Kavita veeron ka shahar jhunjhunu

वीरों का शहर झुंझुनू | Kavita veeron ka shahar jhunjhunu

वीरों का शहर झुंझुनू

( Veeron ka shahar jhunjhunu )

 

बलिदानों की परिपाटी में जिला झुंझुनू प्यारा है

देश सेवा को आगे रहता दमकता एक सितारा है

 

मरुभूमि का शहर पुरातन अरावली की पर्वतमाला

हरी-भरी सुंदर घाटियां मनोरम दृश्य बड़ा निराला

 

भित्ति चित्र सुंदर हवेलियां पर्यटक को लुभाती है

राव शेखाजी ने बसाई जो शेखावाटी कहलाती है

 

कुआ तालाब बावड़ी छतरियां जहां मनमोहक है

मंदिर मस्जिद किले महल आकर्षक सम्मोहक है

 

सेठ साहूकारों की नगरी भामाशाहों की भरमार

कला साहित्य कण कण में गाथा कहे रचनाकार

 

शिक्षा में सिरमौर झुंझुनू जज्बा वतन परस्ती का

दिल्ली तक डंका बाजे जन्मभूमि उस हस्ती का

 

शेखावाटी नवलगढ़ मंडावा खेतड़ी पिलानी

सूरजगढ़ चिड़ावा गुढ़ा घूमने आते खूब सैलानी

 

लोहार्गल चिराना गोल्याना उदयपुरवाटी माटी

कोट बांध रामसागर शोभावती सबको लुभाती

 

राणीसती दरबार झुंझुनू आस्था का पावन स्थल है

शाह कमरुद्दीन की दरगाह प्रेम जगाती हर पल है

 

जोरावरगढ़ बादलगढ़ किला महल खेतड़ी शान है

सागर झील समस तालाब शहर झुंझुनू की जान है

 

मोर मोदी झुंझुनूवाला टीबरेवाला सरीखे सेठ यहां

पोदार मुरारका कारीवाला अगणित हस्ती ग्रेट यहां

 

मातृभूमि पर मर मिटने वाले वीर सपूतों की धरा

जोश जज्बा रग रग में जन-जन में साहस भरा

 

हिल मिलकर साथ रहे मेहमानों का आदर करते

दुख सुख में सब काम आते शिक्षा से झोली भरते

 

वीरों की धरती झुंझुनू भामाशाहों भरी सिरमोर

जोत जलाए शिक्षा से ज्ञानी संत मिले हर ठौर

 

हर्ष खुशी आनंद भरा है सारे जग से न्यारा है

अपनापन मीठे मीठे बोल शहर झुंझुनू प्यारा है

 

 

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

गणतंत्र दिवस हमारा | Ganatantra divas kavita

Similar Posts

  • हाथों से छीनों न अमराइयाँ | Kavita Amraiyan

    हाथों से छीनों न अमराइयाँ   सौदा परिंदों का हम न करेंगे, साँसों की रफ्तार घटने न देंगें। हाथों से छीनों न अमराइयों को, पर्यावरण बिनु कैसे जियेंगे? रोते हैं पेड़ देखो कुल्हाड़ियों से, हम सब बँधे उसकी साँसों की डोर से। हरियाली का प्याला कैसे पिएंगे, पर्यावरण बिनु कैसे जियेंगे? सौदा परिंदों का… बित्ताभर…

  • चूड़ियों की खनक | Chudiyon ki Khanak

    चूड़ियों की खनक ( Chudiyon ki khanak )   चूड़ियों की खनक में,नारीत्व की परिभाषा दिव्य सनातन धर्म संस्कृति, कंगन कर कमल अलंकरण । परम प्रतिष्ठा दांपत्य शोभा, सरित प्रवाह माधुर्य अंतःकरण । हर धर्म पंथ समाज क्षेत्र, महिला शक्ति अनूप अभिलाषा । चूड़ियों की खनक में,नारीत्व की परिभाषा ।। विविध वर्णी अनुपमता, आकृति मोहक…

  • सांता आया | Santa Aya

    सांता आया ( Santa Aya ) सांता आया सांता आया संग खिलौने लाया है पहनें टोपी रंग बिरंगी सबके मन को भाया है। हंसते गाते आता है करतब खूब दिखाता है हम बच्चों के संग खेलता हम पर प्यार लुटाता है खुद हंस कर भी हमें हंसाकर गीत खुशी का गाया है, सांता आया सांता…

  • ज़िन्दगी | Kavita Zindagi

    ज़िन्दगी ( Zindagi )   कभी शोला, कभी शबनम, कभी मधुर झनकार ज़िदगी। कभी है तन्हाई का गीत, न जाने कब आयेंगे मीत, मिलन जब होगा परम पुनीत, धन्य जब होंगे नयन अधीर, लगती है अभिसार जिंदगी। बगीचे में जो रोपे फूल, बने फिर आगे चल कर शूल, नहीं मिलता है कोई कूल, जिगर के…

  • वोट करो भई वोट करो

    वोट करो भई वोट करो   वोट करो भई वोट करो, तारीख अपनी नोट करो, लोकतंत्र नायक बन कर, राजशाही पर चोट करो !! १ !! वोट करो भई वोट करो, प्रसन्नचित हो वोट करो, मतदान अधिकार आपका, मतो से तुम विस्फोट करो !! २ !! घर से चल न संकोच करो, पड़े पड़े नहीं…

  • तस्वीरें भी कुछ कहती हैं

    तस्वीरें भी कुछ कहती हैं   आज मेरे सामने एक तस्वीर नहीं , अनेकों तस्वीरें पड़ी हैं  | अपनी – अपनी व्यथा , दुख और दर्द को लेकर खड़ी हैं | ? आज माँ की तस्वीर को देखा , जो नम आँखों से मुझे देख रहीं थीं , आपनी ममता और स्नेह से दुलार रहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *