Poem on voting in Hindi

मत प्रणय अनंत | Kavita Mat Pranay Anant

मत प्रणय अनंत

( Mat Pranay Anant )

 

मत प्रणय अनंत, ई वी एम को निहार कर

लोकतंत्र नव यौवन अंगड़ाई,
मतदाता उर भाव नवल ।
उत्सविक प्रभा परिवेश उत्संग,
कामना राष्ट्र भविष्य मंगल ।
अंतःकरण स्वर करस्थ स्पंदन,
प्रलोभ स्वार्थ विसार पर ।
मत प्रणय अनंत, ई वी एम को निहार कर ।।

सहज सुलभ बूथ पहुंच,
तंत्र सक्रिय प्रेरणास्पद ।
निर्वाचन प्रबंधन मित्रवत
समाज चेतना अग्र पद ।
संवैधानिक अधिकार प्रयोग ,
उरस्थ राष्ट्र समृद्धि विचार भर ।
मत प्रणय अनंत, ई वी एम को निहार कर ।।

विविध उम्मीदवार सह नोटा,
चयन अवसर मन भावन ।
उत्तम विकल्प चयन निर्णय,
अनुप्रयोग संधान पुनीत पावन ।
महिला शक्ति नव मतदाता उत्साह,
सेल्फी संग मतदान गौरव प्रसार कर ।
मत प्रणय अनंत, ई वी एम को निहार कर ।।

ई वी एम छवि मनमोहनी,
अंतर मतदाता धर्म आकर्षण।
निष्पक्ष निरुपम सम अभिव्यंजना,
सदा पटाक्षेप वैचारिकी घर्षण ।
लोकतंत्र विजय भव मूल ध्येय ,
मतदान अठखेलियां सदाबहार कर ।
मत प्रणय अनंत, ई वी एम को निहार कर ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

Similar Posts

  • शहरों की ओर | Kavita

    शहरों की ओर ( Shahro ki or )     छोड़ दिया घर बार गांव चल पड़े शहर की ओर चकाचौंध के पीछे दौड़े भूल गए सुहानी भोर   भागदौड़ भरी जिंदगी फुर्सत का कोई नाम नहीं शहरों का जीवन ऐसा अपनेपन का काम नहीं   फैशन के दीवाने होकर लोग चले शहर की ओर…

  • अहंकार और विश्वास | Ahankar aur Vishwas

    अहंकार और विश्वास ( Ahankar aur vishwas )    अहंकार और विश्वास में, जमीं आसमां का फर्क उर तरंग नित्य पावन, निज शक्ति अवबोध । व्यक्तित्व धारण नम्रता, नेह झलक कृतित्व शोध । स्व श्रद्धा शुचिता प्रसून, घमंड विलोपन जीवन अर्क । अहंकार और विश्वास में, जमीं आसमां का फर्क ।। दर्प फलन अनैतिकता, कर्म…

  • अपेक्षा क्यों

    अपेक्षा क्यों चाह जब जुड़ जाएंपरिणाम सेअपेक्षा का…होता है आगमनमन की शांति काफिर होता है गमन दूसरे भी हमेंवही सम्मान देंजो हम…उन्हें दे रहेंदूसरे भी हमेंवही प्यार देंजो हम…उन्हें दे रहें यह जरूरी तो नहींकि हो…विचारधाराएं समानअपनी प्राथमिकताका तो…है हमें भानपर दूसरों कीप्राथमिकताओं काभी हो हमें ज्ञान जरा संभल करव्यवहार करना होगाइस रंग बदलते जमाने…

  • लोकगायन भूरदेव भूरा गोत्र

    लोकगायन भूरदेव भूरा गोत्र भूरदेव धोले घोडे अस्वार रे भूरदेव बडो सोबीतोभूरदेव तारे ने मारे माया लागी रे भूरदेव बडो सोबीतोभूरदेव तारो ने मारो जीव एक, भूरदेव बडो सोबीतोभूरदेव केडयां कटारी बांधी रळ रे भूरदेव बडो सोबीतोभूरदेव केडया कणदोरो जणमण रे भूरदेव बडो सोबीतोभूरदेव हाथा भोरीनां जणमण रे भूरदेव बडो सोबीतोभूरदेव काने कठोरा जणमण रे…

  • स्नेहका संचार | Kavita Sneh ka Sanchar

    स्नेहका संचार ( Sneh ka Sanchar )   आदमी का मानवीय व्यवहार होना चाहिए ! हर हृदय में स्नेह का संचार होना चाहिए !! खिल सके अपना चमन, यह एकता के भाव से ! हो उल्लसित सारा जहां स्नेह व सद्भाव से !! त्यागकर इंसानियत को बढ़ नहीं पाएंगे हम ! अपनेपन से ही सभी…

  • प्रेयसी | Preyasi

    प्रेयसी ( Preyasi )    सृष्टि में  संचरित अथकित चल रही है। प्रेयसी ही ज्योति बन कर जल रही है।।   कपकपी सी तन बदन में कर गयी क्या, अरुणिमा से उषा जैसे डर गयी क्या, मेरे अंतस्थल अचल में पल रही है।। प्रेयसी०   वह बसंती पवन सिहरन मृदु चुभन सी, अलक लटकन नयन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *