Kavita Narayan ka Avatar Nari

नारायणी का अवतार नारी | Kavita Narayan ka Avatar Nari

नारायणी का अवतार नारी

( Narayan ka avatar nari ) 

 

नारायणी का अवतार है नारी,
देवताओं पर भी तू पड़ें भारी।
तुम ही हो करूणा का ये रुप,
सहनशील व अन्नपूर्णा स्वरुप।।

तुमसे ही मानव जग में आया,
धरती पर शान-शौकत पाया।
जगत-जननी व कहलाती माँ,
एक है धरती एवं दूसरी है माँ।।

माॅं सरस्वती का रूप है तुझमे,
शैलपुत्री व कात्यायनी तुझमे।
माता दुर्गा महालक्ष्मी स्वरूपा,
तुझमे गौरा काली कुश्माण्डा।।

आज पताका यह लहर रहा है,
सभी जगह परचम हो रहा है।
तुमने वो सब करके दिखलाया,
सोच सके नहीं सपने में साया।।

पर्वत पहाड़ आकाश‌ व पाताल,
जल थल व नभ में घूम आया।
राजनीति अभिनेत्री और मन्त्री,
बनकर घूमें शिक्षिका कवयित्री।।

बिटियाॅं बीबी एवं माता हो तुम,
घर में सबकी हमजान हो तुम।
उदय करता आप सबको नमन,
कोई है माँ और कोई यह बहन।।

 

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • नारी स्वरूप | Kavita Nari Swaroop

    नारी स्वरूप ( Nari Swaroop )   नारी तू एक मगर रूप अनेक। नारी तुम्हारी हाथों में , घर बाहर दोनों सुसज्जित । मां काली सदृश नारी शक्तिशाली , महालक्ष्मी घर की बजट करती पेश । ऐसी प्रबल नारी को प्रणाम । गरिमय व्यक्तित्व को नमस्कार। नारी शक्ति का तू अभिमान है, जन-जन का तुम…

  • देखो, आई सांझ सुहानी

    देखो,आई सांझ सुहानी गगन अंतर सिंदूरी वर्ण, हरितिमा क्षितिज बिंदु । रवि मेघ क्रीडा मंचन, धरा आंचल विश्रांत सिंधु । निशि दुल्हन श्रृंगार आतुर , श्रम मुख दिवस कहानी । देखो,आई सांझ सुहानी ।। मंदिर पट संध्या आरती, मधुर स्वर घंटी घड़ियाल । हार्दिक आभार परम सत्ता, परिवेश उत्संग शुभता ढाल । परिवार संग हास्य…

  • कान्हा इस युग में भी आना

    कान्हा इस युग में भी आना इस युग में भी आना कान्हा…, इस युग में भी आना … नहीं चाहिए मयुर पंख, न धुन बंसी मधुर बजाना … कान्हा ..इस युग में भी आना…। जगह जगह बिसात बिछाये, बैठे शकुनि घात लगाये, हाथ सुदर्शन चक्र लिए तुम चमत्कार दिखलाना…, कान्हा… साथ सुदर्शन लाना…, कान्हा ..इस…

  • Romantic Ghazal | Love Ghazal -पहला प्यार

    पहला प्यार (Pahla Pyar )   हृदय को तोड बताओ ना, कैसे तुम हँस लेते हो, बिना सोचे समझे कुछ भी तुम, मुझसे कह देते हो।   प्यार करते है तुमसे पर, मेरे भी कुछ अरमां है, जिसे कदमों से मसल कर,जब जी चाहे चल देते हो।   क्या मेरे दिल की बातें, तेरे दिल…

  • मेहनत एक साधना | Mehnat ek sadhana | kavita

    मेहनत एक साधना ( Mehnat ek sadhana )   साधना और तपस्या है मेहनत खून पसीना है। कड़ा परिश्रम हौसलों से श्रम से खाना पीना है।   मेहनत एक साधना प्यारे मेहनत ही रंग लाती है। मंजिले मिलती मनोहर मुस्कान लबों पर छाती है।   हर आंधी तूफानों को जो सहज पार कर जाते हैं।…

  • Kavita Corona ka Kahar | कोरोना का कहर

    कोरोना का कहर ( Corona ka kahar )     हर सिम्त चल रही है,बस मौत की हवा। थम  जाये  कोरोना, अब  कीजिए  दुआ।   संकट में नौकरी है,दहशत में ज़िन्दगी, आई है कहर बनके,यह बला सी वबा।   भयभीत हैं सब लोग,दुबके हैं घरों में, खता किसी की है,हमको मिली सजा।   उपचार  के…

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *