दर्द की रेखा | Dard ki Rekha

दर्द की रेखा

( Dard ki rekha )

 

जुडा हो जिसका रिश्ता दर्द से
वही समझ सकता है किसी का दर्द
मिली हो वसीयत जिसे पुरखों की
उसे संस्कार भी मिला होना चाहिए

सभ्यता तो देन है शिक्षित ज्ञान की
व्यवहार भी देखकर सीख जाते हैं
संस्कार ही पहचान कराते हैं ज्ञान की
कपड़े की सफेदी से महानता नहीं होती

ज्ञान तो केवल भंडार है जानकारी का
ज्ञान जीवन में उतरे तो सार्थक है
पढ़कर वाद विवाद तो हो सकता है
किंतु संवाद के लिए विनम्रता चाहिए

दर्द ही देते हैं अनुभव ,मदद व सहयोग का
जीवन में जरूरतों के होते अभाव का
संपन्नता में एहसास ,महसूस नहीं होते
सिर्फ वैचारिक दयालुता ही बनी रहती है

बहुत कमों में होती है आदमीयत की भावना
शेष में तो केवल सम्मान की भूख होती है
दिखावे की हमदर्दी से जख्म ठीक नहीं होते
एक कसक सी चूमती है दर्द के रेखा की

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

अभी है वक्त | Abhi Hai Waqt

Similar Posts

  • माता-पिता और हम

    माता-पिता और हम   ->पिता जडें-माँ वृक्ष, तो हम फल फूल पत्ते हैं || 1.लंम्बा रास्ता-लंम्बा सफर, मुसाफिर हम कच्चे हैं | नहीं है अनुभव नई राहों का, अभी तो हम बच्चे हैं | चले अकेले बिना तजुर्बे, पग-पग मे बस धक्के हैं | पिता रास्ता-माँ सफर है, तो हम मुसाफिर अच्छे हैं | –>पिता…

  • बादल | Badal par kavita

    बादल ( Badal )     खतरे के बादल मंडराये कहर कोरोना लेकर आये सारी दुनिया कांप उठी सांसो की हम डोर बचाए   उमड़ घुमड़ नभ मे छा जाते काले काले मेघ आते खुशियों की बारिश लाते ताल तलैया भर जाते   गड़ गड़ करते व्योंम में कड़कड़ बिजली दमकती मूसलाधार बरसते रिमझिम रिमझिम…

  • तंबाकू तेरे कारण | Geet tambaku tere karan

    तंबाकू तेरे कारण ( Tambaku tere karan )   रूठ गई है मुझसे अम्मा रूठा सारा परिवार घर का रहा ना घाट का में फिरता हूं लाचार तंबाकू तेरे कारण, तंबाकू तेरे कारण।   पड़ा नशे में धुत रहा ना रही सुध बुध खाने की भुगत रहा परिणाम सारे लत गले लगाने की गुटका पान…

  • बसो इस हिये | Baso is Hiye

    बसो इस हिये ( Baso is hiye )   पास जब तुम रहे क्षण वही तो प्रिये। गीत मैंने लिखे सब तुम्हारे लिये। जानता हूॅ कि यह स्वप्न संसार है। कुछ अनिश्चित क्षणों का सब व्यापार है। एक नाटक सतत चल रहा है यहाॅ; सूत्रधारी का ही सब चमत्कार है। साथ जब तक रहे तुम…

  • आंवला नवमी | Amla Navami

    आंवला नवमी ( Amla Navami )   सुख वैभव आरोग्य अक्षय,आंवला नवमी उपासना से कार्तिक शुक्ल नवमी महत्ता, सनातन धर्म पुनीत स्थान । मां लक्ष्मी विष्णु आमल वृक्ष, सर्वत्र पूजन वंदन आह्वान । स्वयं सिद्ध मुहूर्त अंतर्निहित , सद्यः फल व्रत साधना से । सुख वैभव आरोग्य अक्षय,आंवला नवमी उपासना से ।। भविष्य स्कंद पद्म…

  • भिखारी की भीख | Kavita bhikhari ki bheekh

    भिखारी की भीख ( Bhikhari ki bheekh )   एक भिखारी रोज़ गाॅंव जाता, भीख माॅंगकर घर में वो‌ लाता। रोज़ाना वह यही काम करता, काम-धंधा वो कुछ नही करता।। एक घर में जाता वह रोज़, जिसमे औरत अकडू थी एक । भीख माॅंगता उसे गाली मिलती, झोले में वह कुछ नही डालती।। एक दिन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *