सावन

सावन | Sawn par Kavita

सावन

( Sawan )

सावन सरस सुखमय सुधा बरसा रहा,
कलियन के संग मधुकर बहुत हर्षा रहा।।

 

नभ मेघ गर्जत दामिनी द्युतिया रही,
प्रिय कंत केहि अपराध बस न आ रहा।।

 

ज्येष्ठ की सूखी धरा तरुणित हुयी,
मोरनी संग मोर बहु सुख पा रहा।।

 

बारिश की शीतल बूंदें तन जला रही,
हे महानिष्ठुर ! तूं तरस न खा रहा।

 

पुरवइया की झकोर दीप बुझा रही,
पपिहा पिउ पिउ प्रणय पीर बढ़ा रहा।।

 

अश्रुमोती भी समझ न पाये तुम,
शेष जीवन व्यर्थ में ही जा रहा।।

कवि व शायर: शेष मणि शर्मा “इलाहाबादी”
प्रा०वि०-नक्कूपुर, वि०खं०-छानबे, जनपद
मीरजापुर ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

तुम्हे चाहा अधिक सारे जहां से | Kavita

Similar Posts

  • न्यूज़ के नाम पर कुछ भी | News par kavita

    न्यूज़ के नाम पर कुछ भी ? ( News ke naam par kuch bhi )    ‘बिंदास बोल’ के बहाने कुछ भी नहीं दिखा सकते, स्वतंत्रता का अनुचित लाभ नहीं उठा सकते। नफरती न्यूज पर सर्वोच्च न्यायालय की गाज गिरी है, सुदर्शन टीवी के कार्यक्रम प्रसारण को- अनुमति नहीं मिली है। नफ़रत फैलाने वाले किसी…

  • वर्जिन सुहागन | Kavita Virgin Suhagan

    वर्जिन सुहागन ( Virgin Suhagan ) कब मेरा अस्तित्व, वेदनाओं, संवेदनाओं,दर्दो ओ ग़म का अस्तित्व बना पता ही न चला। एहसासों के दामन तले जीते गए भीतर और भीतर मेरे समूचे तन ,मन प्राण में, उपजे मासूम गुलाबों को, कब हां कब तुमने कैक्टस में बदलना शुरू किया, हमें पता ही न चल पाया। अहसास…

  • खाद्य सुरक्षा जागरुकता

    खाद्य सुरक्षा जागरुकता सुरक्षित भोजन बेहतर स्वास्थ्य के लिए, लिया गया है ये संज्ञान, ना हो दूषित खान पान, खाद्य सुरक्षा का रखे ध्यान, खाद्य का हो ऐसा भंडारन, जहाॅ पोषकता मे कमी न आए, पौष्टिकता और संतुलित आहार का, जहाॅ से जन जन लाभ उठाए, जागरुकता है बहुत जरूरी, मिलावटखोरों पर नजर हो पूरी,…

  • बढ़ते रहिए | Badhte Rahiye

    बढ़ते रहिए ( Badhte Rahiye )    आप देते हैं महत्व जब भी कभी किसी को वो पहले परखता है आपकी जरूरत को इंसानियत भी है अनमोल,इंसान के लिए हर किसी को मुफ्त मे,लुटाया नही करते दीजिए इज्जत भी तो ,जरूरी हो जितनी हर किसी का हाजमा ,सही नही होता भीड़ का माहौल है,अपने को…

  • सम्मान-पत्र/प्रमाण-पत्र | Praman Patra par Kavita

    सम्मान-पत्र/प्रमाण-पत्र ( Samman-patra : Praman patra )    जिन पत्रों पर लिखी‌ यें सब बातें, सही और प्रमाणिक मानी जाती ! उसको ही कहते है यें प्रमाण पत्र, जो प्रतिष्ठित व्यक्ति‌ संस्थाएं देती !! अनेंक प्रकार के होते प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण या मृत्यु प्रमाण पत्र ! जिसको बनाकर देती है सरकार, जाति प्रमाण या…

  • ये गूंगी शाम

    ये गूंगी शाम ये गुंगी शाम मेरे कानों में कुछ कहती है, तु है कहीं आसपास ये अहसास मुझे दिलाती है,बेशक तू मुझे छोड़ गया, वादा अपना तोड़ गया, किया था वादा तूने ता-उम्र साथ निभाने का, हर ग़म मेरा बांट कर मुझे खुशी के फूलों की लड़ियां दिखाने का, दे गया तू ग़म उम्र-भर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *