Rajasthan Diwas

राजस्थान दिवस | Kavita Rajasthan Diwas

राजस्थान दिवस

( Rajasthan Diwas )

 

चंबल की अदाओं पर,मरुस्थल की अंगड़ाई

त्याग बलिदान शौर्य धरा,
उत्सर्ग उपमित भव्य इतिहास ।
लोक कला संस्कृति अद्भुत,
सर्वत्र दर्शन जन उल्लास ।
रजपूती माटी रज रज,
अनंत सूरमा सुप्रभा जड़ाई ।
चंबल की अदाओं पर,मरुस्थल की अंगड़ाई ।।

मिट्टी अंतर जोश उमंग,
मलयज सम स्फूर्त बयार ।
मातृभूमि रक्षा जीवन ध्येय,
अभिवंदित रणबांकुरी प्यार ।
मीरा कृष्ण भक्ति परम पद,
आराधित हल्दीघाटी लड़ाई।
चंबल की अदाओं पर,मरुस्थल की अंगड़ाई ।।

पुनीत पावन रेगिस्तानी धोरे,
मनमोहक सुरीले गीत ।
लोक रंग अनूप अठखेलियां,
झलकती सौम्य प्रीत ।
पुरात्तन अनुपमा अधुना संग ,
शिखर शोभना प्रगति मढ़ाई।।
चंबल की अदाओं पर,मरुस्थल की अंगड़ाई ।।

विषमता पुंज भौगोलिक श्रृंगार,
राष्ट्र उत्संग वृहत्त प्रांत।
शिक्षा विज्ञान प्रगति आह्लाद,
नागरिक छवि शिष्ट संभ्रांत ।
अरावली कंदराओं अंतर ,
सुख समृद्धि ओजस्विता घड़ाई ।
चंबल की अदाओं पर,मरुस्थल की अंगड़ाई ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

Similar Posts

  • हिंदी हमारी प्यारी प्यारी

    हिंदी हमारी प्यारी प्यारी हिंदी हमारी प्यारी प्यारीहमारी राष्ट्रभाषा है न्यारीसाहित्य की है फुलवारीसरल सुबोध पर है भारी अंग्रेजी से जंग है जारीसम्मान की है अधिकारीहिंदी है पहचान हमारीये मातृभाषा है हमारी जन-जन की है भाषा हिंदीभारत की है आशा हिंदीहिंदुस्तान का गौरवगाथा हिंदीएकता की अनुपम परंपरा है हिंदी जिसके बिना हिंद थम जाएऐसी जीवन…

  • अजेय इंडिया हमारा

    अजेय इंडिया हमारा आन-बान-शान की निशानी है इंडिया जीत टी-20 का प्रमाण है इंडिया परचम अजेय का गगनचुम्बी है इंडिया पंख जज्बा-जोश की बुलंदी है इंडिया विजयी विराट की लहर है इंडिया वैश्विक चुनौतियों का सामना है इंडिया शेखर कुमार श्रीवास्तव दरभंगा( बिहार) यह भी पढ़ें :-  बचपन लौटा दो | Kavita Bachpan lauta do

  • आग | Aag

    आग ( Aag )    शाम को अभी और ढल जाने दो जरा बर्फ को अभी और पिघल जाने दो जरा अभी अभी ही तो ली है अंगड़ाई तुमने दिल को अभी और मिल जाने दो जरा अभी अभी ही तो मुस्कराए हैं लब तेरे अभी अभी ही तो शरमाई हैं आंखें तेरी अभी अभी…

  • 24+ Desh Bhakti Kavita in Hindi देश भक्ति कविता हिंदी में

    यह विद्वानों और उत्कृष्ट कवियों द्वारा लिखित हिंदी में सर्वश्रेष्ठ देशभक्ति कविताओं (desh bhakti kavita in hindi) का संग्रह है। हर साल 26 जनवरी को भारत अपने गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाता है। इस दिन, सेना परेड शुरू करती है, एयर शो प्रदर्शित करती है, और सैनिकों और योग्य उम्मीदवारों को बहादुरी पुरस्कार…

  • उदासी | Udasi par Kavita

    उदासी ( Udasi )   बादल  जैसी  छाई  उदासी । घिर- घिर कर फिर आई उदासी ।।   दिन-दिन बढ़ती ही जाती है । जैसे  हो  महंगाई  उदासी ।।   सूने दिल में बजती जैसे । दूर कहीं शहनाई उदासी ।।   सागर की लहरों सी खुशियां सागर की गहराई उदासी ।।   शमा  जली …

  • निद्रा

    निद्रा     शांत क्लांत सुखांत सी पुरजोर निद्रा। धरती हो या गगन हो हर ओर निद्रा।।   विरह निद्रा मिलन निद्रा सृष्टि निद्रा प्रलय निद्रा, गद्य निद्रा पद्य निद्रा पृथक निद्रा विलय निद्रा, आलसी को दिखती है चहुंओर निद्रा।।धरती०   सुख भी सोवे दुख भी सोवै सोना जग का सार है, सोना ही तो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *