सुनामी | Tsunami

सुनामी

( Tsunami ) 

 

किसी दिन विशेष पर
आ जाती है सुनामी शुभ कामनाओं की
उस दिन के गुजरते ही
मर जाती हैं भावनाएं सारी कामनाओं की
रह जाता है शेष शून्य रोज की तरह

जल जाते हैं दीए हजारों हर चौखट पर
बस जल नही पाता दीप एक
हृदय मे प्रेम और मानवता का
दिखावेपन की होडबाजी मे
भुला देते हैं लोग स्वयं के ही सत्य को

बदलाव लाने की चाहत सभी मे है
स्वयं के बदलाव को प्रतीक्षा मे रखते हैं
बातें भर ही होती हैं आदर्शता की
मलीनता अपने ही दिल मे रखते हैं

आज नही कल मे गुजर जाती है उम्र सारी
न कल कभी आता है
न आज की शुरुआत होती है
उभरती पीढियां बढ़ती हैं यही सीखते हुए
कल का निर्माण भी आज ही तो होता है

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/tumhari-tarah/

 

Similar Posts

  • Kavita | चित आदित्य

    चित आदित्य  ( Chit Aditya ) देखो ! उसकी सादगी, गीली मिट्टी से ईंट जो पाथ रही। लिए दूधमुंहे को गोद में, विचलित नहीं तनिक भी धूप में। आंचल से ढंक बच्चे को बचा रही है, रखी है चिपकाकर देह से- ताकि लगे भूख प्यास तो सुकुन से पी सके! खुद पाथे जा रही है।…

  • अवतरण दिवस की शुभकामनाएं | Janamdin par Kavita

    अवतरण दिवस की शुभकामनाएं ( Avtaran Divas ki shubhkamnaye )   आपके जन्म-दिन के अवसर पर, अकुंश हम छुट्टी नही आ पाएंगे। दूरी है मजबूरी है दुआ दे पाएंगे, और उपहार भी ना पहुँचा पाएंगे।। इस कविता में मेरा स्नेह आशीष, पढ़कर लेना सबसे शुभ आशीष। यही कुछ दुआएं तब काम आती, कष्ट परेशानियां किसी…

  • अन्नदाता

    अन्नदाता   क्यूँ ! तुम जान लेने पर आमादा हो इन बेकसूर और भोले भाले किसानों की ये अन्नदाता ही नहीं है, देश की रीढ़ भी है ये ही नहीं रहेंगे तो देश कैसे उन्नति करेगा……!   ये तो यूँ भी मर रहे हैं कर्ज़ तले दब कर कभी फाँसी, कभी ज़हर, कभी ऋण कभी…

  • तुम मेरे हो | Geet

    तुम मेरे हो ( Tum mere ho )   तुम मेरे हो तुम मेरे हो, सुंदर शाम सवेरे हो। जीवन की बगिया में तुम, खिलते फूल घनेरे हो।   मुस्कानों से मोती झरते, प्रेम उमड़ता सागर सा। महक जाता दिल का कोना, प्रेम भरी इक गागर सा।   मधुबन मन का खिलता जाता, प्रियतम तुम…

  • हिन्दी | Poem on Hindi

    हिन्दी ( Hindi )   हिन्दी के सम्मान मे मित्रो ,लिख लो कह लो आज । एक वर्ष के बाद पुनः फिर, होगी इस पर बात ॥ ** बडे`बडे सम्मेलन होगे, ढोल मंझीरे साथ । बडे-बडे बैनर पर होगा,हिन्दी दिवस है आज॥ ** बोली जाती बहुत ही बोली,भारत के सम्मान मे । पर हिन्दी को…

  • गांव की रौनक पंगत | Gaon ki Ronak Pangat

    गांव की रौनक पंगत ( Gaon ki ronak pangat )   गाँव रौशन हैं ऐसे आयोजनों से! शहरों ने ली करवट बने बाबू शहरी बुरबक! ठगे/लूटे जा रहे शरेआम मैरैज हाल में केवल तामझाम बद इंतजाम! पकड़े प्लेट रहिए खड़े कतार में रहिए बारी के अपने इंतजार में! मिल जाए तो भकोसिए खड़े खड़े कुछ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *