Kavita bekhabar zindagi

बेखबर जिंदगी | Kavita bekhabar zindagi

बेखबर जिंदगी

( Bekhabar zindagi )

 

आंधी तूफां तम छाया है ईश्वर की कैसी माया है
जाने क्या है होने वाला कैसा यह दौर आया है

 

धुआं धुआं हुई जिंदगी काले घने मेंघ छाए हैं
रस्ता भूल रहा कोई बादल संकट के मंडराये हैं

 

मुश्किलों का दोर कठिन दिनोंदिन गहराता आया
खुद से बेखबर जिंदगी आदमी सदा जूझता आया

 

कहीं युद्ध से आतंकित जीवन की डोर मुश्किल में
महंगाई ने पांव पसारे अपनापन ना रहा दिलों में

 

कोरोना ने कहर ढहाया ये दुनिया सारी सहम गई
रिश्तो में कड़वाहट घुली दया धर्म अब रहम नहीं

 

स्वार्थ का बाजार गर्म है ना रही कोई लाज शर्म है
धन के लोभी अंधों का लूट खसोट हुआ कर्म है

 

बुरे कर्म का बूरा नतीजा फिर जिंदगी बेखबर है
चकाचौंध फैशन में पागल हुआ मेरा यह शहर है

 

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

चंद्रघंटा | Kavita chandraghanta

Similar Posts

  • याद तेरी जब आती है | Poem yaad

    याद तेरी जब आती है ( Yaad teri jab aati hai )   मन  के  जुड़ते  तार  सभी, दूरियां मिट जाती है। मधुर मधुर दुनिया लगती, याद तेरी जब आती है।   खुल जाता किस्मत ताला, सारी बातें उर भाती है। स्वर संगीत सुहाता लगता, याद तेरी जब आती है।   मधुर बरसता सावन लगता,…

  • अक्षय तृतीया : आखा तीज

    अक्षय तृतीया : आखा तीज   अक्षय तृतीया पर्व पर इस जीवन को पावन बनाये । पापों व तापों के हैं घेरे उनको ढहाते हुए चले । संसार सागर को पार कर मोक्ष की और बढ़ते चले । उमड़ती घटाएं है यहाँ कामना की , उफनती हैं नादियाँ यहाँ वासना की , हां , भूले…

  • प्रतिशोध | Pratishodh

    प्रतिशोध ( Pratishodh )   मै हार नही सकता फिर ये, जंग जीत दिखलाऊंगा। फिर से विजयी बनकर के भगवा,ध्वंजा गगन लहराऊगा।   मस्तक पर चमकेगा फिर सें, चन्दन सुवर्णा दमकांऊगा। मै सागर जल तट छोड़ चुका पर,पुनः लौट कर आऊँगा।   जी जिष्णु सा सामर्थवान बन, कुरूक्षेत्र में लौटूंगा। मैं मरा नही हूँ अन्तर्मन…

  • मुसाफिर हैं आदमी: अहं किस बात की ?

    मुसाफिर हैं आदमी: अहं किस बात की ? ************ न कोई हैसियत अपनी,न स्थायी मकान, जिंदा हैं जब तलक,तभी तक है पहचान। ढ़ाई किलो का था,जब तू आया था यहां, बस उतना ही रह जाओगे,जब जाओगे वहां। विश्वास न हो तो उठा लाना! राख के उस ढ़ेर को- जो चिता की अग्नि में जल कर…

  • बोल कर तो देखो

    बोल कर तो देखो   सुनो- तुम कुछ बोल भी नहीं रहे हो यहीं तो उलझन बनी हुई है कुछ बोल कर दूर होते तो चल सकता था…..     अब बिना बोले ही हमसे दूर हो गए हो ये ही बातें तो दिमाग में घर कर बैठी है अब निकालूँ भी तो कैसे कोई…

  • वसंत आया है | Basant Aaya hai

    वसंत आया है ( Basant aaya hai ) सुना है, एकबार फिर से बसंत आया है, एक बार फिर से बसन्ती बहार लाया, खेतों में फिर से पीली सरसों महक। उठी है, बगियां में नए फूलों का आगमन हुआ है, एक बार फिर से फसलें लहलहा उठी है, फिर से पेड़ों पर नए पत्तों का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *