Dharti ki pukar

धरती की पुकार | Kavita dharti ki pukar

धरती की पुकार

( Dharti ki pukar )

 

जब धरती पे काल पड़ जाए हिमपात भूकंप आए
वृक्ष विहीन धरा पे बारिश कहीं नजर ना आए

 

ज़र्रा ज़र्रा करें चित्कार सुनो सुनो धरती की पुकार
सागर व्योम तारे सुन लो सारे जग के सुनो करतार

 

अनाचार अत्याचार पापाचार का बढ़े पारावार
संस्कार विहीन धरा पे मच जाता जब हाहाकार

 

तपन से व्याकुल पंछी पानी बिन बेहाल हो जाए
गर्म तवे सी जले धरती गर्मी से परेशान हो जाये

 

गूंज उठी फिर फिजाएं सुनो सुनो धरती की पुकार
पेड़ लगाये हम सारे मिलकर दुनिया में आए बहार

 

हरियाली भरी वादियों से धरती करें जब श्रंगार
कुदरत भी महक उठती बहती मदमस्त बयार

 

काले काले मेघ मुसलाधार बरसकर जब आते
रिमझिम रिमझिम बरसते नजारे मन को भातें

 

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

आड़ी तिरछी राह जिंदगी | Aadi tirchi raah zindagi | Kavita

Similar Posts

  • हे रावी | Kavita Hey Ravi

    हे रावी! ( Hey Ravi ) मुझे जिसकी तक़दीर पे आज भी अभिमान है वो भूखा-नंगा ही सही, मेरा हिन्दुस्तान है इस बांस-बन में छांव का आना है सख्त मना, चांद को भी जैसे यहाँ फांसी का फरमान है अब शहर मांस के दरिया में तब्दील हुआ, इसीके जख़्मो का मवाद अपने दरमियान है कल…

  • मुलाकात तो होगी | Mulaqat to Hogi

    मुलाकात तो होगी ! ( Mulaqat to hogi )    ख्वाबों में ही हो चाहे,मुलाक़ात तो होगी, तूफ़ाँ कोई उठेगा बरसात तो होगी। अपने तसव्वुर में मुझको बसाये रखना, ये मशवरा है मेरा आँसू छुपाए रखना। दिल की है बात दिल में,शुरुआत तो होगी, ख्वाबों में ही हो चाहे, मुलाक़ात तो होगी, तूफ़ाँ कोई उठेगा…

  • Kavita | कुंभ की धार्मिक महत्व

    कुंभ की धार्मिक महत्व ( Kumbh ka dharmik mahatva )   सनातन धर्म की पौराणिकता को, याद दिलाता है यह कुंभ । बारह वर्षों में एक बार ही , आता है यह कुंभ ।   सभी देवों का धरती पर , होता जिस पल आगमन । संघ साधु संत के सानिध्य का , अवसर दे…

  • किताब | Kitab

    किताब ( Kitab )    पन्ने फड़फड़ाते रहे और हम लिखते रहे किताब जिंदगी की मगर,सियाही ही खत्म सी होने लगी कलम की किताब भी रह गई अधूरी की अधूरी ही शब्दों के मायने बदलते गए बदलते हुए अपनों की तरह बह गईं किश्तियां भी उम्मीदों की रह गए निखालिस टूटते हुए सपनों की तरह…

  • कृपा करो माँ पार्वती

    कृपा करो माँ पार्वती   (दुर्गा-अष्टमी पर विशेष)   कृपा करो माँ पार्वती। संहार , पालन, रचने वाली, तुम्ही तो हो आदिशक्ति।।   लाल चुनरिया ओढ सिंह पर, चढी भक्तों का मन हरती। खङग, चक्र , त्रिशूल, गदा ले, दुष्टों का मर्दन करती।।   सिद्धि मोक्ष-सुख देने वाली, भक्त-वत्सल ममता की मूर्ति। बिना तुम्हारे शिव…

  • वैशाखी | Baisakhi par Kavita

    वैशाखी ( Baisakhi )    लहलहाती फसल खेत में खुशियों की घड़ी आती है झूम उठते सब मस्ती में फसलें कटने को आती है गंगा धारा बह अवनी पे अवतरित हो जब आई वैशाखी का पावन दिवस हर्ष उमंग घट घट छाई खास खालसा सिक्खों का भावन नृत्य भांगड़ा भाई हलवा पूरी खीर जिमाए संग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *