Meri Biwi Maike Chali Gayi

मेरी बीवी मायके चली गई | Meri Biwi Maike Chali Gayi

मेरी बीवी मायके चली गई

( Meri biwi maike chali gayi ) 

 

आठ दस दिन ही सही वो आफतें सारी भली गई।
अब मौज मस्ती मर्जी मेरी बीवी मायके चली गई।

ना कोई टोका टोकी होगी ना कोई रोका रोकी होगी।
कोई खलल नहीं लेखन में मेरी कविता चोखी होगी।

आंखों का पहरा रखती हो मात-पिता की गली-गई।
मैं खुशियों के दीप जलाऊं बीवी मायके चली गई।

सुनते हो सुनते कहकर कितने काम करवाती वो।
मैं मनमौजी गृहस्थ आदमी थोड़ा सा सुस्ताती वो।

अच्छा खासा मौका आया सासू मां ने उसे बुलाया।
अब अपना राज चलेगा जो मन होगा वही पकाया।

फरमानों की झड़ी बारिश घनघोर घटाएं चली गई।
गीतो कि लड़िया लिखूं मेरी बीवी मायके चली गई।

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मन मत कमजोर होने दो | Man par Kavita

Similar Posts

  • स्वामी विवेकानंद | Kavita Swami Vivekananda

    स्वामी विवेकानंद ( Swami Vivekananda ) स्वामी विवेकानंद के जीवन से हम कुछ सीख ले l 2अध्यात्म और निज धर्म से खुद का भी जीवन सींच लें।हम नित नए अरमान लें यूं रास्ता चलते रहें।हम देश हित हो लक्ष्य जो उनको सदा बुनते रहें।मुश्किलें जो आएं पथ हम मुट्ठियों को भींच लें।स्वामी विवेकानन्द के…. वेदांत…

  • जय मां दुर्गा भवानी | Navratri poem in Hindi

    जय मां दुर्गा भवानी ( Jai Maa Durga Bhavani )   हे खडग खप्पर धारिणी हे रक्तबीज संहारिणी करो कृपा हे मात भवानी सर्व दुख निवारिणी   सिंह आरूढ़ होकर आओ माता मुश्किल हल कर जाओ छाया है घनघोर अंधेरा जीवन में उजियारा लाओ   हे मां शक्ति स्वरूपा मंगलकारिणी सिद्धि अनूपा जग जननी मां…

  • सफर जिंदगी का गुजरता रहा | Safar Zindagi ka

    सफर जिंदगी का गुजरता रहा ( Safar zindagi ka guzarta raha )   हौसला अंतर्मन में जोश भरता रहा। बहारों से मौसम भिगा संवरता रहा। हमने मोती लुटाए जहां में प्यार भरे। सफर जिंदगी का यूं ही गुजरता रहा। मुश्किलों में पथिक कदम धरता रहा। दीन दुखियों की पीर नित हरता रहा। भरी झोली दुआओं…

  • तुम बिन अधूरे हैं हम

    तुम बिन अधूरे हैं हम तेरी यादों में हर रोज़ जलते रहे,तेरी राहों में उम्मीदें पलते रहे।दिल में बस एक ही है ग़म,दिकु, तुम बिन अधूरे हैं हम। चाँद भी खोया है, रातें भी है सूनी,बिखरी हुई साँसों में ख्वाहिशें मैंने है बुनी।हर धड़कन लगती है जैसे भरम,दिकु, तुम बिन अधूरे हैं हम। सावन की…

  • कान्हा | Kanha

    कान्हा ( Kanha )    भाद्र पक्ष की अष्टमी तिथि घनघोर  अंधियारी वह रात रोहिण नक्षत्र में जन्म लयो  मथुरा मे कंस की कारागार  वसुदेव देवकी के भय लाल             सो गए द्वारपाल पहरेदार स्वयं  खुले कारागार के द्वार रख टोकरी में नन्हा सुकुमार शेषनाग की छाया तले वसुदेव करके…

  • मौन | Kavita maun

    मौन ( Maun )   एक समय के बाद बहुत उत्पीड़न अन्तत: मौन की ओर हमें ले जाता है। और मौन? निराशा की ओर। निराशा किसी अपने से नहीं, ईश्वर के किसी निर्णय से नहीं। मात्र खुद से। अकेले रहते रहते हमारी आत्मा इतनी कुण्ठित होती जाती है, कि हमारा क्रोध, प्रतिशोध, आकाँक्षायें सब कुछ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *