ram

जानकी वल्लभ श्री राम | Janaki Vallabh Shri Ram

जानकी वल्लभ श्री राम

( Janaki Vallabh Shri Ram )

 

अवध के राज्य सिंहासन पर
होंगे फिर श्री राम विराजमान
संग में लक्ष्मण जानकी और
परम भक्त श्री हनुमान

वह नगरी मर्यादा पुरुषोत्तम राम की
बसी तट सरयू के जान
कौशल्या सुत, दशरथ नंदन
रहे सनातन के प्राण

धीर , गंभीर , शील और अनु शासित
किया इसी ज्ञान को परिभाषित
करना होगा उनका ही अनुसरण
यदि रहना है उनकी शरण

सीमित नहीं राम अवध में केवल
कण कण में समाये वह तत्व परम
हममें तुममे खडग खंभ में
सब में व्यापित ईश परम

सुबह शाम की वह अंतर चेतना
हर लेते सबके पल पल की वेदना
ऐसे हैं हमारे धर्म शिरोमणि श्री राम
सांसों में समाये श्री राम
बोलो हर क्षण श्री राम जय राम
राम जानकी वल्लभ जय श्री राम

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

अपमान | Apman

Similar Posts

  • जिंदगी की पगडंडियों

    जिंदगी की पगडंडियों कांटों से भरी, ऊ उबड़ खाबड़ जिंदगी की पगडंडियां कहां तक साथ चलेंगी क्या जानूं। कष्टकर हैं बोझिल सी फिर भी मेरी, जिंदगी में उम्मीद की किरण लातीं , कहीं तो मंजिल मिलेगी मुझे चलते चलते अविराम डगर पर। मै हूं कि कभी कभी निराश हो जाती हूं, थक जाती हूं खुद…

  • सुनो तो | Suno to

    सुनो तो आज आ रही है हिचकियां सुबह से न जाने क्यों,कल से ही दोनों नयन फड़क रहे हैं न जाने क्यों।दोनों नयन फड़कता है समझ में नहीं आता मेरे,मन मेरा कह रहा है वह आएगी न जाने क्यों।। दब गई है चिट्टियां मोबाइल के इस दौर में,प्यार भी तो घट गया मोबाइल के इस…

  • इक हुंकार | Kavita

    इक हुंकार ( Ek hunkar )   हम संघी है….. जन संघी है, भारत जय हो, विजय सोच के रंगी है। हम संघी है.. भगवा है पहचान हमारी, शिव शक्ति मे डूबे हम अड भंगी है। हम संघी है.. खाकी रंग है माटी रंग, मातृभूमि के सेवक हम कुछ जंगी है। हम संघी है…. शेर…

  • राखी का पर्व | Rakhi ka Parv

    राखी का पर्व ( Rakhi ka parv )    आया है आज राखी का त्योहार उमड़ रहा है भाई बहन का प्यार खुशियों संग झूम रही रिश्ते की डोर भाई बहन की नोंक झोंक है चहुंओर बहाना बांधे राखी भाई के हांथ बदले मांगे जीवन भर का साथ बहना के खातिर भाई है शेर के…

  • sad shayari in hindi || तुम इतनी कठोर

    तुम इतनी कठोर ( Tum Itni Kathor )   तुम इतनी कठोर कैसे हो सकती हो..? क्या भूले से भी मेरे नाम से तुम्हारा दिल नहीं धड़कता…..   तुम्हारे दिल में मेरे लिए थोड़ा सा भी प्रेम नहीं है क्या जो इतनी बे-मुरोव्वत बन गई हो….   एक हमारी हालात है कि एक पल का…

  • देख रहे सब चीरहरण

     देख रहे सब चीरहरण     बैठे धृष्टराज की अंधी सभा में  देख रहे सब चीरहरण , कुछ लगाते ठहाका  ,  द्रोणाचार्य ,विदुर ज्ञानी हैं बैठे मौन , बोल न पाता है कोई न्याय वहां?    दुष्शासन के दुस्साहस को दे रहे ताल वहां, द्रोपदी भरी सभा में मांग रही  इज्जत की भीख वहां?  सुन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *