Kavita Pyar ki

प्यार | Kavita Pyar ki

प्यार

( Pyar ) 

 

जहां पशुता और पुरुषत्व खत्म होता है
वहाँ प्यार का फूल खिलता है

जहां अधिकार की नहीं सम्मान की भाव हो
वहीं प्यार फूलता और फलता है

जहां वर्चस्व की कोई जगह नहीं बचता
वहाँ पर ही प्यार पनपता है

ना कोई छल कपट ना धोखा हो जहां
वहाँ प्यार अपनी पूरी उम्र जीता है

दो की नहीं दिल में एक की जगह हो
वहां प्यार कभी नहीं मरता है

छाया की तरह काला नहीं आईना की तरह सफेद हो मन
वहां पर सिर्फ और सिर्फ प्यार मिलता है

तुम और मैं की बात ही ना हो जहां
वहां से प्यार कोई छीन नहीं सकता है

मन में कुछ और, और दिल में कुछ और हो जहां
बताओ वहां प्यार कैसे अपनी उम्र जी सकता है

अपनत्व और स्त्रीत्व की भाव हो जहां
वहाँ प्यार कभी भी साथ नहीं छोड़ता है।

 

रचनाकार – रूपक कुमार

भागलपुर ( बिहार )

यह भी पढ़ें :-

बूँदों की सरगम | Boondon ki Sargam

Similar Posts

  • kavita | रंग | Rango Par Kavita in Hindi

    रंग ( Rang )   नयनों से ही रग डाला है, उसने मुझकों लाल। ना  जाने  इस होली में, क्या होगा मेरा हाल।   पिचकारी में रंग भर उसने, रग दी चुनर आज, केसरिया बालम आजा तू,रग कर मुखडा लाल।   धानी  चुनरी  पीली चोली, लंहगे का रंग गुलाब। नयन गुलाबी चाल शराबी, मुखडें से…

  • मंजिल का एहसास | Prernadayak poem

     मंजिल का एहसास ( Manzil ka ahsas )     यूं ही तो नही ये मेरे मेरे सपनों की उड़ान है, कुछ तो है मन के अंदर तो जुड़ा हुआ है इससे। कुछ तो है जो कर रहा है प्रेरित इस कदर से कि अब ये चुनोतियाँ बाधा नही बन सकती हैं।।   क्या है…

  • यूं ना मुस्कुराया करो | Yun na Muskuraya Karo

    यूं ना मुस्कुराया करो ( Yun na muskuraya karo )    हमसे मिलकर तुम यूं ना मुस्कुराया करो। मुस्कानों के मोती यूं हम पर लुटाया करो। हंसता हुआ चेहरा मन को मोहित कर जाता। हंसी की फुलझड़ियां सबको दिखाया करो। लबों की ये मुस्कान क्या गजब ढहाती है। दिल तक दस्तक देती झंकार सुनाया करो।…

  • अच्छे शिक्षक | Acche Shikshak

    अच्छे शिक्षक ( Acche Shikshak ) प्रथम गुरू है हम सबकी माता, जिसने संसार में जन्म दिया है । दूसरे गुरू हैं हम सबके पिता , पाल पोष के बड़ा किया है । तीसरे गुरू हैं हम सबके शिक्षक, जिसने संसार का ज्ञान दिया है । चौथे गुरू हैं हम सबके प्रकृति, जिसने उदार का…

  • दिल की आवाज | Poem dil ki awaz

    दिल की आवाज ( Dil ki awaz )    मेरा दिल मुझे ही बार-बार आवाज दे खुद को तुम खुद के ही उमंग से नवाज ले। कल के कई है आईनें, आज का रख तु मायने। डर से भरी ज़िन्दगी निडर बन के तु निकल तेरे जैसे बदन बहुत । लेकिन अलग अंदाज दे खुद…

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Poem | Hindi Poetry -रिश्ता

    रिश्ता ( Rishta )   कैसा रिश्ता,कब का रिश्ता. सब तो है मतलब का रिश्ता. जात,खून,मजहब का रिश्ता, सबसे बढिया रब का रिश्ता. मिलता नहीं अब *ढब* का रिश्ता,(ढंग) गायब प्रेम,अदब का रिश्ता. दौलत और *मनसब*का रिश्ता,(पद/प्रतिष्ठा) है दोनों मेंं गज़ब का रिश्ता. चुंबन से ज्यों *लब*का रिश्ता,(ओठ) निभता दिन और*शब*का रिश्ता।(रात) दृढ़ है नेक*सबब*…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *