Kavita hasna mana hai

हंसना मना है | Kavita hasna mana hai

हंसना मना है

( Hasna mana hai )

 

मोबाइल टीवी चलाओ चाहे कूलर की हवा खाओ
बाहर धूप में मत जाओ सच कहता हूं मान जाओ

 

हजारों बीमारियां है वातावरण कुछ ऐसा बना है
मेरी तो बस राय यही समझो देखो हंसना मना है

 

बैठे-बैठे संगीत सुनलो ताना-बाना कोई बुन लो
लेखक हो लिखो कविता मनचाहा शीर्षक चुनलो

 

कलमकार कलम उठाओ लेखनी जो गहना है
अंतर्मन की पीड़ा लिख दो पीर में हंसना मना है

 

हो अगर व्यापारी तो खरीद लो दुख दर्द सारे
प्यार के मोती लुटा दो भेज दो खुशियां हमारे

 

हानि लाभ जीवन मरण विधि का विधान बना है
क्या खोया क्या पाया तूमने देख लो हंसना मना है

 

न्याय की कुर्सी पर बैठे न्यायाधीश कहलाते हो
जो करतार करे वैसा क्या तुम न्याय कर पाते हो

 

अच्छे बुरे सारे कर्मों का लेखा जोखा वहां बना है
छप्पर फाड़कर वो देता लेकिन वहां हंसना मना है

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

धरती | Muktak dharti

Similar Posts

  • शैतान | Shaitan

    क्या सच में, होते हैं शैतान ? क्या सच में,होते हैं शैतान ?या ये है केवल,हमारा अनुमान ।हां वाकई,होते हैं शैतान ।जब हम करते हैं,कोई बुरा काम ।या फ़िर करते हैं,बड़ों का अपमान ।तब हमारे भीतर ही,प्रविष्ट हो जाते हैं ;ये दुष्ट शैतान ।जब हम, भूल जाते हैं ,सही ग़लत की पहचान ।तभी हमें उकसाते…

  • मशाल | Mashaal

    मशाल ( Mashaal )   बढ़ रह सैलाब इधर तुम्हे अभी रहनुमा चाहिए उठा लो खड़ा हाथों मे तुम अब हमे निजी सुरक्षा चाहिए.. लगी आग जिन घरों मे देखो भीतर से खिंचती बेटियां देखो देखो न अब केवल रोटियां तुम गर्त मे गिरती पीढियां देखो… रसूख, न दौलत , न जात देखो हो रहे…

  • योगी बन | Kavita Yogi Ban

    योगी बन ( Yogi Ban )   ध्यान धर चिंतन कर योगी बन तू कर्म योगी बन नित नव नूतन हर पल कर सफल अपना जीवन योगी बन नश्वर जगत नश्वर काया स्थिर नहीं कुछ सब माया सूक्ष्म अणु रूप प्राण पाया कर प्रज्ज्वलित मन चेतन योगी बन यह अनुपम जीव यात्रा देह जैसे अक्षर…

  • कर्तव्य बोध | Hiaku Kartavya Bodh

    कर्तव्य बोध ( Kartavya bodh )   कर्तव्य बोध जीवन में हमको मार्ग दिखाते कर्म शुभ हो भाव विमल सारे यश दिलाते उन्नति पथ बढ़ते रहो सदा प्रगति पाते सम्मान सदा बुजुर्गों का करना आशीष पाते छोटों को प्यार बड़ों का हो आदर सद्गुण आते शिक्षक सदा संस्कार सिखलाते सम्मान पाते रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन…

  • सिंदूर दान

    सिंदूर दान   रक्त वर्ण सुवर्ण भाल कपाल का श्रृंगार है यह। ये मेरा सिंदूर है भरपूर है संस्कार है यह।।   तुम न होते मैं न होती कौन होता, फिर जगत में कुछ न रहता शून्य होता, पर हमारे प्रणय पथ के प्रण का मूलाधार है यह।।ये मेरा०   सप्तफेरी प्रतिज्ञा जब प्रकृति में…

  • कैनवस के पास | Kavita Canvas ke Paas

    कैनवस के पास ( Canvas ke Paas ) कैनवस पर तस्वीर बनाते समय ‘कैनवस के पास’ सिर्फ़ रंग और ब्रश ही नहीं बिखरे होते और भी बहुत कुछ होता है- तुम्हारी यादें , टूटे सपनों के टुकड़े, गुज़री मुहब्बत पानी की बोतल, नज़दीक का चश्मा, पीले पत्ते… धूप, कुर्सी, घास, बड़ी छतरी , कैप, पैन,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *