Kavita pudiya ka nasha

पुड़िया का नशा | Kavita pudiya ka nasha

पुड़िया का नशा

( Pudiya ka nasha )

 

पुड़िया खा मुंह भरे गुटखा का रसपान
सड़क दीवारें हो गई अब तो पिक दान

 

दंत सारे सड़ने लगे उपजे कई विकार
दिनभर खर्चा ये करे रसिक पुड़ियादार

 

मुंह तो खुलता नहीं आदत पड़ी बेकार
समझाए समझे नहीं छोड़ो नशा अब यार

 

फैशन सा अब हो गया कैसा यह व्यापार
युवा पीढ़ी जा रही अब देखो नशे के द्वार

 

पुड़िया में जहर भरा भांति भांति के रोग
जानबूझकर खा रहे पढ़े-लिखे भी लोग

 

दमा कैंसर का कारण बनता धीमा जहर
कोई अछूता ना रहा चाहे गांव हो या शहर

 

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

चिंता | Chhand chinta

Similar Posts

  • बाल-गोपाल नन्द के लाल | Kavita Nand ke Lal

    बाल-गोपाल नन्द के लाल ( Bal-Gopal Nand Ke Lal )    बाल- गोपाल बाबा नन्द के लाल, कर दो कन्हैया फिर ऐसा ‌कमाल। जग मे रहें ना कोई दुःखी इन्सान, जीवन बने यह सब का खुशहाल।। सारे जगत के हो आप पालनहार, भवसागर से करते है सबको पार। बिन कृष्णा नाम के जीवन बेकार, तुम्हारी…

  • लोहार्गल धाम | Lohargal Dham

    लोहार्गल धाम ( Lohargal dham )  ( शेखावाटी,नवलगढ़ जिला झुंझुनूं (राजस्थान) में अवस्थित लोहार्गल धाम की स्तुति में कुछ पंक्तियां सादर निवेदित हैं )   शेखावाटी हरिद्वार उपमित, पुनीत पावन लोहार्गल धाम अलौकिक द्वापर ब्रह्म हृदय, पाप मोक्ष परम स्थल । विष्णु मत्स्य अवतार धरा, धारित भव्य रूप सकल । ब्रम्हद पुरात्तन अलंकार , प्रदत्त…

  • धीरे-धीरे | Poem Dhire Dhire

    धीरे-धीरे ( Dhire Dhire ) धीरे-धीरे शम्मा जलती रही, रफ्ता-रफ्ता पिंघलती रही ! दिल तड़पता रहा पल पल, रूह रह-रह मचलती रही ! शोला-जिस्म सुलगता रहा, शैनेः शैनेः रात ढलती रही ! ख़्वाब परवान चढ़ते रहे, ख़्यालो में उम्र टलती रही ! धड़कने रफ्तार में थी ‘धर्म’ सांसे रुक-रुक चलती रही !! डी के निवातिया…

  • मुक्तिपथ

    मुक्तिपथ चल पड़ा हूँ मैं,बंधनों की राख से उठकर,स्वप्नों के नभ को छूने जहाँ विचार, वाणी और विवेकस्वाधीन साँसें लेते हैं। नहीं चाहिए अबवह शांति,जो चुप्पियों की बेड़ियों में बंधी हो,न वह प्रेम,जो स्वार्थ के कटघरों में सज़ा काटे। मैं चाहता हूँएक उजासजो भीतर से फूटे,एक सत्यजो भय से नहीं, आत्मा से उपजे। संस्कारों की…

  • दरार | Daraar

    दरार ( Daraar )    एक दो दरार के आ जाने से ही दीवार ढह तो नही जाती जर्जर हुए मकान भी संभल जाते हैं सालों साल…. हो जाय यदि गलती का एहसास या भावना हो लगाव की तो समझौते भी रखते हैं मायने टूटी लाठी, आधी ही कहलाती है…. बीमारी का मतलब मौत ही…

  • लालच बुरी बलाय

    लालच बुरी बलाय ***** सदैव हलाल की कमाई खाएं, किसी के आगे हाथ न फैलाएं। ऊपर वाला जिस हाल में रखें- ख़ुशी ख़ुशी जीवन बिताएं, आवश्यकता से अधिक न चादर फैलाएं; बस अपना काम ईमानदारी से करते जाएं। बरकत और अल्ल्लाह की रहमत- खुद चलकर आपके द्वार आए, फिर काहे को हाय हाय? सब जानते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *