Kavita nasha kursi ka

सबको ही बहलाती कुर्सी | Poem in Hindi on Kursi

सबको ही बहलाती कुर्सी

 

सबको ही बहलाती कुर्सी
अपना रंग दिखाती कुर्सी

दौड़ रहे हैं मंदिर-मस्जिद
कसरत खूब कराती कुर्सी

ख्वाबों में आ-आ ललचाऐ
आपस में लड़वाती कुर्सी

पैसे से है हासिल डिग्री
कितनों को अब भाती कुर्सी

ऊँचे- नीचे दम-खम भर कर
मन-मन आग लगाती कुर्सी

:सड़को से संसद तक वादे
खूब उन्हें नचवाती कुर्सी

नौकर अफ़सर खींचे- ताने
भाव बहुत अब खाती कुर्सी

संकल्प भरे तगड़ा मन में
मानस मूल्य बताती कुर्सी

कुर्सी -कुर्सी अब सब रटते
पैसा,रुतबा लाती कुर्सी।

Dr. Sunita Singh Sudha

डा. सुनीता सिंह ‘सुधा’
( वाराणसी )
यह भी पढ़ें:-

खूब रोता मन | Geet Khub Rota Man

Similar Posts

  • कोकिला उपवन क्यों न आई

    कोकिला उपवन क्यों न आई कोकिला उपवन क्यों न आईखिली बहारें यहां रुत पतझड़ीकिसलय ने अश्रु बूंदें टपकाईकोकिला उपवन क्यों न आई काली आंखें काला वस्त्रपहन कौन तू देश गईतेरे गीतों तेरी धुनों सेसजी क्या महफिल नईकोमल – कोमल पत्ते डालीचुप थे तुझ बिन न खड़खड़ाएफाख्ता उदास अमलतास पर बैठीउसने पंख न फड़फड़ाएआम्र मंजरी रूठी…

  • नया साल | Poem Naya Saal

    नया साल ( Naya Saal )     सर्द सी इस शाम में सोचा कुछ तेरे नाम लिख दूँ…..   शायद लफ्ज़ों की गर्मी से पिघल जाये जमी है जो बर्फ तेरे मेरे दरमियां   गिले शिकवे जो हो ‘ गर चले जायें साथ ही जाते हुये साल के….   क्यों न आगाज़ करें इक…

  • भावनाएँ

    भावनाएँ   भावनाएँ अनमोल होती है..  जिंदगी खुशी और सकून देती है  यह हौसला, उम्मीद और ताकत देती हैं  भावनाएं ही हमें जीव से इंसान बनाती हैं जब तक भावनाएं हैं  तब तक ही हम इंसान है  सही मायने में भावना ही इंसानियत का पाठ पढ़ाती है हमें..!  भावनाओं से ही तो रिश्ते बनते हैं…..

  • Corona par Kavita | दबंग कोरोना

    दबंग कोरोना ( Dabang Corona )   ये हाल है और पूछते हैं कि क्या हाल है? अरे यह कोरोना है दबंग हैं सब इससे तंग है। धर लेता तो नहीं देखता धनी निर्धन सरकारों की भी परीक्षा लेता है देखो वह झूठ कितना बोलता है उनकी पोल पट्टी सब खोलता है अफसरों की हनक…

  • जीवन के इस धर्मयुद्ध में | Poem jeevan ke dharmayudh mein

    जीवन के इस धर्मयुद्ध में ( Jeevan ke is dharmayudh mein )   जीवन के इस धर्मयुद्ध में, तुमको ही कुछ करना होगा। या तो तुमको लडना होगा, या फिर तुमको मरना होगा। फैला कर अपनी बाहों को, अवनि अवतल छूना होगा, या तो अमृत बाँटना होगा, या खुद ही विष पीना होगा।   एक…

  • उजाड़ो न दुनिया | Ujado na Duniya

    उजाड़ो न दुनिया ! ( Ujado na duniya )    पैग़म्बरों की जमीं,अम्न बोते चलो, जंग को जहां से बचाते चलो। बंट गई है दुनिया आज दो धड़ों में, लगी आग को तुम बुझाते चलो। फासला बढ़ा है लोगों के अंदर, दिल की दूरियाँ को घटाते चलो। नहीं थम रहे हैं आँसू जहां के, उदासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *