अनपढ़ प्रेम

अनपढ़ प्रेम | Kavita Anpadh Prem

अनपढ़ प्रेम

( Anpadh Prem )

 

प्रेम अनपढ़ होता है,
न सुकुन से रहता न रहने देता है।

रहता हमेशा मन के विपरीत,
सिखाता तरीका प्रीति की रीत।

विरोधाभास में जीवन व्यतीत होता,
न हस्ताक्षर करता न सुलह ही कराता ।

धधकती चिंगारी जिसका नाम दिल,
धड़कन की तेज रफ्तार करता उद्विग्न ।

चन्दन की भी शीतलता फीकी पड़ जाती,
चाँदनी रात भर, तारे गिनती रह जाती।

फिर क्यूँ होता भला किसी को किसी से प्यार?
बस ढाई अक्षर ही है पर करता गजब कमाल।

सबका चैन-ए-सुकून, खुशी छीन लेता,
गम, बेवशी, बेचैन, बेवफाई ही है देता।

तिल-तिल है मरता मानव तन-मन,
फिर भी आजीवन रखता याद का धन।

मिटाने को आतुर रहता अमूल्य जीवन,
जो पचा न पाये, रहता आजीवन प्रेमधन।

कमजोर पड़ जाता, बेकाबू दिल दिमाग,
विह्वल, पागलपन, क्रोधवश फेंकता तेजाब ।

भूल जाता सब धर्म, कर्म अपना वजूद,
भूखा हवस में बस मांगता, चाहता…..।

प्रतिभा पाण्डेय “प्रति”
चेन्नई

यह भी पढ़ें :-

सुनो दिकु | Kavita Suno Diku

Similar Posts

  • मेरी सरगोशियाँ | Hindi poetry meri shargoshiyan

    मेरी सरगोशियाँ ( Meri shargoshiyan )   मैं मेरे मन के एहसास को संजोकर उसके प्रेम की अनुभूति को लिखने चला मेरे ख्यालों में मेरे ख्वाबों में वो आकर मेरे जज्बातों की अग्नि को प्रदीप्त कर दी आकर कानों कुछ सरगोशियां की कितने दीवाने हो तुम मेरे प्यार में ये तुम्हारा पागलपन है क्यों करते…

  • बेटे का मकान | Bete ka Makan

    बेटे का मकान ( Bete ka Makan )    कभी रहती थी माँ गाँव में, बाबूजी के बनाए मकान में, अब रहने लगी है माँ, बेटे के बनाए मकान में | शहर की गगनचुंबी इमारतों में, तलाशती रहती है,थोड़ी सी धूप, मेरे दसवें माले के फ्लैट की बालकनी में| फ्लैट में सजाए बोनसाई में, याद…

  • विश्वास की शक्ति | Vishwas ki Shakti

    विश्वास की शक्ति ( Vishwas ki Shakti ) राहों में अंधेरा चाहे घना हो, दिल में तेरा लौटने का यकीं बसा हो। कितनी भी दूरियां क्यों न हों हमारे बीच, ये विश्वास ही वो ताकत है, जो हमें पास लाएगा। तेरी यादों का साया हर पल संग चलता है, खामोश रातों में ये दिल तुझसे…

  • मेरी पूर्णता | Meri Purnata

    मेरी पूर्णता ( Meri purnata )   यथार्थ के धरातल पर ही रहना पसंद है मुझे जो जमीन मेरी और मेरे लिए है उससे अलग की चाहत नहीं रखता क्यों रहूँ उस भीड़ के संग जहां सब कुछ होते हुए भी और भी पा लेने की भूख से सभी त्रस्त हों वहां कोई संतुष्ट हो…

  • धागों का त्योहार

    धागों का त्योहार रंग-बिरंगी राखियों से,आज सजा हुआ बाजार।अमर – प्रेम का बंधन यारो,है धागों का त्योहार।। बहना के जीवन में यारो,जब – जब संकट आता।समाचार के मिलते ही भाई,बहना के घर जाता।।दिया हुआ वचन अपना भाई सदा ही ये निभाता।खुशियों की बगियाॅं को भाई,जीवन में महकाता।। अमर रहे दुनिया में यारो,ये भाई बहन का…

  • वक्त कब करवट बदलें | Waqt Kab

    वक्त कब करवट बदलें ( Waqt kab karwat badle )    वक्त कब करवट बदल ले, क्या-क्या खेल दिखाता है। वक्त कहकर नहीं बदलता, समय चक्र चलता जाता है। मौसम रंग बदलता रहता, पल-पल जब मुस्काता है। कालचक्र के चक्रव्यूह में, नव परिवर्तन तब आता है। समय बड़ा बलवान प्यारे, बदलते किस्मत के तारे। गुजरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *