Kavita on Zindagi

जिंदगी जलेबी है जी | Kavita on Zindagi

जिंदगी जलेबी है जी

( Zindagi jalebi hai ji )

 

जिंदगी जलेबी है जी मीठी-मीठी सी रसदार।
थोड़ा थोड़ा प्यार है जी थोड़ी थोड़ी तकरार।

गोल-गोल लच्छे जैसी जिंदगी है लच्छेदार।
रसभरी जलेबी सी टपकती है रस की धार।

गांठ गठीली भी है ये जिंदगी रसीली भी है।
जलेबी सी नरम नरम अश्कों से गीली भी है।

मन वो ललचा देती मुंह लार टपका लेती है।
जिंदगी भी कभी-कभी समां महका देती है।

गरम गरम जलेबी सी सबको भाती जिंदगी।
नजारे नित बदलती हमको लुभाती जिंदगी

जलेबी जब इतराती है कितने बलखाती है।
मोड़ मोड़ पर जिंदगी भी नखरे दिखाती है।

जलेबी जहां भी जाए मक्खियां भिनभिनाए।
हौसलों से मक्खियों को यारों हम दूर भगाएं।

रिश्तो में प्यार भरो जिंदगी को रसदार करो।
जलेबी सा परचम पाओ दिलों पर राज करो।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मन मंदिर में दीप ज्योति जलाता रहा | Man Mandir Mein

Similar Posts

  • अभिलाषा | Abhilasha kavita

    “अभिलाषा” ( Abhilasha )   चाह बहुत  मनमंदिर मे भारत वीरो का गान करूं  उनकी त्याग तपस्या का सदा मान सम्मान करूं    श्रद्धा सुमन से ईश्वर की निसादिन करूं मैं पूजा  भक्ति भाव में जो सुख पाऊं और कहां है दूजा   दिल मे ईच्छा गुरु चरणों में बना रहे मेरा ध्यान शून्य ह्रदय…

  • अमरत्व | Amaratva

    अमरत्व ( Amaratva )    माना की बहुत कुछ खो चुका है आपका सालों की मेहनत ,सालों की कमाई बिखर गए हैं , संजते संवरते सपने अपनों की उम्मीदें ..सब कुछ!!! तो क्या!रास्ते यहीं खत्म हो गए हैं !? प्रकृति के विशाल प्रांगण मे खत्म कुछ नही होता दुखी,सुख,उपलब्धियां ,अपने पराए कुछ नही ,कोई नही…

  • सीख लिया है | Kavita

    सीख लिया है ( Seekh liya hai )   जिसने जितने दुःख दिये हैं मुझे आकर वे अपने अपने ले जाएं अब कोई ठिकाना नहीं है मेरे पास तुम्हारे दिए हुए दुःखों के लिए…   जो मेरे हिस्से आए हैं वे रख लिए हैं अपने पास उन्हीं को लगा कर सीने से जीवन गुजार दूँगा…

  • राम अनुपमा | Ram Anupama

    राम अनुपमा ( Ram Anupama )   राम अनुपमा,उत्तम जीवन मर्यादा आह्वान जीवन आभा सहज सरल, शीर्ष वंश परिवार परंपरा । स्नेहिल दृष्टि उदार ह्रदय, वरित प्राणी जीव जंतु धरा । समता समानता भाव दर्शन, मुखमंडल नित सौम्य मुस्कान । राम अनुपमा,उत्तम जीवन मर्यादा आह्वान ।। तज राजसी ठाठ बाट, वनवास सहर्ष स्वीकार । निज…

  • हे भारत की बेटियों | Hey Bharat ki Betiyon

    हे भारत की बेटियों ( Hey Bharat ki Betiyon )    हे भारत की बेटियों मत मांग करो महंगी साड़ियों और जेवरों की ये कोमल कलाइयां किसी घर की सोहबत बने उससे पहले तुम मांग लेना अपने हिस्से की पढ़ाई और चूड़ियों की जगह हाथों में कलम तुम देखती हो किसी दूसरे घर में अपने…

  • ले हाथों में इकतारा | Geet le hathon mein iktara

    ले हाथों में इकतारा ( Le hathon mein iktara )   गली-गली घुमा करता ले हाथों में इकतारा। सात सुरों के तार जोड़ संगीत सुनाता प्यारा। शब्द शब्द मोती से झरते बहती जब रसधारा महफिल में भी तन्हा रहता मनमौजी बंजारा। ले हाथों में इकतारा   प्रेम गीत के मधुर तराने ले अनुबंधों की माला।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *