Shiva Parvati par Kavita

शिव पार्वती | Shiva Parvati par Kavita

शिव पार्वती

( Shiv Parvati )

 

पार्वती में जो सुन्दरता है,
वो शिव के होने से है।
शिव में जो कोमलता है,
वो पार्वती के होने से है।।

गिरिजा में जो ऊर्जा है,
वो शिव के होने से है।
शिव में जो पूजा है,
वो गिरिजा के होने से है।।

सती में जो सतीत्व है,
वो शिव के होने से है।
शिव में जो अस्तित्व है,
वो सती के होने से है।।

गौरी में जो शक्ति है,
वो शिव के होने से है।
शिव में जो भक्ति है,
वो गौरी के होने से है।।

उमा में जो तप है,
वो शिव के होने से है।
शिव में जो जप है,
वो उमा के होने से है।।

 

रेखा घनश्याम गौड़
जयपुर-राजस्थान

यह भी पढ़ें :-

कर्तव्य पथ पर | Kavita Kartavya Path Par

 

 

Similar Posts

  • आदमी को आदमी का साथ देना चाहिए | Aadmi ko Aadmi ka Sath

    आदमी को आदमी का साथ देना चाहिए ( Aadmi ko Aadmi ka Sath Dena Chahiye )   गिर पड़े लाचार कोई हमें हाथ देना चाहिए। आदमी को आदमी का साथ देना चाहिए। महक जाए महफिल सारी देख मुस्कान को। खुशियां झोली में सबकी नाथ देना चाहिए। झर झर मीठी वाणी है अघरों से रसधार बहे।…

  • सर्दी की धूप | Sardi ki Dhoop

    सर्दी की धूप सर्दियों में धूप का राज,हर गली में उसका ही बाज।घर के आँगन में जो उतर आई,लगता जैसे सरकार बनकर आई। गुनगुनी धूप का खेल निराला,कभी सीधे छत पर, कभी आँगन में पग डाला।जहाँ तिरपाल देखा वहीं लेट गई,फूस की छत पर तो जैसे फिक्स बैठ गई। चाय की दुकान पर चर्चा थी…

  • सेना की चाहत | Poem sena ki chahat

    सेना की चाहत ( Sena ki chahat )   मैं भारतीय सेना की आन,बान और शान हूं।     पर देश द्रोहियों के लिए मौत का सामान हूं।। भारत माता की रक्षा का चाहत लिए कटिबद्ध हूं।     अपने प्राण न्यौछावर करता देश का वीर जवान हूं।। जन्म देने वाली माँ से मैं भले…

  • मेरी बहन | Meri Bahan

    मेरी बहन ( Meri Bahan )    बांधकर मेरी सूनी कलाई पर धागा, किसी ने मुझे भाई होने का सम्मान दिया, समाज की सोच से बिल्कुल परे एक प्रेम के धागे से, किसी ने मुझे अपने भाई से भी ज्यादा प्यार दिया, कोख अलग अलग है जन्म की, किसी ने अपने जीवन में मुझे कृष्ण…

  • क्यूं चाहते हो इतना

    क्यूं चाहते हो इतना     मुझे खूबसूरत पहेली बताता है जो आंखों से नींदे मेरी चुराता है वो   ख्वाबो से हटाकर धूल की परतें रुह को मेरी महकाता है वो   दिन हमेशा खिल जाता है गुलाब सा कांटे सभी दामन से छुडाता है वो   तन्हाईयों की जो लिपटी हुई थी चादरे…

  • मंजिल | Poem manzil

    मंजिल ( Manzil )   मंजिल अपनी निश्चित है,और भाव भी मन मे सुदृढ़ है। रस्ता तय करना है केवल,जो मंजिल तक निर्मित है।   जो मिलता ना रस्ता तो फिर, खुद ही नया बनाएगे। कर्मरथि हम मार्ग बनाकर, खुद मंजिल तक जाएगे।   टेढी मेढी हो पगदण्डी या फिर कंटक राहों मे। हम पर्वत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *