Boondon ki Sargam

बूँदों की सरगम | Boondon ki Sargam

” बूँदों की सरगम “

( Boondon ki sargam )

 

बूंँदों की रुन झुन है सावन में
या कहीं सरगम बज़ी।
हवाओं की थिरकन है
या मौसम ने नयी धुन है रची!

जुगलबंदी करती हवा
छेड़- छेड़ फुहारों को,
दोहरा रही बंदिश वही
ख़ुशामदीद है सावन की,
लपक – झपक कटार सी
चमकती तड़ित कह गयी अभी।

सुन थम – थम ,रुक -रूक , झम-झम
बारिशों के ये आरोह – अवरोह।
प्रकृति भी लगी गुनगुनाने,
नये सुर , नये नगमे ,नयी तानें
संदली- संदली हुआ समां
वादियांँ सुरमई सी सजी।

कहीं मंद्र, कहीं तीव्र स्वर
जीवन की यह लय अमर
गाते चले मेघ मल्हार
हिलौरे लेता जैसे हरसूं प्यार
ताल पर झूमें मयूर हसीं ।

छिड़ी सप्तसुरों की बंसी
सुध – बुध खोये से नजारे
मस्त- मग्न पशु -पंक्षी सारे।
नव श्रृंँगार से हर्षित प्रकृति
रंगबिरंगे फूलों ने पायी हंँसी।

भिगो- भिगो गयी तन- मन
बारिशों की यह मीठी सरगम
प्रकृति को मिले सुर जो नये
मंत्र मुग्ध हो सारा आलम,
सिमट गया यहीं,बस यहीं।

 

@अनुपमा अनुश्री

( साहित्यकार, कवयित्री, रेडियो-टीवी एंकर, समाजसेवी )

भोपाल, मध्य प्रदेश

 aarambhanushree576@gmail.com

यह भी पढ़ें :-

जो कुछ उम्दा | Jo Kuch Umda

Similar Posts

  • मतलबी | Kavita Matlabi

    मतलबी ( Matlabi ) मतलबी म+तलबी मत+लबी मतल+बी म त ल बी । म=मैं त=तुम ल=लगन बी=बीतना अर्थात मेरा या तुम्हारा किसी लगन में बीत जाना खरच हो जाना क्या ग़लत है किसी का मतलबी हो जाना।। डॉ. जगदीप शर्मा राही नरवाणा, हरियाणा। यह भी पढ़ें :- गुरु ज्ञान की ज्योत | Guru Gyan ki…

  • कुछ अनकही बातें | Kuch Ankahee  Baatein

    कुछ अनकही बातें (Kuch Ankahee  Baatein )   कुछ अनकही बातें, कुछ पुरानी यादें कहां से आती हैं कहां चली जाती हैं कुछ नही समझ आता क्या होता हैं कभी कभी। कुछ अनजान रास्ते और अनजान राहे जाना कहां हैं समझ नही आता बीच राह मैं खड़े खड़े मन बड़ा घबराता रास्ते पर खड़े खड़े…

  • उपकार

    उपकार   भारत में हमें जन्म दिया , सबसे बङा तेरा उपकार। इसी पुण्य -भूमि पर , सदा लिया तुमने अवतार।।   सब जीवों में श्रेष्ठ बनाया, दिया सबकी रक्षा का भार। चौरासी का जो बंधन काटे , भव से तरने की पतवार।।   सूरज-चंदा दोनों मिलकर, स्वस्थ रखते ये संसार। समीर-भूमि इन दोनों पर,…

  • महाशिवरात्रि की प्रार्थना

    महाशिवरात्रि की प्रार्थना हे महादेव, त्रिलोक के नाथ,आप हरते हैं हर भक्त का त्रास।सुनो मेरी भी करुण पुकार,लौटा दो दिकु को इस बार। जैसे मां पार्वती ने की तपस्या महान,सह लिया हर कठिन तूफ़ान।वैसे ही मेरा प्रेम है अडिग खड़ा,अब भी उसकी राह में है दीप जला। हे भोलेनाथ, कृपा बरसाओ,इस प्रेम की डोरी को…

  • तुम मत रोना प्रिय | Tum mat Rona Priya

    तुम मत रोना प्रिय ( Tum mat rona priya )   तुम मत रोना प्रिय मेरे, यह तेरा काम नही है। जिस संग मन ये लागा, मेरा घनश्याम वही है।।   जो राधा का है मोहन, मीरा का नटवर नागर। वो प्रेम रसिक इस जग का, मन मेरा छलकत गागर।।   वो एक पुरूष सृष्टि…

  • उजालों की तरफ जाना दीवाली है | Happy Diwali Hindi Poem

    उजालों की तरफ जाना दीवाली है ( Ujalon ki taraf jana diwali hai )   अंधेरों से उजालों की तरफ जाना दीवाली है। किसी की नम निगाहों में खुशी लाना दीवाली है।।   अगर रोता मिले कोई कभी उसको हँसा देना निराशा को जहां देखो, वहाँ आशा जगा देना   किसी गिरते को बाहों में,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *