मेरे हमसफर

मेरे हमसफर | Kavita Mere Humsafar

मेरे हमसफर

( Mere Humsafar )

ए मेरे हमसफर देखती हूं जिधर आते हो तुम नजर ।
कभी दिल की धड़कन बनकर सांसों की डोर से जुड़ जाते हो।

कभी आंखों में चुपके से आकर ज्योति बनकर चमकते हो ।
कभी होठों की मुस्कान बनकर चेहरे का नूर बढ़ाते हो ।

कभी सूरज की किरण बनकर आशा का दीप जलाते हो ।
कभी शाम की चादर ओढ़ कर सुरमई रंग में मदहोश करते हो।

कभी हवा का झोंका बनकर मुझको मुझसे चुराते हो ।
कभी दीवाना बादल बनकर प्यार की बूंदों से रुह भिगोते हो।

कभी गजल के अल्फाज बनकर दिल में उतर जाते हो।
कभी जिंदगी का साज बन कर दिल की आवाज बन जाते हो ।

कभी तस्वीर से उतरकर हाथों की लकीरों में बस जाते हो ।
कभी जीवन की डोर थाम कर कायनात मेरे कदमों में बिछाते हो ।

कभी पूजा का कलावा बनकर मेरी कलाई से लिपट जाते हो ।
कभी ईश्वर का वरदान बनकर मेरी तकदीर से जुड़ जाते हो।

Lata Sen

लता सेन

इंदौर ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

मैं स्वाभिमान हूं | Kavita Main Swabhimaan Hoon

Similar Posts

  • भटकता मन | Kavita

    भटकता मन ( Bhatakta man )   भटकते मन में मेरे आज भी, कुछ आस जिन्दा है। भरा  है  चाहतों  से  शेर मन पर, प्यास जिन्दा है।   उसी  को  टूट  कर चाहा, खुदी को ही भुला करके, अधुरी चाहतों का अब भी कुछ,एहसास जिन्दा है।   किसी को चाहना और वो मिले, ये सच…

  • पछतावा

    पछतावा *** नहीं हो सका तुझसे कुछ भी अच्छा! रहा बच्चा का बच्चा, दिल का सादा और सच्चा। ईर्ष्या द्वेष वैमनस्य न जाना, ज़माने की दस्तूर न माना; देते हैं लोग अब ताना। मूर्ख ! तू इतना भी न जाना? छल कपट का है जमाना। कुछ कराने को ‘कुछ’ करना पड़ता है, वरना फाइल ठंडे…

  • सत्य गुमराह नहीं होता | Satya par Kavita

    सत्य गुमराह नहीं होता ( Satya gumrah nahi hota )   सांच को आंच नहीं होती सत्य गुमराह नहीं होता। सच्चाई छुपती नहीं कभी सच बेपरवाह नहीं होता। श्रद्धा प्रेम विश्वास सत्य के आगे पीछे रहते सारे। सच्चाई की डगर सुहानी दमकते भाग्य सितारे। सत्य परेशान हो सकता सत्य संघर्ष कर सकता। सत्य की जीत…

  • छोटा सा बस्ता | Kavita Chhota sa Basta

    छोटा सा बस्ता ( Chhota sa Basta )   मांँ मुझे छोटा सा बस्ता दिला दे मांँ मुझे छोटा सा बस्ता दिला दे बस्ता दिला दे मांँ,बस्ता दिला दे बस्ता ले जाऊंगी मैं स्कूल जाऊंगी मां मुझे छोटा सा बस्ता दिला दे मां मुझे छोटा सा पेन दिला दे मां मुझे छोटा सा पेन दिला…

  • हे ईश्वर क्या तेरी माया | Poem hey ishwar kya teri maya

    हे ईश्वर क्या तेरी माया ( Hey ishwar kya teri maya )   हे ईश्वर क्या तेरी माया कहीं धूप कहीं पर छाया लीला अपरंपार प्रभु तेरा खेल समझ ना आया कहीं आंधी कहीं वर्षा खुशियों भरा मधुमास हरसा बाद कहीं सूखा मिलता बिन पानी के प्यासा तरसा झरनों से जल बरसाया पहाड़ों पर चमन…

  • महावीर स्वामी | Mahavir Swami par Kavita

    महावीर स्वामी ( Mahavir Swami )   सम्पूर्ण विश्व को शान्ति का पाठ है पढ़ाया, लोक कल्याण का जिन्होंने मार्ग अपनाया। वीर अतिवीर सन्मति भी कहते है आपको, अहिंसा परमोधर्म का सिद्धांत है अपनाया।। बचपनें में नाम इनका वर्द्धमान राजकुमार, जैनधर्म के २४ वें तीर्थकर स्वामी महावीर। जन्म हुआ आपका ईसा से ५९९ वर्षो पूर्व,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *