तलाश

तलाश | Talaash par Kavita

तलाश

( Talaash )

 

हर्षित मन में उठती लहरें, लगता कोई खास है।
जन्मो जन्मो का नाता है, जिसकी हमें तलाश है।

 

खिल उठा विश्वास मन का, जो अजब एहसास है।
ह्रदय के कोने कोने में, मोहक मधुरता का वास है।

 

लगे सुहानी शाम हर पल, जिंदगी रोशन सारी।
ढूंढ रही पलकें पल पल, महकती सी फुलवारी।

 

खुशियों के अंबार आए, भावन घटाएं बरसे।
तलाश हमें जिंदगी की, जिसे देख हृदय हरसे।

 

जिंदगी के मोड़ पर जब, मुस्कानों के मेले हो।
अहा जिंदगी खूब मिली, मेरे स्वप्न सुनहरे हो।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

प्रथम पूज्य आराध्य गजानंद | Kavita

Similar Posts

  • ध्यान रहे | Dhyan Rahe

    ध्यान रहे ( Dhyan rahe )    गद्दार कभी वफादार नही हो सकता गद्दारी सिर्फ ,किसी के खून मे ही नही बल्कि वंशानुगत भी पीढ़ी दर पीढ़ी  चलती ही रहती है…. कहना मुनासिब तो नही किंतु, अपराधिक मानसिकता से उत्पन्न शिशु भी उसी का वंशधर होता है…. हर,हिरणाकश्यप के यहां प्रह्लाद का जन्म नही होता…..

  • समय बड़ा बलवान | Samay poem

    समय बड़ा बलवान ( Samay bada balwan )   वक्त वक्त की बात है, समय समय का फेर, विफलता हाथ लगे, हो जाती जब देर।   वक्त रहते संभल जा, पढ़े समय की मार, फूंक-फूंक कर रखे, कदम घर के बाहर।   वक्त सभी का आता, कालचक्र का खेल, जंग जीतता वही, कष्ट जो लेता…

  • दिकुप्रेम की राह

    दिकुप्रेम की राह जीवन मेरा बस तुझसे जुड़ा एक अफसाना है,हर लम्हा तेरा इंतज़ार, प्रेम बस तेरा दीवाना है।कभी हँसी में तू आई, कभी अश्कों में बसी,अब हर साँस में बस तेरी यादों का तराना है। राहों में तेरा एहसास अब भी मौजूद है,तेरी बातों की मिठास हर लम्हा मख़मल सी दूज है।कभी ख्वाबों में…

  • नववर्ष | Poem in Hindi on New Year

    नववर्ष नई उम्मीदें लिए हुए आ रहा नूतन नववर्ष, हर्षोल्लास की मधुर तरंगे करती हृदय स्पर्श। इस अवसर पर आओ मिलजुल खुशियां मनाएं, नव वर्ष का स्वागत करें हम सब बाहें फैलाएं। बीत रहा जो वर्ष उसके रंजो गम छोड़िए, आने वाले नववर्ष के स्वागत की सोचिए। गुजरा हुआ साल चाहे कैसा भी रहा हो,…

  • मित्र याद आ गऍं | Mitr ki Yaad

    मित्र याद आ गऍं ( Mitr yaad aa gaye )    मित्रता दिवस पर मित्र याद आ गऍं, अब पुरानें सभी दिन वह कहाॅं गऍं। लड़ना झगड़ना ख़ुशी पल भूल गऍं, सब अपनी दुनियाॅं में जैसे खो गऍं।। गुजारें थे जो पल हमनें साथ रहकर, बेरी के बेर खाए थे पेड़ पर चढ़कर। सॅंग स्कूल…

  • आप ही बदल गए | Aap hi Bada Gaye

    आप ही बदल गए ( Aap hi Bada Gaye ) हम अपने जंजालो में और फंसते चले गए, उन्हे लगा यारों, हम बदल गए । करके नजदीकी, ये दूर तलक भरम गए, कुण्ठा के मस्तक पर ,दाग नया दे गए। खुशी की अपील नहीं मुस्कुराहट मॉगे, आपाधापी की जिन्दगी से अनगिन आप गए। ऐसा नहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *