Kavita itishree

इतिश्री | Kavita itishree

इतिश्री

( Itishree )

 

धीरे धीरे खत्म हो रहा, प्यार का मीठा झरना।
उष्ण हो रही मरूभूमि सा दिल का मेरा कोना।

 

प्रीत के पतवारो ने छोडा,प्रेम मिलन का रोना।
अब ना दिल में हलचल करता,मिलना और बिछडना।

 

पत्थर सी आँखे बन बैठी, प्रीत ने खाया धोखा।
याद तो आती है उसकी पर, मीठा नही झरोखा।

 

प्रीत मुझे तुमसे ही है पर, तुमने नही ये सोचा।
प्रीत को मजबूरी समझा,इस बात का ही है रोना।

 

छोटे से इस जीवन में, यादों के सहारे जी लेगे।
पर अपने सम्मान को आखिरी,दम तक न हम छोडेगे।

 

जीवन के इस रणभूमि मे, तपती धूप मे चल लेगे।
दिल पर पत्थर रख करके,तुम बिन भी हम जी लेगे।

 

मिलना ना होगा अब तुमसे,ये ही व्रत हम रख लेगे।
पर सम्मान त्याग कर कैसे, हुंकार भला ये जी लेगे।

 

 

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

 

भ्रम | Poem bhram

 

Similar Posts

  • विद्या शंकर विद्यार्थी की कविताएं

    गीत चैती छठ के केकर कटोरवा अब खाली बाटे होभरल अंखिया में लोरमारेला रूखनिया करेजवा में होदरद उठेला पुरजोर, केकर,,,,,। निर्धन कटोरवा अब खालि बाटेभरल अंखिया में लोरमारेला रूखनिया महंगिया नू होदरद उठेला पुरजोर, केकर,,,,। आदितमल गोसंईया मनाई कइसे होछठिया करे जाई घाटछठी माई से दुखवा बताई कइसे होगड़ल गोड़वा में कांट, केकर ,,,,,। भला…

  • हैप्पी न्यू ईयर

    हैप्पी न्यू ईयर     हैप्पी न्यू ईयर बोल उठी गांव शहर की हर गलियां नव वर्ष आते ही खिल उठी गांव शहर की हर गलियां फूल खिल महक उठी जगत की गांव शहर की हर गलियां , गुलाबों ने भी है तोड़ी अपनी अपनी चुप्पियां,  सौगात इजहार कर गया है गांव शहर की हर…

  • अनोखा आंदोलन!

    अनोखा आंदोलन! **** कृषि कानूनों के खिलाफ अन्नदाता आंदोलनरत हैं, भीषण सर्दी में ही- दिल्ली बार्डर पर दिए दस्तक हैं। भीड़ बढ़ती जा रही है! ठसाठस सड़कों पर डटे हैं, सरकारी दमनचक्र के बावजूद- टस से मस नहीं हो रहे हैं। तू डाल डाल, मैं पात पात की नीति पर चल रहे हैं, शासन की…

  • आया प्यारा बाल दिवस | Bal Diwas par Kavita

    आया प्यारा बाल दिवस ( Aaya pyara bal diwas )      खुशियाॅं देकर जाता है सब को हर वर्ष, आज फिर से आया प्यारा बाल दिवस। होती है अंताक्षरी वाद-विवाद एवं खेल, नेहरु जी का मनातें सभी जन्म-दिवस।।   बाल दिवस भी कहते इस दिन को सब, चाचा नेहरु कहकर बुलाते उनको तब। प्यार…

  • परीक्षा मंत्र

    परीक्षा मंत्र   सुनो, तुम्हे सुनाने आया हूं। जागो, तुम्हें जगाने आया हूं। देखो, तुम्हें दिखाने आया हूं। बोलो तुम्हे बुलाने आया हूं।। पढ़ी पुस्तके पलटो, उत्तर मिल जायेगा, वर्ष भर लिखी नोट्स को देखो, उत्तर मिल जायेंगे। बस मेरी इक बात मानो ध्यान से पढ़ो ध्यान से सुनो, तुम्हे अपने जीवन के एक-एक मार्ग…

  • नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) सप्तम दिवस

    नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) सप्तम दिवस हिल – मिल नवरात्रि पर्व का उत्सव मनाएं ।भुवाल – माता के सब मिल मंगल गीत गाएं।श्रद्धा और समर्पण का ले संबल चरण बढ़ायें।भुवाल माता के स्मरण से अध्यात्म दीप जलायें ।सागर में लहरें ज्यों अहं भावना का विलय करें ।आत्म – पक्ष के सही लक्ष्य को अपनायें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *