Kavita sara akash hamara hai

सारा आकाश हमारा है | Kavita sara akash hamara hai

सारा आकाश हमारा है

( Sara akash hamara hai )

 

 

उत्साह उमंगे उर भर लो सुंदर सारा नजारा है
साहस भरकर देख लो सारा आकाश हमारा है

 

बुलंदियों की ओर बढ़ो हौसलों के साथ चलो
लक्ष्य साध लो जीवन में तूफानों के संग पलो

 

संघर्षों से ही मंजिल का मिलता हमें किनारा है
मंझधारो की बातें छोड़ो सारा आकाश हमारा है

 

कर्मवीर ही बढ़ते पथ में बाधाओं को पार करें
साकार सभी स्वप्न होते बढ़कर बेड़ा पार करे

 

मेहनत ही भाग्य दमकाये कर्मों का सितारा है
प्यार के मोती लुटाओ सारा आकाश हमारा है

 

प्रगति पथ पे व्योम तलक कीर्ति ध्वज लहराना है
हौसलों की भर उड़ाने जीवन में बस मुस्काना है

 

आचरणों में शील गुणों का प्रेम की बहती धारा है
खुशियों के दीप जलाओ सारा आकाश हमारा है

 

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मर्यादा | Muktak maryada

Similar Posts

  • लघुदीप | Kavita Laghudeep

    लघुदीप ( Laghudeep ) सघन तिमिर में तिरोहित कर देती है कक्ष में नन्हीं-सी लौ लघुदीप की। टहनी में आबद्ध प्रसुन बिखर जाते है धरा पर सान्ध्य बेला तक पर असीम तक विस्तार पाती है– उसकी गंध। रहता है गगन में चन्द्र पर, ज्योत्सना ले आती है उसे इला के नेहासिक्त अंचल तक बाँध उसके…

  • पापा तो पापा ही होते | Papa to Bus Papa hi Hote

    पापा तो पापा ही होते ( Papa to bus papa hi hote )    यह पापा तो हम सब के पापा ही होते, स्वयं से भी ज़्यादा हमारा ध्यान रखतें। ‌ हमें ज़िन्दगी जीने की यह कला बताते, कभी कोई बहाना किसी से ना बनाते।। सभी ज़रुरतों को यह पापा पूरी करतें, नौकरी कोई ऑटो…

  • यह वक्त भी निकल जाएगा | Kavita ye waqt bhi nikal jayega

    यह वक्त भी निकल जाएगा ( Ye waqt bhi nikal jayega )   समय भले हो कड़वा चाहे, मीठे अनुभव देकर जाएगा। जरा संभल के चलो प्यारे, यह वक्त भी निकल जाएगा। रख हौसला बढ़ता जा नर, हर तूफानों से टकराता जा। हर मुश्किल हर बाधा को, धीरज धर मात खिलाता जा। खिले चमन में…

  • श्री राम कथा | Shri Ram Katha

    श्री राम कथा ( Shri Ram Katha )   श्री राम कथा वंदन शुभकारी त्रेता युग हिंद अखंड धरा,अयोध्या नगरी अनूप । दिव्य भव्य रघुवंश कुल,दशरथ लोकप्रिय भूप । कैकयी सुमित्रा कौशल्या,तीन राज राज्ञी गुणकारी । श्री राम कथा वंदन शुभकारी ।। राम भरत शत्रुघ्न लक्ष्मण,चार आज्ञाकारी पुत्र । श्रवण प्राण हरण कारक,राजा दुःख कष्ट…

  • भारत के | सजल

    भारत के ( Bharat ke ) तुम हो वीर सपूत महान भारत के बढाते हो तुम्हीं सम्मान भारत के ।।1। निछावर करते प्राण, मोह नहीं करते तुम विश्व-गुरु अभियान हो भारत के ।।2। मौत का कफन बांध लडते हो वीर तुम भारती-सपूत लाल महान भारत के ।।3। मातृभूमि की मिट्टी लगे सबसे अनमोल, कण-कण है…

  • बिन्दु | Kavita bindu

    बिन्दु ( Bindu )   ग्रह नक्षत्र योग कला विकला दिग्दिगन्त हैं। बिन्दु मे विलीन होते आदि और अंत हैं।। अण्डज पिण्डज स्वेदज उद्भिज्ज सृजाया है, बिंदु में नित रमण करें ब्रह्म जीव माया है। सकल महाद्वीप महासिंन्धु श्रृंग गर्त न्यारे, अपरिमित निराकार चिन्मय स्वरूप प्यारे।। त्रिगुणी प्रकृति ग्रीष्म शीत पावस बसंत हैं।। बिन्दु में०।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *