ओ मेरे बेटे | O Mere Bete

ओ मेरे बेटे !

( O mere bete ) 

 

कल को जब तुम बड़े हो जाओगे

और मैं बूढ़ा हो जाऊंगा

तो तुम भी अपनी गृहस्थी बसाओगे

और एकदम व्यस्त हो जाओगे

तो तुम मुझ पर ध्यान दे पाओगे ना बेटा।

 

कल को जब लड़खड़ाने लगे मेरे कदम

शरीर में मेरे ताकत रहे ना एकदम

तो तुम मुझे सहारा दोगे ना बेटा

जैसे बचपन में मैं तुम्हें दिया करता था

और तुम्हारे हर एक चोट की परवाह करता था।

 

कल को जब मैं बिस्तर गीला कर दूं

और अनजाने में कोई गलती कर दूं

तो तुम मुझे डांटोगे तो नहीं

कल जब मेरे पैर काम करना बंद कर दे

तो तुम मेरा पैर बनोगे ना बेटा।

 

कल जब मेरी आंखें खराब हो जाए

मुझे आंखों से ना दे कुछ दिखाई

तो तुम मेरी आंखें बनोगे ना बेटा

कल जब मैं आंखें मूंदने वाला रहूं

तो तुम मेरे पास खड़े रहोगे ना बेटा।।

 

 नवीन मद्धेशिया

गोरखपुर, ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

आरक्षण : एक अभिशाप या वरदान

Similar Posts

  • कैसी बीत गए तुम्हारे साथ | Romantic kavita

    कैसी बीत गए तुम्हारे साथ ( Kaisi beet gaye tumhare saath )   कैसी बीत गए तुम्हारे साथ । कितने पल कितने साल। सच कहूं वह बीते दिन थे बेमिसाल। आज भी चुपके से,तुमको कभी, जी भर के देख लेती हूं नजर चुरा कर। नोकझोंक करती हूं , बस रखती हूं प्यार छुपा कर। आज…

  • आप कहके मुकर जाइये। Poem on mukar jaiye

    आप कहके मुकर जाइये ( Aap kahke mukar jaiye )      अब इधर न उधर जाइये। आप दिल में उतर जाइये।।   आईना भी जले देखकर, इस कदर न संवर जाइये।।   हमको अच्छा लगेगा बहुत, आप कहके मुकर जाइये।।   आखिरी इल्तिजा आपसे, मेरे घर से गुज़र जाइये।।   गांव है शेष भोले…

  • सफल जीवन उसने ही पाया!

    सफल जीवन उसने ही पाया! आया है सो एक दिन जाएगा,पर,जाने से पहले पछताएगा।कुछ काम तो कर ले बन्दे !वर्ना बच्चों के बीच शर्माएगा। बचपन, जवानी और बुढ़ापा,जीवन का हर रंग गहरा पा।अच्छा बोयेगा,अच्छा काटेगा,हरा-भरा-सा आजीवन रहेगा। बचपन में जिसे संस्कार मिला,पढ़ने का अच्छा आधार मिला।जवानी उसकी पहचान बनातीताकत भी राष्ट्र के काम आती। कुसंस्कारों…

  • गोवर्धन पूजा | Govardhan Puja

    गोवर्धन पूजा ( Govardhan Puja )  ( 2 )  गोवर्धन पूजा को आधार बनाया हे कृष्ण तेरी महिमा अपरंपार। इंद्रदेव थे बड़े अभिमानी पूजा सभी करते नर नारी। अभिमान को चुर करने के लिए कृष्ण ने लीला रचाई गोवर्धन पर्वत को पूजो यह बात गोकुल को समझाई। कुपित हो इंद्रदेव बरसे कई दिन रात गोकुल…

  • Hindi Kavita | Hindi Poem | Hindi Poetry -नसीहत

    नसीहत ( Nasihat ) ** वह आई छाई रहे न बिन वाई फाई टोकी विमला ताई देख रहे हैं तुझे सब ओ माई! कहां हो खोई? मोबाइल से नजरें हटाओ लोगों की नजर से नजर मिलाओ घुलो मिलो करो बातें चंद वरना समझेंगे सभी है तुझमें घमंड! यह बात नहीं अच्छी समझो मेरी बच्ची। लेखक-मो.मंजूर…

  • पल दो पल का शायर

    पल दो पल का शायर साहिर;वह लफ़्ज़ों का जादूगरपल दो पल का शायरउसने सहेवक़्त के सितमयहीं से बन गया उसका विद्रोही क़लम कौन भूल सकता हैउसकी ज़िन्दगी की “तल्ख़ियाँ”कौन भूल सकता हैउसके तसव्वर से उभरती “परछाइयाँ” हालांकि;लुधियाना शहर नेउसे कुछ न दियारुसवाई और बेरुख़ी के सिवाफिर भी;उसने लगा रखा अपने सीने सेइस दयार का नाम……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *