Poem on Raksha Bandhan in Hindi

बहना | Kavita Bahna

बहना

( Bahna )

जीवन को महकाती बहना
हर ग़म को सह जाती बहना ।
मां की ममता स्नेह पिता का
सब हम पर बरसाती बहना ।।१।

गोद लिए टहलाती बहना
अक्षर ज्ञान कराती बहना ।
डगमग करते पाँव कभी तो
उँगली पकड़ चलाती बहना ।।२।

गलती पर गुर्राती बहना
प्रेम सहित समझाती बहना ।
दोष हमारे कभी न कहती
स्वयं भले पिट जाती बहना ।।३।

दुःखी देख दुःख पाती बहना
स्वयं द्रवित हो जाती बहना ।
अपने हिस्से का भोजन भी
हँस हँस हमें खिलाती बहना ।।४।

गरल घूँट पी जाती बहना
दिन दुर्दिन सह जाती बहना।
पर पीहर का कष्ट देख
झटपट दौड़ी आती बहना ।।५।

राखी में जब आती बहना
घर आँगन महकाती बहना ।
रोली चंदन से वंदन कर
स्नेह सुधा बरसाती बहना ।।६।

जीवन-राग सिखाती बहना
कहने में सकुचाती बहना ।
भाई की खुशियों के खातिर
हक़ अपना ठुकराती बहना ।।७।

अजय जायसवाल ‘अनहद’
श्री हनुमत इंटर कॉलेज धम्मौर
सुलतानपुर उत्तर प्रदेश
© दीवार मिलते हैं (काव्य-संग्रह से)

यह भी पढ़ें :-

रेशम धागा पहन कर

Similar Posts

  • hindi poetry on life || अशांत मन

    अशांत मन ( Ashant Man )   शांत प्रकृति आज उद्वेलित, हृदय को कर रही है। वेदना कोमल हृदय की, अश्रु बन कर बह रही है।   चाहती हूं खोद के पर्वत, बना नई राह दूं । स्वर्ण आभूषण में जकड़ी, जंग सी एक लड़ रही हूं।   घूघंटो के खोल पट, झांकू खुले आकाश…

  • गजानन गणेश स्तुति | Gajanan Ganesh Stuti

    गजानन गणेश स्तुति ( Gajanan Ganesh Stuti ) आओ आओ गजानन पधारो आकर घर अंगना मेरा सवारों रिद्धि सिद्धि के तुम हो स्वामी अपने भक्तों को कष्टों से उबारों। भादो मास की चतुर्थी आई शिव गौरी के लाल गजानन पधारो। लड्डू और मोदक का भोग लगायें सजाया है दरबार गजानन पधारो। लाल फूलों संग दूर्वा…

  • ये ऐसी मुहब्बत है साहब | Aisi Muhabbat

    ये ऐसी मुहब्बत है साहब ( Yeh aisi muhabbat hai sahab )    ये ऐसी मुहब्बत है साहब जो पूॅंछकर न की जाती, दिल-दिमाग एवं जोश-होश के साथ ये की जाती। जटिल से जटिल कठिनाइयों से भी ये निपट लेती, उदास चेहरे पर भी ख़ुशियो की लहर छोड़ जाती।। दुनियां इसको बेवजह शक्ल एवं कपड़ो…

  • तुम आओ तो, ईद हो जाये

    तुम आओ तो, ईद हो जाये न जाने कितनी बारपढ़ा है मैंने तुम्हारा चेहराखामोश-सी तुम्हारी आँखेइस बार तुम्हारी सदा कोएक अनुकृति से सजाया है मैंनेऔर—-देह को एक लिबास पहनाया हैकहो न, इस देह सेअब तो तोड़कर आ जायेसारी बंदिशे—-सारी जंजीरें—-सारे बंधन—-मेरे इस शहर,मेरी इस गली मेंऔर लाँघ जाओमेरे घर की चौखट को।साथ में लेकर आ…

  • लहजा | Lehja

    लहजा ( Lehja )   ऐ जिंदगी! सीख रही हूँ जीने का लहजा थोड़ी देर तू जरा और ठहर जा हर शाम खुद को खोज रही हूँ हर रिश्ते के राज समझ रही हूँ ढलते सूरज से धीरज सीख रही हूँ तारो से झिमिलाना सिख रही हूँ ख्वाबों की मुट्ठी खोल रही हूँ धीरे धीरे…

  • जीवन का लक्ष्य

    जीवन का लक्ष्य (कुछ प्रेरणादायक बातें जो मैं स्वयं से कहता हूँ..) अपने लिए जीना सीखो कब तक औरों के लिए तुम ऐसे जीते रहोगे,अपनी खुशी के लिए करना सीखो कब तक औरों को खुश करते रहोगे। नापसंद को मना करना सीखो कब तक यूँ झिझक महसूस करते रहोगे,जब तुम सच्चे हो अपने जीवन में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *