अय्याशी

अय्याशी

अपने छोटे से कमरे के कोने में रखे लकड़ी के टेबल के ऊपर अभी हाल में मिले हुए द्वितीय विजेता सर्टिफिकेट और मोमेंटो देख कर राधिका देवी दीवान में लेटी लेटी मुस्कुराने लगी । आवाज कानों में गुंजने लगे जब माइक से मंच पर विजेता का नाम में राधिका देवी पुकारा गया था ।

फिर अचानक आंखों डबडबा आई पति सतीश जी ने ऐसा क्यों कहा क्या उनको ऐसा कहना चाहिए था किसी नारी को आगे नहीं बढ़ना चाहिए यदि आगे बढ़ाने में किसी पुरुष का मार्गदर्शन मिल जाए तो बहुत बड़ा गुनाह है।

राहुल जी अपनी सोसाइटी में रहने की वजह से जानते थे मैं सिलाई कढ़ाई करती हूं और पुराने कपड़ों से बहुत ही आकर्षक चीजें बनाती हूं और इसी के एक प्रदर्शनी सोसाइटी वालों ने लगाई थी।

जहां पुराने कपड़ों से बनाई गई मेरे हाथ की दरी उस पर बेलबूटा और चारों किनारे-किनारे गोटेदार वाले बॉर्डर सभी देखने वालों का आकर्षण रहा और मुझे द्वितीय पुरस्कार के लिए चुना गया लेकिन यदि राहुल जी नहीं बताते तो मैं जाती राहुल जी के घर में आकर बताना क्या गुनाह था।

विवाह के इतने वर्ष बाद भी क्या पति सतीश जी को मुझ पर भरोसा नहीं छुट्टते ही उन्होंने कैसे कह दिया कि गैर मर्द को घर पर बिठाकर अय्याशी करती हो क्या दरवाजे पर आए किसी मेहमान का एक गिलास पानी देना भी नारी जात के लिए पाप है।

आक्रोश में आकर राधिका जी दीवान से नीचे उतरी और बडबडाते हुए कि आज देश भारत हमारा हर दिशा में सफल है मगर क्या एक पुरुष का एक मर्यादित नारी के प्रति विश्वास जीतने में सफल हुआ प्रमाण पत्र और मोमेंटो को राधिका जी ने पलट कर रख दिया और तौलिया से ढक दिया ताकि यह हमें दोबारा याद ना दिला सके इस घटना को।

Dr. Beena Singh

डॉ बीना सिंह “रागी”

( छत्तीसगढ़ )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • एक गोली रोज

    होली से एक दिन पहले की बात है। शाम के 6:00 बज रहे थे। प्रतिदिन की तरह आज भी महेश सर समय पर पूजा करने मंदिर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने मंदिर में कदम रखा, वैसे ही उनके फोन की रिंग बजी। कॉल घर से ही थी। उन्होंने फोन रिसीव किया। उधर से बिटिया मीनाक्षी की…

  • हिस्से की शय | Laghu Katha Hisse ki Shay

    वे तीन भाई थे। मझले पक्के शराबी और जिद्दी। छोटे वाले स्नातक और अपने कर्मों के भरोसेमंद । सबसे बड़े अध्यापक , पक्के कर्मकांडी, मगर बेहद चालाक। बड़े ने विधवा माँ को बहला – फुसला कर बचे – खुचे बाप के धन पर हाथ साफ कर लिया। माँ के तेरहवें में सम्मिलित न होते हुए…

  • किसी नजर को तेरा इंतजार आज भी है

           दुल्हेराजा घोड़ी पर सवार थे.. बाराती नाच रहे थे.. डीजे का शोर सुस्त कदमो को भी थिरकने के लिए मजबूर कर रहा था.. महिलाएं पुरुष पसीने से लथपथ हो रहे थे.. धीरे धीरे बारात आगे बढ रही थी तभी किसी ने मेरा हाथ पकड़ा ओर बारातीयो की भीड़ से मुझे बाहर खींच लिया.. मैं चौका…..

  • प्रामाणिकता | Laghu Katha Pramanikta

    रेल छोटे से रेलवे स्टेशन पर ठहरी. रामू ने चायवाले से चाय ली. चायवाले को २०० ₹ की नोट दी। चायवाला बाकी रकम गिनकर वापस करे। उस से पहले ट्रेन रवाना हो गयी। ट्रेन के रवाना होते ही पास बैठी मेरी पत्नी मेरे पर झल्लाने लगी की आप से एक काम ढंग से नहीं होता।…

  • रोशनी | Kahani Roshni

    मनुष्य को गरीबी क्या ना कराएं । रोशनी के पिता इतने गरीब थे कि दो वक्त की रोटी का जुगाड़ हो सके इसलिए उसे एवं उसकी बहन को अनाथालय छोड़ दिया। इसी बीच उसकी छोटी बहन इतनी बीमार हुई कि उसके पिता छोटी बहन को उठा ले गए लेकिन वह वहीं रह गई। एक-एक दिन…

  • नदी पार के लोग | Laghu Katha Nadi Paar ke Log

    नदी रामपुर और कैथा गाँव के बीच से होती हुई बहती है। बरसात में जब वह उफनती है तो दोनों गाँव के खेतों को एक समान डूबोती – धोती हुई बहती है। दोनों गाँव वाले दुख नहीं मानते कि नदी को ऐसा नहीं करनी चाहिए बल्कि वे खुश होते हैं कि हमें भी नदी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *