Hey karataar suno

हे करतार सुनो | kavita

हे करतार सुनो

( Hey karataar suno )

 

 

हे जग के करतार सुनो हरि दीनों के दातार सुनो

करुणानिधि करुणासागर प्रभु लखदातार सुनो

 

दुनिया के रखवाले सुन लो गीता सार सुनाने वाले

सारे जग के तारणहारे किस्मत को चमकाने वाले

 

सब को जीवन देने वाले सब की पीड़ा हरने वाले

नैया पार लगाने वाले झोली सबकी भरने वाले

 

दीनबंधु दया सागर मुरली मनोहर नटवर नागर

मुस्कानों के मोती बांटो कृपा सिंधु हे करुणाकर

 

चक्र सुदर्शन धारी माधव सारे जग के हो रखवाले

केशव करो कृपा निज शरण तिहारी तुम्ही सहारे

 

सृष्टि पालक नीति नियंता बरसाओ कृपा भगवंता

आप चराचर स्वामी हो शरण आपकी साधु संता

 

सद्भावों की लहर बहा दो पावन प्रेम गंगा ला दो

जीवन पथ पर हो उजियारा भाग्य तारे चमका दो

 

घर-घर में अनुराग छाये खुशियों की घड़ियां आए

कुदरत ऐसा रंग बरसाए खुशहाली  घर आ जाए

 

दमक उठे चेहरे सारे गूंज उठे प्रभु तेरे जयकारे

खिल जाए चमन दिलों के बहती रहे भावन बहारें

 

    ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

धीरज | मनहरण घनाक्षरी छंद

Similar Posts

  • कल और आज | Kal aur Aaj

    कल और आज ( Kal aur aaj )    पहले जब सात्विक खाते थे, तब हम तंदुरुस्त कहलाते थे। आज केएफसी में जाते हैं, तामसी आहार मंगवाते हैं। पहले घर पर खाना बनता था, शुद्ध और सतोगुणी होता था। आज बाहर से खाना आता हैं, साथ में ढेरों बीमारी लाता हैं। पहले घर पर गेहूं…

  • जय तुलसी मैय्या | Kavita Tulsi Maiya

    जय तुलसी मैय्या ( Jay Tulsi Maiya )   बड़ा ही सुन्दर बड़ा ही पावन है यह त्योंहार, माॅं लक्ष्मी धरा पधारी लेकर तुलसी अवतार। कार्तिक शुक्ल‌-पक्ष एकादशी दिन शानदार, आशीष भक्तों पर बरसता इसरोज भरमार।। मंगल कार्यों का इस-रोज से होता शुरुआत, तुलसी-द्वार सालिगराम पधारे लेकर बारात। भक्ति की पावन प्रथा नाचते गाते सारी…

  • पर्यावरण दिवस | Hindi Poem on World Environment Day

    पर्यावरण दिवस   पेड़-पौधे काटकर बैनर,पोस्टर बना रहे है, संदेशो में जागरूकता अभियान चला रहे है । विलासिता पूर्ण जीवन जीने की चाहत में, हम प्राकृतिक सम्पदा को नित मिटा रहे है। अपने ही हाथो से घोंटकर गला दरख्तों का, मशीनीकरण के आदी हो जीवन बिता रहे है। किसे परवाह क्या होगा आने वाली पीढ़ी का,…

  • सिक्का | Sikka

    सिक्का ( Sikka  )   सिक्का उछालकर देखो कभी सिक्का थमाकर देखो समझ आ जायेगी जिंदगी कभी खुद को भी संभालकर तो देखो…. ये रौनक ,ये चांदनी ढल जायेगी उम्र की तरह दिन भी बदल जायेगा रात मे ही ढलती शाम की तरह…. पसीना बहाकर तो देखो गंध स्वेद की चखकर तो देखो कभी रोटी…

  • 21 जून की ख़ास पहचान | 21 June ki Khaas Pahchan

    21 जून की ख़ास पहचान ( 21 June ki khaas pahchan )   सारी ज़िन्दगी अपने-आप को स्वस्थ वही है पाता, आनंदित प्रफुल्लित होकर योगाभ्यास जो करता। मानसिक शारीरिक आध्यात्मिक ऊर्जा वो बढ़ाता, जीवन को सार्थक बनाता जो रोज़ इसको करता।। ऋषि-मुनि और महर्षियों की सत्य हुई यें कहावत, योगाभ्यास ही है जरिया जो रोगों…

  • महकेगा आंगन | Mahkega Aangan

    महकेगा आंगन! ( Mahkega aangan )    निगाहों में मेरे वो छाने लगे हैं, मुझे रातभर वो जगाने लगे हैं। दबे पांव आते हैं घर में मेरे वो , मुझे धूप से अब बचाने लगे हैं। जायका बढ़ा अदाओं का मेरे, होंठों पे उँगली फिराने लगे हैं। तन्हाई में डस रही थीं जो रातें, रातें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *