Poem sanatan nav varsh

सनातन नववर्ष | Poem sanatan nav varsh

सनातन नववर्ष

( Sanatan nav varsh )

 

हर हर महादेव गूंजे सब रामनाम जय कार करे।
श्रद्धा  और विश्वास  भरकर  हर हिंदू हूंकार भरे।

 

वर्ष नया हो हर्ष नया हो घटा प्रेम की छाई हो।
जय श्री राम के नारों से गूंज रही अमराई हो।

 

आस्था विश्वास हृदय में भावो की बहती धारा।
चक्र गदा त्रिशूल हाथों में रक्षक हैं राम हमारा।

 

धर्म ध्वजा के राजदुलारे घट घट वासी राम हमारे।
मर्यादा पुरुषोत्तम प्यारे सकल चराचर के रखवारे।

 

घर घर भगवा लहराए जग केसरिया बाना दमके।
उमंग भरी हो तरुणाई खुशियों भरा भाल चमके।

 

रामकृष्ण की पुण्यधरा अविरल बहती गंगाधारा।
अटल हिमालय हुंकार भरे बसे शिव भोला प्यारा।

 

सनातन नववर्ष हमारा मेरे हिंद की पहचान है।
वंदन अभिनंदन हमारा मधुर वाणी लय तान है।

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

धरती के भगवान | Kavita dharti ke bhagwan

 

Similar Posts

  • स्वास्तिक | Swastika

    स्वास्तिक ( Swastika )    स्वास्तिक शुभता का परिचायक मृदु मृदुल अंतर श्रृंगार, सुख समृद्धि वैभव कामना । धर्म कर्म जीवन पर्याय , परम शीर्ष भाव आराधना । सुसंस्कार भव्य बीजारोपण, निज संस्कृति गुणगायक । स्वास्तिक शुभता का परिचायक ।। अभिवंदित पुरुषार्थ पथ, सौभाग्य दिव्य जागरण । विघ्न दुःख दर्द हरण, आनंदिता स्पर्शन आवरण ।…

  • फुरसत मिली | Poem fursat mili

    फुरसत मिली ( Fursat mili )   फुरसत मिली, पढ़ लूं तहरीरें लिखी जो पानियों ने पानी पर सुना है जनमों से सब्र लिये बहता है कोई आबशार किसी के लिये कहीं पर बरसता अब्र, गीली ज़मीं, पर प्यास लिये मेरा मन, पानी, पानी बहता दरिया शायद मेरे लिये यहीं पर…. उफ़ुक उधर भी था,…

  • Kavita | भोलेनाथ

    भोलेनाथ ( Bholenath ) ****** हो नाथों के नाथ हो अनाथों के नाथ दीनों के नाथ हो हीनों के नाथ। बसे तू कैलाश, बुझाते सबकी प्यास। चराचर सब हैं तेरे संग, रहे सदा तू मलंग । चलें खग पशु प्रेत सुर असुर तेरे संग, देख देवी देवता किन्नर हैं दंग। है कैसा यह मस्त मलंग?…

  • मेरी पहचान बता

    मेरी पहचान बता   मैं लड़की हूं इसे छोड़ मेरी पहचान बता घर मेरा मायका है या ससुराल मेरा मका बस एक बार तू मेरा पता बता   मैं लड़की हूं इसे छोड़ मेरी पहचान बता मैं अमृत हूं विष समझकर न सता मौन कर दिया तूने मुझे बेटे के समान बता   मैं लड़की…

  • कुछ शब्द शेर के | Sher ke kuch shabd

    कुछ शब्द शेर के ( Kuchh shabd sher ke ) ……. मुसाफिर तंन्हा हूँ मै, साथ चलोगे क्या, तुम मेेरे। है मंजिल दूर, सफर मुश्किल , क्या साथ चलोगे मेरे। यही है डगर, एक मंजिल है तो फिर, साथ चलो ना, सफर कट जायेगा दोनो का, हमसफर बनोगे मेरे। …… करेगे दुख सुख की बातें,…

  • विचार-धारा

    सच्चाई कौन दोस्त कौन दुश्मन फ़र्क़ नहीं पड़ता,कौन अपना कौन पराया फ़र्क़ नहीं पड़ता। हम चले मंज़िल की ओर एकदम अकेले,कौन रहबर कौन रहज़न फ़र्क़ नहीं पड़ता। सोच में सपने संजोये भावी भविष्य के,कौन नाकाम कौन कामयाब फ़र्क़ नहीं पड़ता। नक्कमे करते नुक्ताचीनी हर किसी काम में,कौन नेक कौन नादान फ़र्क नहीं पड़ता। करते जो…

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *