Kavita Amraiyan

हाथों से छीनों न अमराइयाँ | Kavita Amraiyan

हाथों से छीनों न अमराइयाँ

 

सौदा परिंदों का हम न करेंगे,
साँसों की रफ्तार घटने न देंगें।
हाथों से छीनों न अमराइयों को,
पर्यावरण बिनु कैसे जियेंगे?

रोते हैं पेड़ देखो कुल्हाड़ियों से,
हम सब बँधे उसकी साँसों की डोर से।
हरियाली का प्याला कैसे पिएंगे,
पर्यावरण बिनु कैसे जियेंगे?
सौदा परिंदों का…

बित्ताभर गगन तुम्हें लेना हो ले लो,
सन्नाटे भरे उस नभ को तू छू लो।
प्रदूषण से बोलो कैसे लड़ेंगे?
पर्यावरण बिनु कैसे जियेंगे?
सौदा परिंदों का…

तपेंगे ये पर्वत, सूखेंगी नदियाँ,
उल्टेगा मौसम मुरझाएँगी कलियाँ।
सूखे अधर फिर कैसे खिलेंगे?
पर्यावरण बिनु कैसे जियेंगे?
सौदा परिंदों का…

बादल बिना तब रहेगी खामोशी,
कैसे कहेंगे कि समंदर है दोषी।
सावन के होंठों को कैसे छुएँगे,
पर्यावरण बिनु कैसे जियेंगे?
सौदा परिंदों का…

कुदरत ने बख्शी है ऐसी ये धरती,
पाती सहारा और ये संवरती।
कोई ख्वाब मिलके नया हम बुनेंगे,
पर्यावरण बिनु कैसे जियेंगे?
सौदा परिंदों का…

प्रदूषण का प्याला कोई न पियेगा,
मजबूर होकर न कोई जिएगा।
नये इल्म से हम सब जेबा भरेंगे,
पर्यावरण बिनु कैसे जियेंगे?
सौदा परिंदों का…

भर जाता फूलों से सुनों आसमां ये,
आठों पहर तब गमकता जहां ये।
पैगाम ऐसा हम देके रहेंगे,
पर्यावरण बिनु कैसे जियेंगे?
सौदा परिंदों का…

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/hey-raja/

Similar Posts

  • अनुराग से उजियार

    अनुराग से उजियार जगमग धरती उजियार , स्नेह दीप है आज lहर कण में दीप सजे , हुवा अंधकार बौना l धन की वर्षा विश्व में , करती चंचल लक्ष्मी lसमय और विवेक की , शिक्षा से झोली भरी l माँ से मेवे – मिटाई , पिता से पटाकी lनभ को चंद्रमा तो , घर…

  • कौन बुझाये | Kavita Kaun Bujhaye

    कौन बुझाये! ( Kaun bujhaye )    दुश्मन जो आग लगाए पानी उसे बुझाये, पानी ही आग लगाए उसे कौन बुझाये।   माना यौवन के आगे न चलता जोर किसी का, मीठी-मीठी नजरों से जब होता कत्ल किसी का।   कोई थाम के बाँह को छोड़े कोई दूजा पार लगाए, जब दूजा ही बाँह को…

  • मशाल | Mashaal

    मशाल ( Mashaal )   बढ़ रह सैलाब इधर तुम्हे अभी रहनुमा चाहिए उठा लो खड़ा हाथों मे तुम अब हमे निजी सुरक्षा चाहिए.. लगी आग जिन घरों मे देखो भीतर से खिंचती बेटियां देखो देखो न अब केवल रोटियां तुम गर्त मे गिरती पीढियां देखो… रसूख, न दौलत , न जात देखो हो रहे…

  • गाँव अराॅंई | Gaon Arai par Kavita

    गाँव अराॅंई ( Gaon Arai )   एक कहावत बहुत ही पुरानी, बावन फोर्ट छप्पन दरवाजा। आभा नगरी चन्दवा था राजा, जो था गाँव अराँई का राजा।। वीर बहादूर और बलशाली, सेना जिसकी करें रखवाली। धन- धान्य से गाँव था सम्पन्न, हीरे और मोती नही थें कम।। कहते है यहाँ धन था अपार, सुख सम्पन्न…

  • जय तुलसी मैय्या | Kavita Tulsi Maiya

    जय तुलसी मैय्या ( Jay Tulsi Maiya )   बड़ा ही सुन्दर बड़ा ही पावन है यह त्योंहार, माॅं लक्ष्मी धरा पधारी लेकर तुलसी अवतार। कार्तिक शुक्ल‌-पक्ष एकादशी दिन शानदार, आशीष भक्तों पर बरसता इसरोज भरमार।। मंगल कार्यों का इस-रोज से होता शुरुआत, तुलसी-द्वार सालिगराम पधारे लेकर बारात। भक्ति की पावन प्रथा नाचते गाते सारी…

  • आँसू | Aansoo

    आँसू ! ( Aansoo )    हजारों रंग के होते हैं आँसू, जल्दी दफन कहाँ होते हैं आँसू। जंग तो हिला दी है सारे जहां को, खाते हैं गम औ बहाते हैं आँसू। ये रोने की कोई बीमारी नहीं, पलकों को तोड़कर बहते हैं आँसू। आँख का खजाना खत्म हो रहा, रोती जमीं है निकलते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *