अवशेषी पुस्तिका | Avsheshi Pustika

अवशेषी पुस्तिका

( Avsheshi Pustika )

 

ना सारांश ना ही उद्धरण;
ना प्रतिमान ना ही प्रतिच्छाया
छोटी सी स्मृति भरी
अशुद्ध संवेदी अवधारणा हूँ…

अप्रचलित परिच्छेदों;
त्रुटियों से पूर्ण
परित्यक्ता कही जाने वाली
अधुरी सी गूढ़ कहानी हूँ…

मेरे घटिया शब्दों के प्रत्युत्तर में
तुम्हारी सभ्य खामोशी के अर्थ
ढूँढने की कोशिश करती
सस्ती एक प्रेम-पुस्तिका हूँ…

अपने रक्त में कलम डुबोकर
बिन्दुकित अधुरे वाक्यों के बीच
खाली स्थान भरने वाली
पीड़ा की लाल स्याही हूँ…

लिप्त रहती हूँ संघर्षरत
तुम्हारे टेढे-मेढ़े अक्षरों के बीच
स्नेह के संकेत पाने खातिर
थोड़ी अंधी अन्वेषक हूँ…

अपराधिन मैं अपनी व्यथा को
कैनवास पर बिखेर कर
बदरंग चित्रांकित हुई
शर्मसार नापाक एक तस्वीर हूँ…

उत्कृष्ट साहित्य में शुमार होने की
जद्दोजहद करती
कभी प्रचलित भावुक कथा थी
अब अवशेषी घटिया शब्दकोष हूँ..

 

डाॅ. शालिनी यादव

( प्रोफेसर और द्विभाषी कवयित्री )

यह भी पढ़ें :-

बंधित | Bandhit

Similar Posts

  • मां का आंचल | Maa ka Aanchal

    मां का आंचल  ( Maa ka aanchal )  ( 2 ) मां का आंचल हर पल याद आता मां का आंचल पल पल याद आता आंचल की ओट में छिपा लेती मां बचा लेती बुरी नज़र से याद आता चेहरे के दाग़ नाक स़ाफ़ कर देती पूंछ लेती आंखों के आंसू याद आता जब रोता…

  • मैं अकेला | Kavita Main Akela

    मैं अकेला ( Main Akela ) अकेला हूँ पर अकेला नहीं मेरे साथ है तारो भरी रात चाँद की चाँदनी मुहँ पर आई झुर्रियां माथे पर पड़ी सकीन एक सुनसान रात में जब बिस्तर पर होता हूँ। घड़ी की सुईयों की आवाज भयभीत कर देती है मुझे झाड़ि‌यों की झुण्ड की छाँव आवारा पशुओं की…

  • पिता की स्नेहाशीष पाती | Papa par kavita

    पिता की स्नेहाशीष पाती ( श्रृद्धांजलि )  एक स्नेहाशीष चिट्ठी को तरसता मेरा मन आज बरबस दिवंगत पिता को याद करता है दस बरस पहले अनायास जो चले गए थे तुम आज भी आप की चिट्ठी की राह तकती हूँ कईं पत्रों को भेजकर कुशल पूछा करते थे अक्सर बेटी को नेह देने का तरीका…

  • 21 जून की ख़ास पहचान | 21 June ki Khaas Pahchan

    21 जून की ख़ास पहचान ( 21 June ki khaas pahchan )   सारी ज़िन्दगी अपने-आप को स्वस्थ वही है पाता, आनंदित प्रफुल्लित होकर योगाभ्यास जो करता। मानसिक शारीरिक आध्यात्मिक ऊर्जा वो बढ़ाता, जीवन को सार्थक बनाता जो रोज़ इसको करता।। ऋषि-मुनि और महर्षियों की सत्य हुई यें कहावत, योगाभ्यास ही है जरिया जो रोगों…

  • राग रंग अनुपमा | Kavita Rag Rang Anupama

    राग रंग अनुपमा ( Rag Rang Anupama )   राग रंग अनुपमा, होली के पावन पर्व पर लोक आभा मोहक सोहक, सर्वत्र आनंद अठखेलियां । प्रेम बसंती चरम बिंदु, सुलझन गुत्थी पहेलियां । जननी जन्म धरा आह्लाद, लौटते कदमों पर गर्व कर । राग रंग अनुपमा, होली के पावन पर्व पर ।। अंतर्संबंध नेह अभिव्यंजना…

  • श्रृंगार | Shrrngaar

    श्रृंगार ( Shrrngaar )    मधुरम नयन काजल से प्रिय, अधर पंखुड़ी गुलाब की जैसे , लट गुघराली उड़े जब मुख पर मधुरम मुस्कान को संग लिए स्त्री अपने लाज भाव से ही पूर्ण करे अपना श्रृंगार सारा ।। रूप मोतियों के जैसा प्यारा कंचन बरण दमके यह कया हृदय में प्रेम के स्वर सजाकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *