Kavita Phool Aur Kaante

फूल और कांटे | Kavita Phool Aur Kaante

फूल और कांटे!

( Phool Aur Kaante ) 

 

मत बेचो रोशनी अपने मकान की,
कुछ तो लाज रखो दुनिया जहान की।
मिसाइलों की भृकुटी चढ़ा रखा है वो,
कुछ तो ख्याल कर मेरे आसमान की।

अनजान बन के मत बर्बाद कर उसे,
कर कुछ कद्र यू.एन.ओ.के जुबान की।
आदमी से इंसान बनना बड़ा मुश्किल,
खाया न करो कसम कभी इंसान की।

फूल और काँटे मिलके तो रह लेते हैं,
कुछ बात कर सुलगते आसमान की।
खजूर की तरह इतना बड़ा मत बन,
बदली है रुत आजकल पहचान की।

मत कर नाज तेरे जमीं में फैला नभ,
जिन्दा रहने दे इज्जत खानदान की।
जरूरी नहीं तेरे नाम का चाँद उतरे ,
कुछ सोच अपने आन-बान-शान की।

मत कर घायल तू जमीं की कोख को,
मत सजा चिता तू अपने श्मशान की।
देख मत तमाशा जलती रहे दुनिया,
गमके सदा पूँजी तेरे ईमान की।

 

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )
यह भी पढ़ें:-

उम्र का बंधन तोड़ दे | Kavita Umar Ka Bandhan

 

Similar Posts

  • बाल दिवस | Bal Diwas ki Kavita

    बाल दिवस ( Baal Diwas )    राष्ट्र धरा आह्लादित ,बाल मन सुरभि स्पंदन से हर्ष आनंद जीवन पर्याय, अंतर स्नेह अविरल धार । अपनत्व अथाह सींचन, उरस्थ स्वप्निल मूर्त आकार । मान सम्मान मर्यादा सीख, धर्म कर्म नैतिकता वंदन से । राष्ट्र धरा आह्लादित,बाल मन सुरभि स्पंदन से ।। अग्र कदम चाल ढाल बिंब,…

  • मन के भाव | Kavita Man ke Bhav

    मन के भाव ( Man ke Bhav ) करूँ मैं कैसे व्यक्त भाव मन के ठहरते नहीं जब भाव मन के भावों ने ही तोड़ दिया रिश्ते सारे बिखर गए भाव के मनके मनके मर सी गई हैं भावनाएं मन की सूख सी गई हैं शाखे जीवन की अपनापन तो कहीं दिखता नहीं दिल से…

  • राजपाल सिंह गुलिया की कविताएं | Rajpal Singh Golia Poetry

    उसके मुँह से बात निकली उसके मुँह से बात निकली,बात क्या औकात निकली. थक गया भिखारी दुआ दे,तब कहीं खैरात निकली. घूस समझा था जिसे वह,सा’ब की सौगात निकली. करवटें बदली हजारों,तब कहीं वो रात निकली, नेक समझा था सभी ने,नार वह बदजात निकली. नाव थी महफूज़ वह जो,धार के अनुवात निकली. उसको देखा तो…

  • मेरी प्यारी हिन्दी

    मेरी प्यारी हिन्दी हिंदी भाषा का गुणगान कैसे करूं,हिंदी भाषा का बखान कैसे करूं।अपरिभाषित है मेरी हिंदी भाषा,परिभाषा ही नहीं परिभाषित कैसे करूं।। सबको मान व सम्मान हिंदी देती है,अपना नया रूप एक छोटी सी बिंदी देती है।हलन्त, पदेन, रेफ का महत्व होता है,गद्य पद्य के रूप नए-नए शब्द गढ़ देती है।। हिंदी अपनी सीमा…

  • कुर्सी पर हक | Poem kursi par haq

    कुर्सी पर हक ( Kursi par haq )   दिल जिगर को तोल रहे, खुद को बाजीगर कहते। जनभावों संग खेल रहे हैं, मन में खोट पार्ले रहते।   वादों प्रलोभन में उलझा, खुद उल्लू सीधा करते। भ्रमित रहती जनता सारी, वो अपनी जेबें भरते।   कलाकार कलाबाजीयां, जादूगरी जिनको आती। नतमस्तक सारी दुनिया, उनकी…

  • हमारी बिटिया | Kavita hamari bitiya

    हमारी बिटिया ( Hamari bitiya )   पुष्प में मकरंद जैसे सूर्य की किरण जैसे चहकती चिड़ियों जैसे गुलाब की सुगंध जैसे स्वच्छ निर्मल जल जैसे स्थिर वृक्ष पर्वतों जैसे हवा के उन्मुक्त वेग जैसे दीप की ज्योति जैसे बज रहे हो नूपुर जैसे ऐसी थी हमारी बिटिया जज्ब किए जज्बात कैसे मूक बनी रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *