हिन्दू राष्ट्र | Kavita Hindu Rashtra

हिन्दू राष्ट्र

( Hindu rashtra )

 

इसे राम मन्दिर का ना बस निर्माण समझो,
यह स्वर सनातन सत्य का आधार है।

 

हम हिन्दू है आर्यो के वशंज भारतीय,
भय हीन हिन्दू राष्ट्र का निर्माण है।

 

फिर से समागम होगा इस खण्डित धरा का,
यह शेर के विश्वास की हुंकार है।

 

भगवा भवानी भारती के दुर्ग का,
सीमाकंन भारत का अब अधिकार है।

 

यह राम मन्दिर आस्था है हर हृदय का,
हर हिन्दू के विश्वास का सम्मान है।

 

श्रापित रहे साकेत की पावन धरा पर,
प्रभु राम के निज धाम का निर्माण है।

 

जिसे तोड कर पापी नराधम हँस रहे थे,
उन मन्दिरों का अब पुनः निर्माण है।

 

हिन्दू हृदय मे सुप्त थी जो भावना,
हुंकार के शब्दों से यह उदगार है।

 

इसे राम मन्दिर का ना बस निर्माण समझो,
भव हीन हिन्दू राष्ट्र का। निर्माण है।

 

??
शेर सिंह हुंकार जी की आवाज़ में ये कविता सुनने के लिए ऊपर के लिंक को क्लिक करे

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/hindi-nav-varsh-ki-hardik-shubhkamnaye/

Similar Posts

  • बेटी का घर | Beti ka Ghar

    बेटी का घर ( Beti ka ghar )    बेटी का नहीं होता कोई अपना घर न्यारा, घर चाहे पिता का हो या पति का, होता है पराया। “पराये घर जाना है” से शुरू होकर, “पराए घर से आई है” पे खत्म हो जाता है ये फ़साना। जिसको बचपन से था अपना माना, बड़ा मुश्किल…

  • नई संसद का श्री गणेश | Nai Sansad

    नई संसद का श्री गणेश ( Nai sansad ka shree ganesh )    नई संसद का श्री गणेश, नारी शक्ति वंदन से नव संसद नवल सत्र, अद्भुत अनुपम व विशेष । अथाह मुदित हिंद धरा, रज रज खुशियां अशेष । द्वि सदन अहम बिल पारित, सहर्ष बहुमत आभा मंडन से । नई संसद का श्री…

  • अलविदा से स्वागत

    अलविदा से स्वागत गुज़रा साल बहुत ही अच्छा था,हर हाल में इतिहास वह रचा था;गुजरा कल सारा वो भी सच्चा था,हर पल जो ख़ुशीओं में बीता था। वक्त आएगा और निकल जाएगा,सोच अपनी अपनी कैसे जिएगा;गर बुरी आदतों को छोड़कर रहेगा,अच्छी आदतों से खुशियां पाएगा। अब सारी बुराइयां हम मिटा देंगे,जीवन में सदा सभ्यता को…

  • समाज संगठन

    समाज संगठन समाज संगठन का महत्व बहुत अधिक है,यह हमारे समाज को मजबूत बनाता है।यह हमें एकजुट करता है,और हमारे समाज को आगे बढ़ाता है।यह हमारे समाज को संगठित करता है। समाज संगठन के बिना हमारा समाज कमजोर होगा,यह हमारे समाज को विभाजित करेगा।यह हमारे समाज को पीछे ले जाएगा,और हमारे समाज को कमजोर बनाएगा।यह…

  • नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) चतुर्थ दिवस

    नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) चतुर्थ दिवस भुवाल माता को नमन हमारा ।भुवाल माता का स्मरण हमकोनिरन्तर अंतर्दृष्टि की औरप्रेरित करता रहता हैं किकुछ भीतर भी हैं ।शायद बाहर कम हैं औरभीतर अधिक का बोध देता रहता हैं ।बाहर की दृष्टि पदार्थ के चक्रव्यूहमें फंसाते हुए अंतर्ज्ञान कोरीकल्पना का बोध कराते हुएअतृप्ति पैदा करती रहती…

  • आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी | Acharya Shri Mahapragya Ji

    आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी  ( Acharya Shri Mahapragya Ji ) ( 2 ) महाप्रज्ञजी का ध्यान धर ले । कर ले अंतर में होश धर ले मन में संतोष । सच्चा सुख वही पायेगा । महाप्रज्ञजी का ध्यान धर ले । जग में जीना है दिन चार । धर्म से पावन कर ले अपने मन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *