माँ जैसी दीदी | Kavita Maa Jaisi Didi

माँ जैसी दीदी

( Maa Jaisi Didi )

मांँ जैसी मेरी दीदी
मेरी दीदी प्यारी है
सबसे लाड दुलारी है
बहन की प्यारी दीदी।
मम्मी पापा की बिटिया रानी है।

माँ जैसी मेरी दीदी सबसे प्यारी
वह खुद भी पढ़ती मुझे पढ़ाती
दुनिया का अद्भुत ज्ञान बताती
विज्ञान व गणित मुझे सिखाती

माँ जैसी मेरी दीदी सबसे प्यारी
सबसे न्यारी करते हम नादानी है
पर वो सबसे सयानी है
डांट से मुझे बचाती है
हरदम प्यार लुटाती है

माँ जैसी मेरी दीदी सबसे प्यारी
बडे पेड़ की छाया सी
लहराते माँ के आँचल सी
शीतल मंद हवा जैसी
हरदममेरे साथ खड़ी मेरी
दीदी माँ जैसी।

मिहुं अग्रवाल
उम्र 13 वर्ष
नागपूर महाराष्ट्र

यह भी पढ़ें:-

सुन रही हो माँ | Sunn Rahi ho Maa

 


Posted

in

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *