मैं आऊंगा दोबारा

मैं आऊंगा दोबारा | Kavita Main Aaunga Dobara

मैं आऊंगा दोबारा

( Main Aaunga Dobara )

 

 

ये गांव ये चौबारा मैं आऊंगा दुबारा

चाहे सरहद पे रहुं या कहीं भी रहूं

पहन के रंग बसन्ती केसरिया

या तिरंगी पगड़ियां

मैं आऊंगा दुबारा

के देश मेरा है प्यारा

 

सिर मेरे कफ़न दिल में है वतन

लाज इसकी बचाने

हो जाऊंगा हवन

हो देश में खुशहाली

चारों तरफ हरियाली

सिंदूरी शाम मतवाली

मिले सबको यहां

सूरज की लाली

हो सुख समृद्धि का भण्डारा

मैं आऊंगा दुबारा

के देश मेरा है प्यारा

 

किसी के हाथों में सज रहा  कंगना

कहीं  गूंजे  किलकारी  अंगना

राह देखे मेहंदी कहीं सजना

आ बहना बांध दें

डोर राखी की दुबारा

गले मिल ले माये

आया तेरी आंख का तारा

 

कल फिर सरहद पे जाना है

मां भारती का दामन बचाना है

छोड़ रंग बिरंगी यादें

चला जाऊंगा मैं आगे

जिन बाहों ने झुलाया था मुझे

जिन कंधों ने उठाया था मुझे

जिन फूलों ने सेहरा सजाया

उनको याद करना है मुझे

 

डोला तिरंगे का सजा कर

लौट आऊंगा दुबारा

ये आंगन भी है प्यारा

ये देश भी है प्यारा

लेने आखरी सलामी

मैं आऊंगा दुबारा

 

कवि : राजेश गोसाईं

यह भी पढ़ें :

Ghazal | कहानी

 

Similar Posts

  • हमारे नाम की मेहंदी | Mehndi par Kavita

    हमारे नाम की मेहंदी ( Hamare naam ki mehndi )    रचा लेना इन हाथों में हमारे नाम की मेहन्दी, बारात लेकर आऊॅंगा मैं आपके द्वार जल्दी। ये थोड़े दिनों का इन्तजार अब और है करना, तैयारियां कर लो लगाने की चन्दन व हल्दी।। ये मेहन्दी वाले हाथ सभी को अच्छे है‌ लगते, हिन्दू धर्म…

  • स्व. अटल बिहारी वाजपेयी

    स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ( late Atal Bihari Vajpayee )     मुल्क में होगा अटल जैसा न नेता कोई देखिए ए लोगो मुहब्बत एकता से ही भरा   नाम जिसका ही जहां में है सारे  रोशन लोगों सच कहूँ मैं मुल्क का है रहनुमा लोगों अटल   हर किसी को ही दिया है हक वतन…

  • Shiv Stuti | शिव-स्तुति

    शिव-स्तुति ( Shiv Stuti ) ऐसे हैं गुणकारी महेश। नाम ही जिनका मंगलकारी शिव-सा कौन हितेश।।   स्वच्छ निर्मल अर्धचंद्र हरे अज्ञान -तम- क्लेश। जटाजूट में बहती गंगा पवित्र उनका मन-वेश।।   त्रिगुण और त्रिताप नाशक त्रिशूल धारे देवेश।। त्रिनेत्र-ज्वाला रहते काम कैसे करे मन में प्रवेश।।   तमोगुणी क्रोधी सर्प, रखते वश, देते संदेश।…

  • मेरे प्यारे पापा | Mere pyare papa | Geet

    मेरे प्यारे पापा ( Mere pyare papa )   अनुभवो भरा खजाना, वो स्नेह का सिंधु सारा। अपनापन अनमोल बांटते, सदा प्रेम की धारा। सबकी खुशियों में खुश रह, भूल जाते बुढ़ापा। मेरे प्यारे पापा, सबसे अच्छे, वो मेरे प्यारे पापा।   जीवन में मुस्कुराते रहते, खिलते हुए चमन से। हंस-हंसकर हम से बतियाते, बड़े…

  • विजय संकल्प

    विजय संकल्प     हार माने हार होत है जीत माने जीत, जीतने वाले के संग सब लोग लगावत प्रीत।   मन कचोटता रह जाता जब होता है हार, मन ही बढ़ाता है मनोबल जीवन सीख का सार।   जीत-हार का जीवन चक्र सदैव चलता रहता है, जीत-हार उसी की होती है जो खेल खेलता…

  • अडिग | Adig

    अडिग ( Adig )    किसको कहे हम खास अपना किस पर जतायें हम विश्वास अपना हर किसी दिल में फरेब है पल रहा किस पर लगाएं हम आश अपना तोड़े हैं वही जिन्हें जोड़ा था हमने छोड़े हैं वही जिन्हें संभाला था हमने बहाये थे आंसू हमने जिनके खातिर वे हि कहते हैं ,उन्हें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *