मैं हिंदी हूँ 

मैं हिंदी हूँ | Hindi Diwas par Kavita

मैं हिंदी हूँ 

( Main Hindi Hoon )

 

मैं हिंदी हूँ

हिंद की जय बोलती हूँ,

देश के कण-कण में मेरे प्राण बसे

प्रेम-भाईचारे के भाव से

सभी के दिलों को जोड़ती हूँ

मैं हिंदी हूँ, हिंद की जय बोलती हूं ।

मैं हिंदी हूँ, हिंद की जय बोलती हूं ।

 

भारतवर्ष देश है मेरा

विभिन्न जात-धर्म का यहाँ बसेरा

कोई काला-गोरा ना देखती हूँ ।

सिर्फ़ इंसानियत ही पूजती हूँ

मैं हिंदी हूँ, हिंद की जय बोलती हूँ ।

 

देखी है मैंने गुलामी

झेली है अंग्रेज़ों की मनमानी

ख़ूब तड़पी थी यह धरती

खून से लिखी गई आज़ादी की कहानी ।

इतिहास के सीने पर लगे ज़ख़्म देखकर

मैं अक्सर रोती हूँ ।

मैं हिंदी हूँ, हिंद की जय बोलती हूँ

 

मेरी कलम के सिपाही

ना रुकते हैं कभी

प्रेम-मानवता ही है धर्म उनका

उस पर ही चलते सभी

मंज़िल पाना काम है उनका

मैं तो सिर्फ़ दिशा देती हूँ ।

मैं हिंदी हूँ, हिंद की जय बोलती हूँ ।

मैं हिंदी हूँ, हिंद की जय बोलती हूँ ।

कवि :संदीप कटारिया ‘ दीप ‘

(करनाल ,हरियाणा)

Similar Posts

  • दलबदल | व्यंग्य रचना

    दलबदल ( Dalbadal ) शर्म कहां की, कैसी शराफत, सिध्दांत सभी, अपने बदल ! मिलेगी सत्ता, समय के साथ चल! दे तलाक़, इस पक्ष को, उसमें चल ! हो रही है, सत्ता के गलियारे, उथल-पुथल! तू भी अपना, मन बना, वर्ना पछताएगा कल! सब करते हैं, तू भी कर! चिंता कैसी, किसका डर? पंजा नहीं,ना…

  • गणपति वंदना | Ganpati Vandana

    गणपति वंदना : दुर्मिल-छंद ( Ganpati Vandana )   बल बुद्धि विधाता,सुख के दाता, मेरे द्वार पधारो तो। जपता हूं माला,शिव के लाला, बिगड़े काज सवारों तो। मेरी पीर हरो,तुम कृपा करो, भारी कष्ट उबारो तो। तेरा दास जान,तुम दयावान, मेहर करो भव तारो तो।।   सिर मुकुट जड़ा है,भाग बड़ा है, बड़ी सोच रखवाले…

  • हंस लो जरा मुस्कुरा लो | Poem Hans lo Jara

    हंस लो जरा मुस्कुरा लो ( Hans lo jara muskura lo )    हंस लो जरा मुस्कुरा लो जिंदगी है चार दिन की खुशियां तुम मना लो कल किसने देखा है खिली सरसों के जैसे हंसो खिलखिला लो तुम पतझड़ की आंधी में टूट बिखर जाओगे जब यादों के पन्नों मे बस फिर रह जाओगे…

  • कोई नेक | Kavita Koi Nek

    कोई नेक ( Koi Nek )   कमी निकाले जो काम मे, करे सुधार की बात समझिये बना रहा वह आपको, देगा भी वही साथ मिलते सलाहकार बहुत, पर दिखाते नही राह थामिये तुम हाथ उसका, जिसमे है तुम्हारी चाह बगुलों की इस भीड़ में, दुर्लभ हंस का मिलना है होगा किससे कल उज्ज्वल, यही…

  • वह पानी बेचता है | Kavita Wah Pani Bechta Hai

    वह पानी बेचता है ( Wah Pani Bechta Hai )   इस बचपन में वह बेचता है पानी ट्रेन में, बस में, धूप में, फुटपाथ पर । वह बेचता है पानी- एक रुपये के पोली बैग से लेकर पन्द्रह-बीस रुपये की बोतल में, अपनी जिंदगी के सुनहले सपने संजोए सजल आंसू वर्षाए ! ‘ जल…

  • गर्म हवाएं | Kavita Garm Hawayen

    गर्म हवाएं ( Garm Hawayen )   बह रही हवाएं गर्म हैं मुश्किल है लू से बचकर रहना एक छत हि काफी नहीं तुम भी जरा संभलकर चलना उमस भरा माहौल है हो गई है खत्म सोच की शीतलता उठ सी गई है स्वाभिमान की आंधी यद्दयपि कुछ नहीं है कुशलता खो गई है पहचान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *