Ram Vanvas

राम वनवास | Ram Vanvas

राम वनवास

( Ram Vanvas )

 

राम वनवास नेपथ्य में,उर्मिला उत्सर्गी श्रृंगार

दांपत्य जीवन अभिलाष,
हर पल हर कदम संग संग ।
आरोह अवरोह भाव पथ,
आत्मसात परस्पर रंग कंग ।
मिलन उत्कंठा दिव्य ज्योत,
उर उत्संग नेह सलिल धार ।
राम वनवास नेपथ्य में,उर्मिला उत्सर्गी श्रृंगार ।।

जनक नंदनी नित वंदन,
परिणय राम अनुज लक्ष्मण ।
जानकी वैभव भगिनी प्रभा,
भाग्य आरेख विरोह लक्षण ।
चौदह वर्ष अज्ञातवास काल,
पति उपासना अनन्य साकार ।
राम वनवास नेपथ्य में,उर्मिला उत्सर्गी श्रृंगार ।।

लक्ष्मण वशीभूत भ्रात प्रेम,
सिय सुशोभना प्रणय बंधन ।
उर्मिला उर्मि जप तप साधक,
परिवार सेवा अनूप स्पंदन ।
आलिंगन मधुर प्रियल निद्रा,
लक्ष्मण प्रदत्त चेतन उपहार ।
राम वनवास नेपथ्य में,उर्मिला उत्सर्गी श्रृंगार ।।

निशि दिन मंगल कामना,
निर्बाध पूर्ण दृढ़ प्रतिज्ञा ।
अविरल अप्रत्यक्ष योगदान ,
सुवासित कर उत्थानिक प्रज्ञा ।
ख्याति पट अनामिक संज्ञा,
त्याग पराकाष्ठा नित जय जयकार ।
राम वनवास नेपथ्य में, उर्मिला उत्सर्गी श्रृंगार ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

हे हंसवाहिनी,ऐसा वर दे | Hey Hans Vahini

Similar Posts

  • नगर सेठ रामदेव बाबा | Baba Ramdev Pir

    नगर सेठ रामदेव बाबा ( Nagar Seth Ramdev Baba )    धरा नवलगढ़ शहर प्यारा बाबा रामसापीर हमारा। नगर सेठ रामदेव बाबा तेरे दर पे लगता भंडारा। लीलो घोड़ो धवल ध्वजा मंदिर बाबा आलीशान। दूर-दूर से आवे जातरी भक्त करते तेरा गुणगान। भादवा सुदी दशमी मेला झूला लगे सजे बाजार। दीप ज्योति जगे उजियारा भरा…

  • देश आखिर है क्या बला?

    देश आखिर है क्या बला? कुछ जाहिलों के लिए जमीन का टुकड़ाकुछ गोबर गणेशों के लिए उनके आकाकुछ सिरफिरों के लिए उसमें बसे लोगकुछ घाघ लोगों के लिए बिजनेस का अड्डाजिन्होंने खोद दिया गरीबों के लिए खड्डा आका घाघ लोगों से मिलकर –जाहिल और गोबर गणेशों को रोज घास चराता हैटीवी पर हर वक्त पीपली…

  • अक्षय तृतीया शुभ दिन | Akshay Tritiya

    अक्षय तृतीया शुभ दिन ( Akshay Tritiya Shubh din )   अपने नाम के अनुरूप अक्षय तृतीया शुभ दिन, सूर्य-चंद्रमा उच्च राशि में रहते अपनी इस दिन। विवाह गृहप्रवेश व व्यापार आरंभ करें इस दिन, है अबूझ मुहूर्त और पुण्य फल वाला यही दिन।। महत्वपूर्ण है इसदिन का किया दान और स्नान, प्रभु विष्णु लक्ष्मी…

  • आस्था | Poem on Astha in Hindi

    आस्था ( Aastha )   भावों के भंवर में बोलो बहकर कहां जाओगे मंदिर सा मन ये मेरा कभी दौड़े चले आओगे   आस्था की ज्योत जगाकर दीपक जला लेना भाव भरे शब्द सुमन पूजन थाल सजा लेना   विश्वास जब भी उमड़े प्रेम की घट धारा आए आस्था उर में जागे जब दिल कोई…

  • कुपित हो रही है यह प्रकृति | Paryavaran par Kavita in Hindi

    कुपित हो रही है यह प्रकृति ( Kupit ho rahi hai yah prakriti )    आत्महंता कर्म हम कर रहे हैं, कुपित हो रही है यह प्रकृति जीव–जंतु सभी यहां मर रहे हैं है ये पर्यावरण की ही व्यथा कि, हो रहा जो पर्यावरण दूषित यहां आज सभी पक्षी भी हमारे लुप्त होते ! भोजन…

  • मिंतर चौक | Minter Chowk

    मिंतर चौक ( Minter Chowk )   आओ थानै आज घुमाल्यू, चालो मित्र चौक। जगदंबा दरबार सज्यो देओ माई शीतला धोक। सब्जी मंडी सारै लागै, विघ्नहर्ता गणपति राज। गोपीनाथ जी मंदिर साजै, सुधारै सगळा काज। नैणसुखा मोदी पंसारी, चिराणियां सर्राफ व्यापारी। सटोरिया को अड्डो ठाडो, चालै राजनीति बड़ी भारी। मंच सजा भाषण बाजी हो फेर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *