Mere Humsafar

मेरे हमसफर | Mere Humsafar

मेरे हमसफर

( Mere humsafar )

 

पुष्पक्रम से भरी पगडंडी
जो कि–
रंगीन फुलवारी से सजी
जिसकी
भीनी-भीनी महक
पूरे वातायन में
हवा में तैरती है।
वहीं उन पर
अनगिनत तितलियाँ
मंडराती हुई अहसास कराती
तुम्हारे अपने होने का।
जहाँ तक देखती हूँ
उन्हें कैद कर लेना चाहती हूँ
इन रंगीन खुशबू को भी
जो लहराती अपनी ही उमंग में।
वहीं—
उस बदली के ओट में छिपा चाँद
जो अब आँख- मिचौली खेल रहा है
वो दूर बर्फीली वादियों से
मैं करना चाहती हूँ
अनगिनत प्रश्न ?
मेरे हमसफर !
ख्वाब है वो मेरा शायद
जो अभी टूटा नही है
क्योंकि छू लिया है
तुमने कहीं
उन गहरे ख्वाबों में
नींद से जागकर
उन्हीं ख्वाबों को
हकीकत में
ढालना चाहती हूँ मैं—-।।

 

डॉ पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’

लेखिका एवं कवयित्री

बैतूल ( मप्र )

यह भी पढ़ें :-

चाँद की आधी रात | Chand ki Aadhi Raat

 

 

Similar Posts

  • दर्पण कभी झूठ नही बोलता | Darpan par kavita

     दर्पण कभी झूठ नही बोलता ( Darpan kabhi jhooth nahi bolta )    दर्पण कभी कोई झूठ नही बोलता, पक्षपात यें किसी से भी ना करता। जैसा है वैसा यें प्रतिबिम्ब दिखाता, जो इसमें देखता ‌इठलाता-शर्माता।।   सामनें आकर सभी इसके सॅंवरता, बहुत ही गहरा इससे सबका नाता। अनेंको चेहरे यह बनाकर दिखाता, दर्पण कभी…

  • मानव का उसूल | Kavita manav ka usul

    मानव का उसूल ( Manava ka usul )     चकाचौंध में खो गया नर धन के पीछे भाग रहा आज आदमी नित्य निरंतर व्यस्त होकर जाग रहा   झूठ कपट सीनाजोरी कालाबाजारी रिश्वतखोरी मानव का उसूल कैसा झूठे वादे बस बातें कोरी   प्रलोभन मोह माया के जाल पर जाल फेंक रहा नीली छतरी…

  • गणेश स्तुति | Ganesh Stuti

    गणेश स्तुति ( Ganesh Stuti )   कवि जन की कलम हो तेजस्वी कुछ ज्ञान प्रकाश दो गणपति जी निज सेवक जान अनुग्रह का वरदान दो मेरे गणपति जी हम सबके नाव खेवैया हो तुम पालक सृष्टि रचैया हो हो मातु पिता गुरु स्वामी तुम कण- कण में तुम्हीं बसैया हो संताप कष्ट हो या…

  • अखंड भारत | Akhand Bharat

    अखंड भारत  ( Akhand Bharat )   अखंड भारत , अद्भुत अनुपम नजारा अनूप वंदन सनातन धर्म, कर्म धर्म मोहक पावन । मानवता सदा श्री वंदित, सर्वत्र समृद्धि बिछावन । स्नेह प्रेम अपनत्व अथाह, सदाचारित परिवेश सारा । अखंड भारत,अद्भुत अनुपम नजारा ।। नदी पर्वत मैदान पुनीत, समरसता मृदुल स्वर । सत्य नित्य मनुज संगी,…

  • दिव्य भूमि | Kavita divya bhumi

    1.दिव्य भूमि   दिव्य भूमि साकेत जहाँ पर, राम ने जन्म लिया था। कलयुग में वो भाग्य पे अपने, जार जार रोया था।   सृष्टि के साथ ही उदित हुआ,उस नगर का नाम था काशी। नराधमों ने काशी की महिमा को बना दिया दासी।   नाम बदल दी धर्म बदल दी, इतिहास मिटा दी सारी।…

  • शौर्य शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह | Maharana Pratap Singh

    शौर्य शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह ( Shaurya Shiromani Maharana Pratap Singh )    है  वीरता  ना  हारती अधीनता  स्वीकारती हुंकार  भर  हुंकारती है  चीखती  पुकारती सर कटे या काट लो,मुड़े नहीं जबान से, झुके नहीं रुके नहीं,टुटे नहीं इमान से। आज भारती पुकारती प्रताप  संग प्रताप को शौर्य  जिसका सूर्य के ललकारती है ताप को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *