Kavita Hawai Mahal

हवाई महल | Kavita Hawai Mahal

हवाई महल

( Hawai Mahal )

 

पानी मे लकीर बनती नही
घड़े पर पानी ठहरता नहीं
भरी हो नींद, खुली आँखों में जिनकी
उनके आगे से कोई गुजरता नहीं

खुद हि खुद मे गाफ़िल् हैं जो
दीन दुनियां से बेखबर हैं जो
पाले बैठे हैं खुद की हि समझदारी जो
उनके मुह से कोई लगता नहीं

चाहत में दो का आठ चाहिए
सबसे अव्वल ठाठ चाहिए
करने को नही रत्ती भर काम चाहिए
उनके हि दरवाजे पर बुहारी लगती नही

चाहिए आदर सम्मान भी ज्यादा
हर काम का कर लेते हैं वादा
होता नही कोई आधा
बातूनी के घर दीया जलता नही

रहिये दूर सदा इस महान हस्ती से
मिलता कुछ नही मस्ती से
गिर जाना हि होता है किश्ती से
हवा मे बस्ती बसती नहीं

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

दीवार | Kavita Deewaar

Similar Posts

  • समंदर बन जाए | Samandar shayari in Hindi

    समंदर बन जाए ( Samandar ban jaye )   आओ हम भी गीत कुछ ऐसे गाए दिल के जोड़े तार तराने बन जाए   सुहानी हो शाम महफिल सज जाए दरियादिल हो हम समंदर बन जाए   रिमझिम हो बारिश घटाएं छा जाए मदमाता हो सावन सुहाना आ जाए   ले गीतों की लड़ियां मधुरता…

  • आँचल | Aanchal

    आँचल ( Aanchal )   माँ तेरा आँचल सदा, देता शिशु को छाँव। मैल झाड़ती तू सदा, सर से लेकर पाँव।। पाऊं मैं सुख स्वर्ग सा, सोऊं आँचल ओढ़। ठुकराए जो मात को, खुशियां ले मुख मोड़।। गृह लक्ष्मी मातु बिना, सूना घर परिवार। आये विपदा लाल पर, देती सब कुछ वार।। बीच सफ़र चलते…

  • भाई दूज का त्यौंहार | Bhai Dooj ka Tyohar

    भाई दूज ( Bhai dooj )  1 दीपावली पंच-महापर्वों में ये भी एक त्योंहार, जो तोड़ने से भी न टूटे ये रिश्ता ऐसा है यार। दीपावली के दो दिन बाद आता यही त्योंहार, भाई बहिन की याद दिलाता ये बचपन प्यार।। भाई दूज व यम द्वितीया से जानता ये संसार, स्वयं हाथों से पकवान बनाकर…

  • शैतान | Shaitan

    क्या सच में, होते हैं शैतान ? क्या सच में,होते हैं शैतान ?या ये है केवल,हमारा अनुमान ।हां वाकई,होते हैं शैतान ।जब हम करते हैं,कोई बुरा काम ।या फ़िर करते हैं,बड़ों का अपमान ।तब हमारे भीतर ही,प्रविष्ट हो जाते हैं ;ये दुष्ट शैतान ।जब हम, भूल जाते हैं ,सही ग़लत की पहचान ।तभी हमें उकसाते…

  • तुम्हें कब मना किया है | Sandeep poetry

    तुम्हें कब मना किया है   किसी से प्रेम करने को तुम्हें कब मना किया है लेकिन! प्यार करना तुम ….. किसी से प्यार करना कहाँ गलत है….? बस….! इतना ध्यान रहे कि प्यार में अंधे हो कर अपनों को नहीं भूलें…… उन्हें भी उतना ही प्यार दें……… जितना अपनी प्रेमिका को प्यार देते हो……..!!…

  • हृदय की पीर लेखनी | Lekhni par kavita

    हृदय की पीर लेखनी ( Hrdaya ki peer lekhni )    जब हृदय की पीर कागज पे भावों से बहकर आती है कलम की धार बने कविता दिल को बहुत लुभाती है   ओज प्रेम करुणा बरसती शब्द सुरीले प्यारे-प्यारे कुदरत करे श्रंगार अगणित कलम के बहते धारे   देशभक्ति राष्ट्रप्रेम की अलख जगाती रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *