Basant poem

वसन्त – दोहायन | Basant poem

“वसन्त – दोहायन”

( Basant dohayan )

 

मेटे ऋतु सन्देश ने, सभी कठिन सन्त्रास!
हुई प्रतीक्षापूर्ण और, सफल हुए आयास !!

 

हैअब पुष्पित औ’फलित,जन्मजन्म की प्रीत!
पास अवनिके आगया, फिर वसन्त मनमीत !!

 

आया अब गुदगुदाता, लिए विमल अनुराग!
गुन गुन करते भ्रमरसा, खोजक पुष्पपराग !!

 

धरा वसंती हो गई, अनुभव कर मधुमास!
मुदितअमल मोहक पवन,पावनभाव सुहास !!

 

शीत अधिक शीतल नहीं, करे अनन्दित धूप!
जगमग सुन्दर पुष्पसा, चमके जग का रूप !!

 

अल्प शीत के भाव ने , करी तरंगित देह!
निरख रहे भू वक्ष, मुख,आआ करके मेह !!

 

आया अग जग मोहने, लेकर मधुर सुवास!
सुन्दर प्रकृतिभाव की, देने नवल हुलास !!

 

तृप्त और संतुष्ट हैं , सरिताओं की धार!
हुआ वृहद रोचकअधिक,जीवन का विस्तार !!

 

मुद मंगलमय पवन अब , है रंजित सुखधाम!
जैसे कान्हा वेणु से , निकले राधा नाम !!

 

पाया प्रियतम अवनि ने, झूमा मन उल्लास!
मिटे प्रतीक्षा के सभी, अनुभव के सन्त्रास !!

 

हुए संतुलित तत्व सब, प्रकृति भाव विभोर!
दौड़े आते बताने, कोकिल वृन्दी शोर !!

 

बढ़ते बढ़ते बढ़ेंगे , नये प्रीत अनुबंध!
होंगे अधिक प्रगाढ़ फिर, रंगों के सम्बन्ध !!

 

मृदु प्रियतम स्पर्श अब, है जीवन विश्वास!
धरती ने अनुराग का, पाया नव “आकाश”!!

?

Manohar Chube

कवि : मनोहर चौबे “आकाश”

19 / A पावन भूमि ,
शक्ति नगर , जबलपुर .
482 001

( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

हे माँ ! सरस्वती वरदायिनी ! | Saraswati Vandana

Similar Posts

  • Holi Kavita | होली के त्यौहार पर कविता

    होली ( Holi )   रंग-बिरंगे रंगों का त्यौहार है होली फागुन का सजीला सिंगार है होली बेरंग ज़िंदगी में फिर लाई बहार है होली प्राणियों में बसा सच्चा प्यार है होली । रंग-बिरंगे रंगों का त्यौहार है होली ।।   बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है होली राधा-कृष्ण के प्रेम का अमर…

  • शायद | Shayad

    शायद ( Shayad )   शायद दिल को खबर मिली है मेरे लिए जिम्मेदरियों की कली खिली है दिल को कुछ हो रहा अहसास है अब इस आंगन से विदाई पास है मां की डांट भी अब मिलेगी कैसे मेरे इंतजार मे राह भी तकेगी कैसे भाई के शरारतों से बेखबर होंगे जाने वहाँ दिन…

  • राखी भी धन्य हो रही | Rakhi Poem in Hindi

    राखी भी धन्य हो रही ( Rakhi bhai dhanya ho rahi )   राखी भी धन्य हो रही, सज शहीद मूर्ति की कलाई पर रक्षा बंधन अद्भुत अनुपम, अनंत भाई बहन स्नेह । असीम मंगल उर भावनाएं, अथाह आनंद खुशियां मेह। शहादत वंदन अभिनंदन शीर्ष , रक्षा सूत्र बांधती बहन रुलाई पर । राखी भी…

  • वक़्त का पहिया | Waqt ka Pahiya

    वक़्त का पहिया ( Waqt ka pahiya )   वक्त का पहिया कभी न रूकता ये चलता ही रहता, सर्दी-गर्मी ऑंधी तूफ़ान यह बारिश में नहीं थकता। मेहनत करनें वालों को सदा मिलती यही सफ़लता, जिसमें है ये चार गुण वह हर दिल पर राज करता।। सबको आदर देता हो व विनम्रतापूर्वक बात करता, माफ़ी…

  • मां भारती की पुकार | Man bharati ki pukar

    मां भारती की पुकार ( Man bharati ki pukar ) मां भारती के अब लाल उठो, तुम पर ही हैं सारा भार उठो, मांग मेरी अब सुनी होने को है, मां भारती है अब बोल उठी, मां भारती की हर सपूत उठो, अपने -अपने हिस्से का ले सहयोग उठो चीनी सामग्री का, कर बहिष्कार उठो,…

  • बोतल | Kavita Botal

    बोतल ( Botal ) ता-ता थैया करती बोतल लाती है बाहर l उसकी ताकधीना-धिन पर नाच रहा संसार l बोतल में है समाया सारे जग का सार l करता है गुलामी बोतल की संसार l बिन बोतल के सूना है संसार बिना बोतल नहीं नहीं है मनुज का उद्धार। बोतल के दम पर आज बच्चा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *