कलयुग के राम | Kalyug ke Ram

सभी उन्हें कलयुग के राम कहते हैं। वैसे उनका नाम उनके माता-पिता ने रामचंद्र रखा भी था। भगवान राम जैसे उनका स्वभाव भी है । भाइयों को एक सूत्र में बांधने की कला उन्होंने आजीवन की है। वैसे उनकी शादी हो चुकी थी कि पिता का साया सिर से उठ गया।

परिवार की सारी जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर आ चुकी थी। अभी दो छोटे भाई बहन की शादी होनी बाकी थी। उनका छोटा भाई अभी पढ़ कर रहा था उनकी इच्छा थी कि मैं नहीं पढ़ सका तो कम से कम भाई ही पढ़ ले।

बहन की शादी की भी चिंता उन्हें खाएं जा रही थी। जैसे तैसे कुछ पैसे का इंतजाम करके उन्होंने बहन की शादी कर दिया।। बहन की शादी में अपनी हैसियत से ज्यादा उन्होंने खर्च करने का प्रयास किया।
इसी बीच उन का छोटा भाई शहर में पढ़ाई करना चाह रहा था।

पारिवारिक परिस्थितियां ऐसी नहीं थी कि खर्च का बोझ उठाया जा सके। शादी तो हो चुकी थीं लेकिन अभी उनके बच्चे नहीं हुए थे। ऐसे में घर का दबाव भी ज्यादा नहीं था और उन्होंने किसी भी स्थिति में भाई को पढ़ाने का संकल्प लिया।

वह भाई की खुशी में अपनी खुशी देखा करते थे। भाई ने भी मेहनत किया और उसका सिलेक्शन भी पालीटेक्निक कॉलेज में हो गया। लेकिन प्रकृति को और कुछ मंजूर था। एडमिशन के समय उसने यह स्वीकार कर लिया कि वह बीए कर रहा है जिसके कारण उसका पालिटेक्निक में एडमिशन नहीं हो सका।

वह बहुत मेहनती हैं। जब उनके पिताजी थे तो उनकी शरीर पहलवानों जैसी थी। किसी की क्या मजाल थी कि उनसे हाथ मिला कर चला जाए। पिताजी का साया उठ जाने के बाद धीरे-धीरे जिम्मेदारियों के बोझ से उनका शरीर ढलने लगा।

जिम्मेदारियों के बोझ से बड़े-बड़े सूरमा का जीवन ढल गया। उन्होंने अपने भाई को कभी यह आभास नहीं होने दिया कि पिताजी नहीं है पिता की संपूर्ण जिम्मेदारी उन्होंने बहुत बखूबी निभाया।

आज भी भाई के प्रति उनके समर्पण को भगवान राम से तुलना क्षेत्रों में की जाती है। जब उनसे कोई यह कहता तो वह कहते कि-” उसका भाग्य है मैंने कुछ नहीं किया। उसके भाग्य में लिखा था शिक्षा इसलिए उसे शिक्षा प्राप्त हो सकी।”

एक बार तो भाई की उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने अपना खेत भी गिरवी रख दिया था जो कि कई वर्षों तक गिरवी रखा रहा।

मनुष्य की सफलता में किसी न किसी का त्याग जरूर जुड़ा रहता है। बिना त्याग के जीवन में कुछ हासिल नहीं होता है। यदि कोई व्यक्ति यह कहे की उसने यह सब अपने पुरुषार्थ से हासिल किया है तो यह उसकी भूल है। पुरुषार्थ के साथ ही माता-पिता एवं परिवार का त्याग भी उसके साथ जुड़ा हुआ रहता है।

त्रेता युग में जो त्याग भगवान राम ने किया था। वही त्याग इस कलयुग में उन्होंने भी किया। उनका त्याग अतुलनीय है। बाद में जब उन्होंने भाई को बड़े होने पर खर्चे देने बंद कर दिए यह कहने लगे जब से भाई को खर्चा देना बंद कर दिया कमाई कम होने लगी।

सच है ऐसे भाई मिलना इस स्वार्थी दुनिया में असंभव है। आज भी भाई के प्रति स्नेह में कोई कमी नहीं आई है। उन्होंने अपने भाई को कभी घर का काम नहीं करने दिया।

समय के चक्र के साथ छोटा भाई अलग भी हो गया तो भी उसके खेत वगैरह के सारे कार्य आज ही वही कर देते हैं। जब कोई कहता है तो कहते हैं उससे तो बनता नहीं अरे है तो भाई ही।
सच है जिसने त्रेता युग के राम को ना देखा हो तो इस कलयुग में उनको देखकर कहा जा सकता है कि यह” कलयुग के राम” हैं।

 

योगाचार्य धर्मचंद्र जी
नरई फूलपुर ( प्रयागराज )

यह भी पढ़ें:-

नाग पंचमी लघुकथा | Nag Panchami Laghukatha

Similar Posts

  • अय्याशी

    अपने छोटे से कमरे के कोने में रखे लकड़ी के टेबल के ऊपर अभी हाल में मिले हुए द्वितीय विजेता सर्टिफिकेट और मोमेंटो देख कर राधिका देवी दीवान में लेटी लेटी मुस्कुराने लगी । आवाज कानों में गुंजने लगे जब माइक से मंच पर विजेता का नाम में राधिका देवी पुकारा गया था । फिर…

  • कर भला, हो बुरा

    टिंकू एक पिज़्ज़ा डिलीवरी बॉय हैं। उनकी शादी अब से 5 वर्ष पहले प्रिया कुमारी से हुई थी। प्रिया शादी के बाद भी पढ़ना चाहती थी, तो टिंकू ने बिना किसी हिचकिचाहट के 2.5 लाख का लोन लिया और शकुंतला नर्सिंग कॉलेज में उसका एडमिशन करवा दिया। टिंकू ने सोचा कि कुछ पैसे लगेंगे तो…

  • मदद

    कुलदीप प्राथमिक विद्यालय बसेड़ा खुर्द में कक्षा 5 का छात्र था। वह पढ़ाई में बहुत होशियार था। सब कुछ आसानी से तथा जल्दी से याद कर लेता था। रमेश सर को उस पर गर्व था। वे बाकी बच्चों को कुलदीप से प्रेरणा लेने व मेहनत से पढ़ने के लिए बोलते थे। कुलदीप की पढ़ाई के…

  • प्यार जताओ, मगर संभलकर

    काव्या की डायरी उठाकर अलमारी में रखते समय अचानक डायरी से एक पर्ची निकलकर नीचे गिरी। काव्या की मम्मी ने उस पर्ची पर लिखा पढ़ना शुरू किया-“तुम बेहद खूबसूरत हो। तुम्हारी आंखें, तुम्हारे होंठ, सब मुझे तुम्हारी ओर खींचते हैं। जी करता है कि बस तुम्हें देखता रहूं। तुम्हारी आवाज़, तुम्हारी बातें सुनता रहूँ। तुम्हारी…

  • लड़के का भविष्य | Laghu Katha Ladke ka bhavishya

    एक बार की बात है । एक ग्रामीण औरत अपने 13 साल के लड़के को शहर के प्रसिद्ध ज्योतिष के पास लेकर गई । औरत : पंडित जी ! यह मेरा इकलौता लड़का है मुझे हर समय इसके भविष्य की बड़ी चिंता रहती है। (पंडित जी लड़के का हाथ देखते हैं।) पंडित जी : वाह…

  • अनाथ

    “कहाँ मर गयी? और कितनी आवाज लगानी पड़ेगी? जल्दी से भैया का दूध गर्म करके लेकर आ। देख नहीं रही कि भैया भूख के कारण लगातार रोता जा रहा है।” राधा ने गुस्से से तेज़ आवाज में दस वर्षीय आराध्या से कहा। “बस अभी लायी मम्मी। थोड़ा सा स्कूल का काम बाकी रह गया था,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *