Shabri Ke Prabhu Ram

शबरी के प्रभु राम | Kavita Shabri Ke Prabhu Ram

शबरी के प्रभु राम

( Shabri Ke Prabhu Ram )

दीनबंधु दुखहर्ता राम अब वन को चले अभिराम
सबके संकट हरने वाले भजो शबरी के प्रभु राम

 

भक्तवत्सल रामचंद्र प्रभु दयानिधि दया के सागर
मंझधार में अटकी नैया पार लगाते करूणाकर

रोम रोम में राम बसे घट घट में बसे जय श्रीराम
रामनाम में शक्ति समाई भजो शबरी के प्रभु राम

 

चख चख बेर रामजी को शबरी ने खूब खिलाए
जीवन बिता राम-राम में प्रभु राम के दर्शन पाए

भक्तों के प्रतिपालक प्रभु दशरथ नंदन राजाराम
कौशल्या के राजदुलारे भजो शबरी के प्रभु राम

 

कब आएंगे राम हमारे शबरी पथ में फूल बिछाए
नयन बिछाए राह निहारें नित रामनाम गुण गाए

राम राम के संकीर्तन से सुगम हुआ सब हरिनाम
सकल चराचर के रक्षक भजो शबरी के प्रभु राम

 

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

रामनवमी | Ram navmi kavita

Similar Posts

  • तुम्हारे संतान सदैव सुखी रहें | Lambi Kavita

    तुम्हारे संतान सदैव सुखी रहें ( Tumhare santan sadaib sukhi rahe )   सभ्यता और संस्कृति के समन्वित सड़क पर निकल पड़ा हूँ शोध के लिए झाड़ियों से छिल गयी है देह थक गये हैं पाँव कुछ पहाड़ों को पार कर सफर में ठहरी है आत्मा बोध के लिए बरगद के नीचे बैठा कोई बूढ़ा…

  • बातें

    बातें * करो सदा पक्की सच्ची और अच्छी! वरना… ये दुनिया नहीं है बच्ची, सब है समझती। समझाओ ना जबरदस्ती! बातें… ओछी खोखली और झूठी नहीं हैं टिकतीं। जगह जगह करा देतीं हैं बेइज्जती! सच्चाई छुप नहीं सकती, बेवक्त है आ धमकती! होश फाख्ता कर देती है, सिर झुका देती है। तेज़ ही उसकी इतनी…

  • दोस्ती | Dosti

    दोस्ती ( Dosti )    कुछ कही अनकही बातों की दास्तान है दोस्ती, आज के जमाने में भी इंसानियत की पहचान है दोस्ती, पहले त्याग और समर्पण की मिसाल थी दोस्ती, आज तो मतलब के रिश्तों से बदनाम है दोस्ती, सही दोस्त अगर मिल गया तो ईश्वर का दूसरा नाम है दोस्ती, वरना तो इसकी…

  • गौरी नन्दन | Gauri Nandan

    गौरी नन्दन ( Gauri Nandan ) प्रभात वेला~ गणेश जी की होती प्रथम पूजा • गौरी नन्दन~ रिद्धि सिद्धि के दाता करूँ वन्दन • संकट हर्ता~ मूषक की सवारी सुख प्रदाता • गणाधिराज~ मिटा दो दुनिया से कोरोना राज • जगनायक~ जगत में हो शांति हे! विनायक • निर्मल जैन ‘नीर’ ऋषभदेव/राजस्थान यह भी पढ़ें…

  • आओ बिखेरे प्यार की खुशबू | Poem Pyar ki Khushboo

    आओ बिखेरे प्यार की खुशबू ( Aao bikhere pyar ki khushboo )     प्यार सब को ही जोड़ता है, नही किसी को ये तोड़ता है। आओ बिखेरो प्यार ख़ुशबू, नही रखो अपना कोई शत्रु।। प्यार के होते अनेंक प्रकार, इसी से चलता यह संसार। हमने प्यार में गुजार दिये, कई दिन, महिनें और साल।। क्यों…

  • विश्व वृद्धजन दिवस | International Day for Older Persons

    विश्व वृद्धजन दिवस हमारा जीवन,वृद्धजन प्रदत्त उपहार है सनातनी संस्कृति संस्कार, वृद्धजन सदा परम स्थान । स्नेहिल पावन सानिध्य, दुःख कष्ट तनाव प्रस्थान । अनूप आनुभविक शाला, प्रेरणा ज्ञान पुंज बहार है । हमारा जीवन,वृद्धजन प्रदत्त उपहार है ।। पौराणिक कथा कहानियां, अद्भुत पुरात्तन दृष्टांत । शमित सारे उग्र आवेश, चितवन अनुपम शांत । भूमिका…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *