मायके में

मायके में | Kavita Mayke Mein

मायके में

( Mayke Mein )

मौसमों का आना जाना है मायके में
सावन से रिश्ता पुराना है मायके से
हरियाली तीज पर मायके आती हैं बेटियां
सावन के झूलों में झुलाई जाती हैं बेटियां
लाड़ जो पीछे छोड़ गई थी
आती है वापिस पाने को
मां पापा भी जतन करते,
बेटी के नाज़ उठाने को
भाभियों संग मेंहदी के रंग
खिल जाते हैं हथेली पर
बेटियां उन्मुक्त हो खिलखिलाती हैं
पीहर की दहेली पर
भाई शुभ मनाते हैं
बहना के पीहर आने को
फूले नहीं समाते,
राखी की डोर में बंध जाने को
चूड़ी, बिंदी, साज़ सिंगार
सब सखियों संग सजातीं हैं
बेटियां पीहर में आकर
यूं अपनी जगह बनातीं हैं

शिखा खुराना

शिखा खुराना

यह भी पढ़ें :-

मृत्यु | Kavita Mirtyu

Similar Posts

  • सुनो/देखो | Suno

    सुनो/देखो ( Suno/ Dekho)    तुम्हारी याद नहीं ! लगता है ,खंजर आ रही है और मुझे कत्ल कर रहो है कत्ल कर मुझे जिन्दा और व्याकुल लाश बना रही है ये हमारे बीच की दूरी मेरे मौत की वजह बन रही है वो व्याकुलता और वो तड़प, बताओ तुम्हे ये कैसे दिखाएं करीब आओ…

  • ओज | Oj

    ओज ( Oj )   बड़े हुए तो क्या हुए जब कर न सके सम्मान किसी का  समझे खुद को अधिकारी पद का  समझ ना पाए स्वाभिमान किसी का चाहे ,खुद ही को चर्चित होना  ऊँचे आसन का मान लिए बैठे मन के भीतर समझे कमतर सबको खुद को ही प्रथम शीर्ष किए बैठे  ऐसी…

  • उजाड़ो न दुनिया | Ujado na Duniya

    उजाड़ो न दुनिया ! ( Ujado na duniya )    पैग़म्बरों की जमीं,अम्न बोते चलो, जंग को जहां से बचाते चलो। बंट गई है दुनिया आज दो धड़ों में, लगी आग को तुम बुझाते चलो। फासला बढ़ा है लोगों के अंदर, दिल की दूरियाँ को घटाते चलो। नहीं थम रहे हैं आँसू जहां के, उदासी…

  • मकर संक्रांति | Makar Sankranti

    मकर संक्रांति ( Makar Sankranti ) ( 2 )  मकर संक्रांति का है पर्व महान, है यह समर्पित सूर्य भगवान। कहें लोहड़ी, खिचड़ी उत्तर में, पूर्व बिहू,दकन पोंगल से जान।। पौराणिक सुने एक कथा महान, श्रीहर्ष आते, करते कुम्भ स्नान। अपना संचित सब धन औ धान्य, सब याचकों को कर जाते दान।। हम भी ब्रह्म…

  • तेरे नयनों की बरसात

    तेरे नयनों की बरसात तेरे नयनों की बरसातसावन भादो की है जैसे सौगातमैने रखी है जतन कर अपने पासतेरे नयनों की बरसात …विरह बिछोह बड़ी लंबी है आईआ जाओ तुम की ह्दय प्राण से मैने पूकार है लगाईयाद करे मन मेरा तुम्हे दिन-राततेरे नयनों की बरसात ….सावन भादो की है जैसे सौगातमैने रखी है जतन…

  • मैदान-ए-जंग में | Maidan-e-jung par Kavita

    मैदान-ए-जंग में ( Maidan-e-jung mein )   मैदान-ए-जंग में जब उतर पड़े रणधीर। हर हर महादेव गूंजे ले हाथों में शमशीर। वंदेमातरम वंदेमातरम बोल रहे रणवीर। महासमर में महारथी कूद पड़े सब वीर। आजादी का बिगुल बजे तीरों पे चले तीर। जान हथेली पे लेकर जब बढ़ चले महावीर। शौर्य पराक्रम ओज भर मैदान में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *