्तिमानी अभिलाषा । तीन बार ओलंपिक स्वर्ण पदक , जग नतमस्तक हिंद फिजाओं पर । हॉकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *