बेटी का घर | Beti ka Ghar

बेटी का घर

( Beti ka ghar ) 

 

बेटी का नहीं होता कोई अपना घर न्यारा,
घर चाहे पिता का हो या पति का, होता है पराया।

“पराये घर जाना है” से शुरू होकर,
“पराए घर से आई है” पे खत्म हो जाता है ये फ़साना।

जिसको बचपन से था अपना माना,
बड़ा मुश्किल था उसे छोड़ जाना।

फिर मेहमान बन, पल दो पल के लिए उस घर आना।
कुछ यादें समेट, फिर दूसरे घर को चले जाना।

उसका घर का सारा काम करना, बदले में पति का उसके खर्चे उठाना।
समझौता सा लगता है, बेटी को दूसरे घर को अपना घर बताना।

अपने घर की बात पूछते ही उसका सोच में पड़ जाना,
कभी पिता के तो कभी पति के नाम से उसका पहचाना जाना।

किस घर को वो अपना बतलाए, किसे पराया कर जाए।
ये दुविधा उसे सच में बहुत सताए।

अगर पहले वाला घर था अपना,
तो ब्याह बाद क्यूं हुआ जैसे सपना।

अगर ससुराल वाला घर था मेरा,
तो तलाक़ के बाद, क्यूं न रहा मेरा।

ये अपना घर मुझे कभी न समझ आया,
ठुकराई गई अपनों से, नहीं कोई छाया।

कड़ी मेहनत कर मैंने, ख़ुद को आत्मनिर्भर बनाया,
फिर अपने लिए एक घर बनाया।

तब किसी ने पूछा, मुझसे अपने घर के बारे में,
तो बड़े फक्र से, घर अपना दिखाया।

सुनो लड़कियों, सबसे पहले अपनी पहचान बनाओ
खुद को आत्मनिर्भर बना, खुद का एक घर बनाओ।

जिन्दगी जिंदादिली का नाम है,
तुम घर बसाने से पहले घर अपना बनाओ ।

 

© प्रीति विश्वकर्मा ‘वर्तिका

प्रतापगढ़, ( उत्तरप्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

चंचल चोर | Chanchal Chor

Similar Posts

  • पापा | Papa

    पापा ( Papa )    वह झुके नहीं वो रुके नहीं वह मेरी बातों पर देखो हंसकर हां कर जाते थे l गुस्सा होने पर मेरे कैसे पास बुला समझाते थेl सही गलत के भेद बता राह नयी दिखाते थे l मेरी लाडो रानी कहकर मुझे सदा बुलाते थे l नपे तुले शब्दों में बोलो…

  • सिंदूर दान

    सिंदूर दान   रक्त वर्ण सुवर्ण भाल कपाल का श्रृंगार है यह। ये मेरा सिंदूर है भरपूर है संस्कार है यह।।   तुम न होते मैं न होती कौन होता, फिर जगत में कुछ न रहता शून्य होता, पर हमारे प्रणय पथ के प्रण का मूलाधार है यह।।ये मेरा०   सप्तफेरी प्रतिज्ञा जब प्रकृति में…

  • मंजिल का एहसास | Prernadayak poem

     मंजिल का एहसास ( Manzil ka ahsas )     यूं ही तो नही ये मेरे मेरे सपनों की उड़ान है, कुछ तो है मन के अंदर तो जुड़ा हुआ है इससे। कुछ तो है जो कर रहा है प्रेरित इस कदर से कि अब ये चुनोतियाँ बाधा नही बन सकती हैं।।   क्या है…

  • रक्तदान महादान | Poem in Hindi on Raktdan

    रक्तदान महादान ( Raktdan mahadan )   आज सभी लोग करों रक्त का दान, इससे बड़ा नही कोई भी महा दान। आज बचावोगे आप कोई भी जान, कल वो बचाएगा तुम्हारी भी जान।। एक-एक करके ही बनता है अनेंक, ये रक्त दान करना होता बहुत नेक। चाहें हारी बीमारी दुःख व तकलीफ, सड़क हादसा चाहे…

  • सृजन का दीप जले दिन रात | Srijan ka Deep

    सृजन का दीप जले दिन रात (  Srijan ka deep jale din raat )   लिखें लेखनी सोच समझ कर,देख नए हालात। विषय सामयिक सृजन का,दीप जले दिन रात।।   चार स्तंभ अटल खड़े हैं,राष्ट्र का मान बढ़ाने को । कलम की ताकत बनी हमेशा,उच्च शिखर पहुंचाने को। सोया देश जगाने को, ना करें कोई…

  • नवदुर्गा | Navdurga

    नवदुर्गा ( Navdurga )   नवदुर्गा के नौ रूपों को पूजे हैं संसार। मात  करतीं सबका कल्याण । सिंह सवारी वाली मैया ,आईं गज पे सवार।  मात करतीं जग का कल्याण।  प्रथम शैलपुत्री कहलातीं,  पिता हिमाचल के घर जनमीं।  द्वितीय ब्रह्मचारिणी हो माते, संयम नियम का पाठ पढ़ातीं।  माथे पर घंटा सा चंदा, चंद्रघंटा है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *