मतदान का अधिकार

( Matdan ka Adhikar )

 

लोकतंत्र देश हमारा।
है संविधान सर्वोपरि देश का।
देकर मतदान अधिकार,
मान बढ़ाया जनशक्ति का।।

जो बालिग हो वह, देकर अपना मत,
मन पसंद नेता चुन सकता है।
ऐसा गौरवपूर्ण अधिकार,
मिला हमें संविधान से है।।

सदुपयोग इसका करें हम।
जागरूक सदा रहें हम।
जन-जन अलख जागरूकता की,
जगाते सदा रहें हम। ।

अपने “मत” की कीमत पहचानें हम।
राष्ट्रहित में मतदान करें हम।
फंसे न छल, प्रपंच, लालच में हम।
जाति- धर्म से ऊपर उठ मतदान करें हम।।

ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ, देशभक्त को,
कीमती मत दे, चुनाव योग्य व्यक्ति का करें हम।
सही व्यक्ति चुनकर आएगा जब,
मान देश का बढ़ेगा विश्व में तब।।

उन्नति , प्रगति देश करेगा।
शिक्षा, रोजगार सबको मिलेगा।
देश सुरक्षा धर्म निभाए,
मान तिरंगे का बढ़ाए जो,
ऐसा राष्ट्रभक्त नेता हम चुनेंगे।।

मताधिकार ब्रह्मास्त्र जनता का,
सोच समझ उपयोग करे, जन- जन इसका।।

चंद्रकला भरतिया
नागपुर महाराष्ट्र

यह भी पढ़ें :-

मत प्रणय अनंत | Kavita Mat Pranay Anant

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here