Kavita bolti aankhen

बोलती आंँखें | Kavita bolti aankhen

बोलती आंँखें

( Bolti Aankhen )

 

बोलती आंँखें सब बातें, मन के भावों को दर्शाती।
हर्ष और आनंद मौज में, झूम झूमकर इठलाती।

 

आंँख दिखाते आज बेटे, बुड्ढे मांँ और बाप को।
संस्कारों को भूलकर, वो बड़ा समझते आपको।

 

मांँ की आंखों में नेह की वर्षा, हो रही आज भी।
उमड़ रहा प्रेम सलोना, झूमे संगीत के साज भी।

 

हर खुशी हर गम को, बयान कर देती है आंँखें।
नजरों में सब छुपाकर, पलके नम कर देती आंँखें।

 

नैन बिछाए राहें तकती, प्रियतम का इंतजार करें।
प्रीत भरी आंँखें बोलती, साजन कितना प्यार करें।

 

आचरण शिक्षा शालीनता, सज्जनता झलकती।
प्रेम के मोती झरते, विश्वास भरकर जब दमकती।

 

झील सी आंँखें होती, वो प्यार भरा सागर समूचा।
दया प्रेम सरिता बहती, स्वाभिमानी मस्तक ऊंचा।

 

मत मारो नजरों के तीर, दिल घायल हो जाता है।
नैनो से अंगार बरसते मन मेरा तब घबराता है।

 

 

 ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

बाबुल | Babul kavita

Similar Posts

  • सीमाएं | Poem in Hindi on Seema

    सीमाएं ( Seemayen )   सीमाओं  की भी  एक सीमा,खींचे चित्र चितेरे, समय की गति को बांध न पाए,सीमाओं के घेरे।   सूर्य चन्द्रमा बंधे समय से ,सृष्टि करे प्रकाशित। शिक्षा  देते  मुस्काने की,जीवन करो सुवासित।   कहते रेखाएं न खींचो,वसुधा सकल परिवार। हम सीमाओं से बाहर है ,देते प्रभा एकसार।   जाति धर्म और…

  • दिल से पूछो | Dil se Pucho

    दिल से पूछो ( Dil se pucho )   विश्व के धरातल पर ,था सनातन फैला हुआ हुई क्या कमी ऐसी की आज वह मैला हुआ भूभाग अछूता था नही, कल कोई हिंदुत्व से सिमट कर रह गए, क्यों हम अपने कर्तव्य से आतंकियों के समर मे, हटते गए हम सदा भाई ही भाई के…

  • उमर लडकइयाॅ

    उमर लडकइयाॅ उमर लडकइयाॅ मे नशा है तमाम, का जानी कारण का है मेरे राम, चिंता मे चैन नहीं दिन रातन के, आबा लगाई पता इन बातन के, फेर कसी उनके नशा मा लगाम, का जानी कारण का है मेरे राम, उमर लडकइयाॅ मे नशा है तमाम, का जानी कारण का है मेरे राम, सबहि…

  • तुम तो | Tum to

    तुम तो ( Tum to )   कौन सा काम कब करना है यही तो फ़ैसला नहीं होता तुम से यही तुम्हारी उलझन का सबब है और कमज़ोरी भी नाँच रही हैं आज बहारें महकी हुई हैं सभी दिशाएँ हंसने का मौसम है और तुम तो रोने बैठ गई हो बादल घिरे हैं बारिश का…

  • प्रेम की गंगा नहाऊँ | Prem ki Ganga Nahaoon

    प्रेम की गंगा नहाऊँ कि जिसकी प्रीत का दीपक जलाऊं, उसी के प्रेम की गंगा नहाऊँ। वो मेरा श्याम है सुंदर सलोना उसी की बावरी राधा कहाऊं।। वो मेरा देव मैं बन कर पुजारन, उसी को मन के मंदिर में सजाऊं। लगन ऐसी लगी उस बावरे से, उसी से रूठ कर उसको मनाऊं। बिना देखे…

  • कुछ अनछुए अहसास | Anchue Ehsas

    कुछ अनछुए अहसास ( Kuch anachue ehsas )   अलख तेरा सितारों में, प्रणय की बंदिनी हो तुम मेरी हर मुस्कुराहट हो, समग्र सब जिंदगी हो तुम, तुम्हें ही सोचता हूं मैं, तुम्हें ही जीवता हूं मैं, मेरी हर प्यास को आस, मेरी तिश्नगी हो तुम तुम्हारे हाथ का मेरे हाथों से स्पर्श स्पन्दन करेगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *