Maa Durga Kavita

नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) चतुर्थ दिवस

नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) चतुर्थ दिवस


भुवाल माता को नमन हमारा ।
भुवाल माता का स्मरण हमको
निरन्तर अंतर्दृष्टि की और
प्रेरित करता रहता हैं कि
कुछ भीतर भी हैं ।
शायद बाहर कम हैं और
भीतर अधिक का बोध देता रहता हैं ।
बाहर की दृष्टि पदार्थ के चक्रव्यूह
में फंसाते हुए अंतर्ज्ञान कोरी
कल्पना का बोध कराते हुए
अतृप्ति पैदा करती रहती हैं ।
अंतर्दृष्टि पदार्थ और चेतना
दोनों में समन्वय सूत्र खोजने
वास्तविक अंतर्ज्ञान का बोध
कराती रहती हैं और सच्चा
सुख तृप्ति की और अभिमुख
होता रहता हैं ।वह अन्नत
व्यापक शक्ति का बोध होता रहता हैं ।
भुवाल माता को नमन हमारा ।

प्रदीप छाजेड़
( बोरावड़)

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • बाजार | Geet bazaar

    बाजार ( Bazaar )   नफरत का बाजार गर्म है स्वार्थ की चलती आंधी। निर्धन का रखवाला राम धनवानों की होती चांदी। बिक रहे बाजार में दूल्हे मोटर कार बंगलो वाले। मांगे उंचे ओहदे वालों की संस्कार जंगलों वाले। आओ आओ जोत जलाओ कलम का जो धर्म है। नफरत का बाजार गर्म है -2  …

  • शान्ति दूत | Shanti doot par kavita

    शान्ति दूत ( Shanti doot )   हम है ऐसे शान्ति के दूत, माॅं भारती के सच्चे सपूत। वतन के लिए मिट जाएंगे, क्योंकि यही हमारा वजूद।।   सीमा पर करते रखवाली, सेवा निष्ठा के हम पुजारी। देश भक्त निड़र व साहसी, हर परिस्थितियों के प्रहरी।।   जीना- मरना इसी के संग, बहादूर एवं सैनिक…

  • आम के आम गुठलियों के दाम | Kavita Aam ke Aam

    आम के आम गुठलियों के दाम ( Aam ke Aam guthliyon ke daam )   आम के आम हो जाए, गुठलियों के दाम हो जाए। अंगुली टेड़ी करनी ना पड़े, अपना काम हो जाए। कविता में रस आ जाए, श्रोताओं के मन भा जाए। कलमकार रच कुछ ऐसा, दुनिया में नाम हो जाए। आम वही…

  • तथागत बुद्ध | Buddha

    तथागत बुद्ध  ( Tathagat buddha )   तुम्ही तथागत, बुद्ध तुम्हीं हो तर्कशील प्रबुद्ध तुम्हीं हो।   करुणा  दया  का भाव जगाया तुम्हीं   तर्क   विज्ञान  सिखाया   आत्मज्ञान की ज्योति जलाकर अंधकार    को    दूर   भगाया   ज्योति    पुंज   कहलाने   वाले पुरुष आलोकित सिद्ध तुम्हीं हो।   मानवता   का  सीख  सिखाया पंचशील    का   पाठ   पढ़ाया  …

  • किस मूरत को हम पूजे

    किस मूरत को हम पूजे किस मूरत को हम पूजे, जिसमें प्राण प्रतिष्ठा है। या मन मन्दिर में मेरे जो, जिसमें मेरी निष्ठा है।।१ बिना प्राण की मूरत पूजे,क्या मुझको फल देगी । मेरी विनय पुकार सुनेगी, मेरे कष्टों का हल देगी।।२ जिस मूरत में प्राण भरा है ,वह मूरत क्या सच्ची है । जिसमें…

  • देर कर दी आते आते | Geet der kardi aate aate

    देर कर दी आते आते ( Der kardi aate aate )   खूब कमाया धन दौलत, थक गए तुम्हें बुलाते। प्राण पखेरू उड़ गए उनके, जन्मदाता कहलाते। उठ गया साया सर से तेरा, कभी पुत्र धर्म निभाते। बुढ़ापे का सहारा भी कैसा, आशीष नहीं ले पाते। देर कर दी आते आते,देर कर दी आते आते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *